Ekta Kapoor ने इन स्टार्स को ज़मीन से आसमान तक पहुंचा दिया

author-image
By Sangya Singh
New Update
Ekta Kapoor ने इन स्टार्स को ज़मीन से आसमान तक पहुंचा दिया

Ekta Kapoor के सीरियल से खुली इन बॉलीवुड स्टार्स की किस्मत

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले टीवी की दुनिया में एंट्री की। देखा जाए तो टीवी के ज्यादातर कलाकार जो फिल्मों में भी डेब्यू कर चुके हैं, वो पहले एकता कपूर Ekta Kapoor के टीवी शो में लॉन्च हुए। टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने के बाद ही इन स्टार्स की किस्मत बदली और इन्हें बड़ें पर्दे पर काम करने का मौका मिला। आज हम आपको बता रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों के बारे में, जिनको एकता कपूर ने जमीन से आसमान पर पहुंचा दिया। कहने का मतलब ये है कि एकता कपूर के शो इन बॉलीवुड स्टार्स की किस्मत बदल दी। तो आइए एक नज़र डालते हैं उस स्टार्स पर जिन्होंने एकता कपूर के शो कमाया नाम और फिर बन गए बॉलीवुड स्टार...

विद्या बालन

विद्या बालन बॉलीवुड की एक ऐसी ऐक्ट्रेस हैं, जो बिना किसी मेल सुपरस्टार के अकेले ही किसी फिल्म को सुपरहिट कराने का दम रखती हैं। विद्या बालन ने एकता कपूर  (Ekta Kapoor) के पॉप्युलर टीवी सीरियल 'हम पांच' से डेब्यू किया था। उसके कुछ समय बाद ही विद्या बालन ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'परिणीता' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में वो बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और संजय दत्त के साथ नज़र आईं थीं। आज उनका नाम बॉलीवुड की पॉप्युलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप पर है।

प्राची देसाई

प्राची देसाई सबसे पहले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कहानी घर-घर की' में नज़र आईं थीं। उसके कुछ समय बाद ही वो एकता के सीरियल 'कसम से' में नज़र आईं और उसके बाद वो टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम बन गईं। प्राची ने फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में वो फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल के साथ नज़र आईं थीं।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत को उनका पहला और बड़ा ब्रेक एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से मिला था। इस शो में सुशांत ने लीड रोल प्ले नहीं किया। लेकिन, इसके बाद साल 2009 में एकता के दूसरे सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के लिए सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड भी मिला। और फिर साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काई पो चे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव और अमित साध के साथ लीड रोल प्ले किया था।

रोनित रॉय

साल 2002 में एकता कपूर (Ekta Kapoor) के बालाजी टेलिफिल्म्स ने अपने सीरियल 'कमाल' के लिए रोनित रॉय को अप्रोच किया था। लेकिन रोनित रॉय को असली पहचान एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में निभाए गए किरदार मिस्टर बजाज से मिली । उसके बाद साल 2010 से रोनित रॉय ने 'उड़ान', '2 स्टेट्स' और 'काबिल' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। बता दें, कि रोनित रॉय ने सबसे पहले साल 1992 में फिल्म 'जान तेरे नाम से' अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

अनीता हंसनदानी

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं अनीता हंसनदानी ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) के डेली सोप 'कभी सौतन कभी सहेली' से अपना डेब्यू किया। कुछ समय बाद अनीता और एकता दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए और तबसे एकता कपूर के ज्यादातर सीरियल्स में अनीता उनकी पहली पसंद होती हैं। अनीता ने साल 2003 में थ्रिलर फिल्म 'कुछ तो है' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अनीता, एकता कपूर के पॉप्युलर शोज 'ये है मोहब्बतें' और 'नागिन-3' में नज़र आ चुकी हैं।

राजीव खंडेलवाल

राजीव खंडेलवाल पहली बार एकता कपूर के शो 'क्या हादसा क्या हकीकत' में नज़र आए थे। इसके बाद साल 2003 में आए एकता कपूर के शो 'कहीं तो होगा' से राजीव को खास पहचान मिली। उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म 'आमिर' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद राजीव ने 'शैतान', 'साउंडट्रैक', 'टेबल नंबर 21' और 'स्म्राट एंड कंपनी' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

साक्षी तंवर

सांक्षी तवंर सबसे पहले एकता कपूर के पॉप्युलर टीवी शो 'कहानी घर-घर की' में नज़र आईं थीं। अपने पहले ही शो से साक्षी ने लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। साल 2016 में साक्षी, आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' में नज़र आईं थी। इसके अलावा वो सनी देओल के साथ फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में भी काम कर चुकी हैं।

शब्बीर अहलूवालिया

शब्बीर अहलूवालिया सबसे पहले एकता कपूर के शो 'कहीं तो होगा' में नज़र आए थे। इसी शो से शब्बीर ने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। इसके बाद वो कई टीवी शोज में नज़र। साल 2007 में उन्होंने फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' से बॉलीवुड डेब्यू किया और साल 2008 में फिल्म 'मिशन इस्तानबुल' में भी काम किया।

करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर ने साल 2004 बालाजी टेलिफिल्म्स के शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से डेब्यू किया था। उसके बाद एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के' से उन्हें खास पहचान मिली। साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु के साथ फिल्म 'अलोन' से डेब्यू किया। इसके बाद वो कई फिल्मों में नज़र आए।

Mouni Roy

साल 2007 में मौनी रॉय ने एकता कपूर के टीवी शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू’ से डेब्यू किया। उसके बाद साल 2015 पॉप्युलर शो 'नागिन' से वो टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम बन गईं। इसके बाद साल 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से मौनी रॉय ने बॉलीवुड डेब्यू किया। वो जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में भी नज़र आ चुकी हैं।

पुलकित सम्राट

पुलकित सम्राट ने साल 2006 में एकता कपूर के टीवी शो 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' से डेब्यू किया। इसके बाद साल 2012 में फिल्म 'बिट्टू बॉस' से पुलिकत ने बॉलीवुड डेब्यू किया और लोगों के बीच खास पहचान बनाई। इसके बाद पुलकित सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी 'फुकरे' का हिस्सा बने और फिर अनिल कपूर और जॉन अब्राहम की 'पागलपंती' में भी नज़र आए। इसके अलावा भी पुलकित कई बॉलीवुड फिल्म्स में भी नज़र आ चुके हैं।

सुरवीन चावला

साल 2003 एकता कपूर के टीवी शो ‘कहीं तो होगा’ में काम करने के बाद सुरवीन चावला कई पॉप्युलर टीवी शोज का हिस्सा बनीं। सुरवीन ने 'हेट स्टोरी-4', 'अग्ली' और 'पार्च्ड' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने अलावा कई 20 से भी ज्यादा पंजाबी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वो पॉप्युलर वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' में भी नज़र आ चुकी हैं।

जय भानुशाली

जय भानुशाली सबसे पहले एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के' में नज़र आ चुके हैं। जय भानुशाली ने एकता कपूर के शो 'कयामत' से लोगों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई। जय भानुशाली 'हेट स्टोरी-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। इसके अलावा वो कई सारे रिएलिटी शोज को भी होस्ट कर चुके हैं।

राम कपूर

राम कपूर ने वैसे तो कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉप्युलैरिटी एकता कपूर के शो 'कसम से' में जय वालिया के किरदार से मिली थी। इसके अलावा राम कपूर 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' और 'कर ले तू भी मोहब्बत' जैसे सीरियल्स में भी नज़र आ चुके हैं। राम कपूर ने 'हमशकल्स', 'बार बार देखो', 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने जीटीवी पर आने वाले एकता कपूर के पॉप्युलर शो 'पवित्र रिश्ता' से अपनी खास पहचान बनाई। साल 2019 में अंकिता ने कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके अलावा वो जल्द ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी-3' में भी नज़र आने वाली हैं।

मृणाल ठाकुर

एकता कपूर के शो 'कुमकुम भाग्य' में अपने बेहतरीन अभिनय से मृणाल ठाकुर ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। इसके बाद साल 2018 में फिल्म 'लव सोनिया' से मृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके अलावा मृणाल 'सुपर-30' और 'बाटला हाउस' फिल्म में भी नज़र आ चुकी हैं।

करिश्मा तन्ना

एकता कपूर के शो 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' शो में करिश्मा तन्ना पहली बार नज़र आईँ थीं। उसके बाद उन्होंने 'शरारत', 'कहीं तो मिलेंगे', 'देश में निकला होगा चांद', 'विरासत' और 'एफआईआर' जैसे कैसे टीवी शोज में काम किया । करिश्मा ने साल 2005 में फिल्म 'दोस्ती' से डेब्यू किया। इसके बाद वो फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' और 'संजू' में भी नज़र आईं।

ये भी पढ़ें- ‘गंदी बात’ से भी ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट पर वेब सीरीज बनाने जा रही हैं एकता कपूर
Latest Stories