/mayapuri/media/post_banners/f8aca0a39768af8a8ba939f8beb82c3edcb44c79dbc3fb5dd4f89886ac796375.jpg)
श्री कृष्णा सीरियल 3 मई से दूरदर्शन पर किया जा रहा है टेलीकास्ट
रामायण और महाभारत के बाद अब दूरदर्शन पर एक और धार्मिक श्री कृष्णा सीरियल भी टेलीकास्ट किया जा रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीरियल के हर किरदार ने अपनी एक अनूठी और कभी ना भूलने वाली छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी थी। और उन किरदारों में से एक खास किरदार था यशोदा मैय्या का।
/mayapuri/media/post_attachments/6dcb7b614b007e61c0246e506fe4436b1f90be620898fbf28d8c9734dade4bdd.jpg)
नटखट कन्हैया की शरारतों से परेशान यशोदा मैय्या का किरदार श्री कृष्णा में दामिनी कंवल शेट्टी ने निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक्ट्रेस आजकल हैं कहां और क्या कर रही हैं?
बेहद ग्लैमरस हैं श्री कृष्णा की यशोदा यानि दामिनी कंवल शेट्टी
/mayapuri/media/post_attachments/5dbbb5233d80f3e12212d2dcfd727b6d182095a15ab55da07caa44823c4e9c99.jpg)
Source - Instagram
श्री कृष्णा सीरियल में भले ही दामिनी ट्रेडिशनल लुक में नज़र आईं हो लेकिन असल ज़िंदगी में वो काफी ग्लैमरस हैं। और इसकी गवाही ये तस्वीरें बखूबी दे रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/ea9086d0a6e42ba647a6e3fbeeacf3ff9570f5a37c3c82df0fb150960759b0c1.jpg)
कृष्णा सीरियल साल 1993 में पहली बार टेलीकास्ट हुआ था जिसमें दामिनी ने यशोदा मैय्या का किरदार निभाया था। उन्हे इस रोल में काफी पसंद किया गया था। 1996 में ये धारावाहिक दोबारा टेलीकास्ट हुआ था।
/mayapuri/media/post_attachments/017c8b32236e7c6b56a0a35088cb661a39ad51dbd452bc5f753f6a7993332101.jpg)
Source - Instagram
इतने सालों बाद दामिनी पूरी तरह से बदल गई हैं। कई तस्वीरों में तो वो पहचान में भी नहीं आती। फिलहाल वो किसी टीवी शो या फिल्म में काम नहीं कर रही हैं बल्कि एक्टिंग छोड़ फिल्म इंडस्ट्री में कोई और काम कर रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/e51ed5d81e6be61fc7f50b0e806bbc59037f3155c24e79df0fc143093ac68b5b.jpg)
Source - Instagram
इस वक्त दामिनी कन्नड़ सिनेमा में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम है इटरनल फ्लेम। उन्होने कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं तो कई डायरेक्ट भी की हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/fde26fecd81cc244a6b6dddcd252b3bab66271eb464826cc976c5c7ea6f491cd.jpg)
Source - Instagram
श्री कृष्णा सीरियल के अलावा दामिनी परंपरा और अलिफ लैला जैसे सीरियल में भी नज़र आ चुकी हैं। हालांकि इन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली श्री कृष्णा सीरियल से ही।
श्री कृष्णा से पहले रामायण, महाभारत भी आए दूरदर्शन पर
आपको बता दें कि लॉकडाऊन के चलते रामायण और महाभारत का प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था। रामायण खत्म होने के बाद चैनल ने उत्तर रामायण का प्रसारण किया। उत्तर रामायण के समाप्त हो जाने के बाद ही दूरदर्शन पर श्री कृष्णा का प्रसारण किया गया है। और लोग इस धार्मिक सीरियल को भी उतना ही पसंद कर रहे हैं जितना रामायण और महाभारत को किया था।
और पढ़ेंः जानें, एक्टिंग से दूर आज कहां और क्या कर रहे हैं श्री कृष्णा के ‘कृष्ण’ यानि सर्वदमन डी बैनर्जी
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)