बोल्डनेस की वजह से पहली ही फिल्म से फेमस हो गईं थीं poonam dhillon

बॉलीवुड की जानी मानी खूबसूरत एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन का आज जन्मदिन है। आज पूनम 62 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल, 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। पूनम ने अपने फ़िल्मी करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं।

New Update
Poonam Dhillon became famous from her very first film because of her boldness
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बॉलीवुड की जानी मानी खूबसूरत एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन का आज जन्मदिन है। आज पूनम 62 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल, 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। पूनम ने अपने फ़िल्मी करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। इस उम्र में भी पूनम की खूबसूरती पहले की तरह ही बरक़रार है। फिल्मों में पूनम ने अपने किरदारों के द्वारा फैंस का खूब मनोरंजन किया हैं।  आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

 यश चोपड़ा ने दिया था पहला ब्रेक

- पूनम ढिल्लों ने सिर्फ 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। पूनम को बॉलीवुड में पहला ब्रेक यश चोपड़ा की फिल्म से मिला था। पूनम की पहली फिल्म थी 'त्रिशूल'।

- अपनी पहली ही फिल्म में पूनम ने अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार और शशि कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया। फिल्म सुपरहिट हुई और पूनम भी इस फिल्म के जरिए पॉपुलर हो गईं।

-  इसके बाद पूनम ने 1979 में फिल्म ‘नूरी’ में अभिनय किया था। पूनम को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

- पूनम ढिल्लन की जोड़ी अभिनेता राजेश खन्ना के साथ काफी ज्यादा पसंद की जाती थी। जब पूनम 10वीं क्लास में थी तब ही उन्हें पहली फिल्म मिल गई थी।  

- पूनम खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद बोल्ड भी थीं। पूनम ने अपनी पहली ही फिल्म में स्विमसूट पहना था। इस लुक में पूनम बेहद ही बोल्ड अंदाज़ में नजर आई थी।

- पहली ही फिल्म से पूनम की फैन फॉलोविंग बढ़ गई थी। इस फिल्म के बाद पूनम अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गिरफ्तार’ में भी स्विमसूट पहने हुए नजर आई थी।

- वैसे तो पूनम ने अपने करियर में कई फिल्में की है लेकिन 'काला पत्थर', 'बीवी ओ बीवी', 'ये तो कमाल हो गया', 'तेरी मेहरबानियां', 'कसम', 'सोनी महिवाल', 'ये वादा रहा', 'दर्द', 'निशान', 'जमाना', 'रेडरोज','नाम' जैसी फिल्में उनकी हिट फिल्में हैं।

एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं

- पूनम ने करीब 90 बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा पूनम ने बंगाली, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूनम एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं।

- पूनम ने 1988 में फ़िल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ सालों के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटा अनमोल ठकारिया और 21 साल की बेटी पलोमा ठकारिया जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

- पूनम ढिल्‍लों इनदिनों शराब मुक्ति, एड्स और परिवार नियोजन जैसे कई सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं।

- इसके अलावा उन्होंने अपनी मेकअप वैन कंपनी वैनिटी की स्थापना की है जो इंडस्ट्री में कलाकारों को उनके मेकअप की सभी सुविधायें उपलब्ध कराती है।

Tags : poonam dhillon news | Poonam Dhillon | poonam dhillon birthday

Read More:

भूल भुलैया 3 मे विद्या बालन-माधुरी दीक्षित के बीच होगा डांस मुकाबला?

बिग बॉस 17 के बाद ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का हुआ ब्रेकअप?

ऋचा चड्ढा ने हीरामंडी में अपनी भूमिका के लिए मीना कुमारी से ली प्रेरणा

दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नन्सी के बीच बुनाई करने कोशिश की, देखें यहां

Latest Stories