जानिए, दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ में कितने हज़ार शीशों का हुआ है इस्तेमाल..

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
जानिए, दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ में कितने हज़ार शीशों का हुआ है इस्तेमाल..

दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ की मेकिंग वीडियो हो रही है वायरल

साल 2015 में एक फिल्म आई, नाम था बाजीराव मस्तानी। हीरो थे रणवीर सिंह और फिल्म में दो अभिनेत्रियां थीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण। फिल्म सुपरहिट रही थी और दर्शकों को आज भी इस फिल्म का इंतज़ार रहता है। फिल्म ही नहीं बल्कि फिल्म के गाने भी उस वक्त लोगों भी जुबां पर थे। खासतौर से दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ के तो क्या कहने।

जानिए, दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ में कितने हज़ार शीशों का हुआ है इस्तेमाल..

Source - Youtube

 

देखने और सुनने दोनो में ज़बरदस्त है ये गाना

दीपिका पादुकोण के गाने दीवानी मस्तानी को जितना सुनने में मज़ा आता है उतना ही ये देखने में भी जादुई लगता है। मानो इस गाने में एक अलग सी दुनिया को पेश किया गया है। सब कुछ सुनहरा। एक बार आप भी इस गाने पर नज़र तो डालिए जनाब। 

तो देखा आपने आज भी कानों को कितना सुकुन पहुंचाता है ये गाना। जिसमें दीपिका पादुकोण एक बड़े से हॉल में गाना गाती नज़र आ रही है। 

जादुई दुनिया का अहसास कराता है ये गाना

कॉस्टूयम, प्रेजेंटशन, डांस और गाने का म्यूज़िक ये वो सब कारण हैं जिनकी वजह से ये गाना वाकई किसी जादुई दुनिया का हिस्सा लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने में कुल कितने शीशों का इस्तेमाल हुआ है इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए। नहीं... तो इसका जवाब हम आपको देते हैं। दरअसल, इस गाने को और भी सुंदर बनाया है शीशों ने। एक बड़े से हॉल में डांस करती हुई दीपिका पादुकोण के इर्द गिर्द लगे ये सितारों जैसे शीशे इस गाने की शान को और भी बढ़ा देते हैं।

लगभग 20 हज़ार शीशों का हुआ था इस्तेमाल

जानिए, दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ में कितने हज़ार शीशों का हुआ है इस्तेमाल..

Source - Youtube

जी हां...ये बिल्कुल सच है। दीपिका पादुकोण के गाने दीवानी मस्तानी में कुल 20 हज़ार शीशे लगाए गए थे जिनके बीच ये गाना फिल्माया गया। इस तरीके से गाने को शूट करने में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। ये काफी चुनौतीपूर्ण काम था। लेकिन कुछ खास ट्रिक्स के ज़रिए इस गाने को बड़ी ही सुंदरता से फिल्मा लिया गया। इस गाने की मेकिंग वीडियो भी अब वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है कि ये गाना कैसे फिल्माया गया। 

1960  में आई फिल्म मुगल - ए - आज़म के एक गाने की याद दिलाया है 'दीवानी मस्तानी' सॉन्ग

जानिए, दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ में कितने हज़ार शीशों का हुआ है इस्तेमाल..

Source - Youtube

दीपिका के भारी भरकम लहंगे से लेकर ...भारी भरकम सेट तक सब कुछ 1960 में आई आइकॉनिक फिल्म मुगल - ए - आज़म के गाने 'प्यार किया तो डरना क्या' की याद दिलाता है। इस गाने में इसी तरह हज़ारों शीशों को इस्तेमाल में लाया गया था। और उस दौर में ऐसा गाना वाकई काबिले तारीफ था। और दीपिका के गाने का आइडिया कुछ कुछ इसी गाने से मिलता जुलता नज़र आता है।

और पढ़ेंः Deepika Padukone ने किया कन्फर्म, ‘महाभारत’ में निभाएंगी द्रौपदी का किरदार

Latest Stories