साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म के लिए 6 करोड़ में शूट होगा 6 मिनट का एक्शन सीन..!

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म के लिए 6 करोड़ में शूट होगा 6 मिनट का एक्शन सीन..!

धमाकेदार एक्शन से भरपूर होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा..निभाने जा रहे हैं ज़बरदस्त किरदार

बीते 8 अप्रैल को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन था और उसी दिन उन्होने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पुष्पा की घोषणा की थी। अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म से जुड़ी कुछ खास जानकारियां सामने आई है। जो वाकई हैरान करने वाली हैं।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक्शन की डबल डोज़ देखने को मिलेगी। और मेकर्स इसके लिए करोड़ों रूपए खर्च करने को भी तैयार हैं।

6 करोड़ रूपए में 6 मिनट का एक्शन..

जी हां...फिल्म में एक्शन के साथ किसी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज़ नहीं किया जाएगा। ख़बर है कि इस फिल्म में एक ज़बरदस्त एक्शन सीन के लिए 6 करोड़ रूपए खर्च होने जा रहे हैं। ये एक्शन सीन तकरीबन 6 मिनट का होगा। इस ख़बर को खुद फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कन्फर्म किया है। उन्होने बाकायदा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ये एक्शन सीन विजय सेतुपति और अल्लू अर्जुन के बीच फिल्माया जाएगा।

पूरी तरह से Made In India प्रोजेक्ट होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा

एक्शन सीन के अलावा इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी ख़बर भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन का ये प्रोजेक्ट पूरी तरह से मेड इन इंडिया की तर्ज पर पूरा होने जा रहा है। जिससे जुड़ा हर टेक्नीशियन और एक्सपर्ट्स इंडियन होगा। ये फैसला कोरोनावायरस के दौरान संकट में फंसे इंडस्ट्री से जुड़े कर्मचारियों को कुछ राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। ताकि इंडस्ट्री के कारीगरों को कुछ ना कुछ काम ज़रूर मिल सके। वहीं इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक की तस्वीरें भी पहले शेयर की जा चुकी है जिन्हे भी काफी पसंद किया गया है।

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म के लिए 6 करोड़ में शूट होगा 6 मिनट का एक्शन सीन..!

Source - Youtube

अल्लू के अलावा ये सितारे भी हैं फिल्म में

पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। साथ ही फिल्म में प्रकाश राज और जगपति बाबू भी नज़र आएंगे। इसका निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं जो इससे पहले आर्या और आर्या 2 का भी निर्देशन कर चुके हैं, इन दोनों ही फिल्मों में अल्लू अर्जुन नज़र आए थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी लेकिन लॉकडाऊन के चलते शूटिंग रूक गई है। वहीं इस फिल्म से अल्लू अर्जुन बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। क्योंकि अल्लू अर्जुन की पुष्पा तेलुगु के साथ साथ हिंदी में भी रिलीज़ की जाएगी।

और पढ़ेंःGhajini 2 : गजिनी 2 की तैयारियां शुरू! मेकर्स ने ट्वीट कर दिया हिंट…

Latest Stories