नोरा फतेही डांस वीडियो / 18 घंटे में 25 लाख से ज्यादा व्यूज़, जानें क्या है वीडियो में खास

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
नोरा फतेही डांस वीडियो / 18 घंटे में 25 लाख से ज्यादा व्यूज़, जानें क्या है वीडियो में खास

फिर से लोगों का दिल धड़काने नोरा फतेही डांस वीडियो लेकर आई हैं

नोरा फतेही एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। एक बार फिर से उन्ही के चर्चे चारों ओर हैं। फैंस की धड़कने नोरा ने एक बार फिर बढ़ा दी हैं। जी हां….एक बार फिर नोरा फतेही डांस वीडियो से धमाका कर चुकी हैं। ना जाने इस वीडियो में क्या खास है कि इसे 18 घंटे में 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

शकीरा की याद दिला रहा है वीडियो

दरअसल, नोरा फतेही जो डांस वीडियो लेकर आई हैं उसमें वो पूरी तरह से शकीरा की तरह ही लग रही हैं। लोगों को ये वीडियो देखकर कोलंबियन डांसर और सिंगर शकीरा की याद आ रही है। इस वीडियो को नोरा ने खुद शेयर करते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड की फेमस कोरियॉग्राफर Parris Goebel को टैग किया है और लिखा है, 'आखिरकार सीख गई, कोर्नी सॉन्ग पर लाइव क्लास।'

कोरियोग्राफर Parris Goebel की फैन हैं नोरा

आपको ये भी बता दें कि उन्हें Parris Goebel कोरियोग्रफर का काम काफी पसंद है। और उन्होने इसमें उन्ही के स्टाइल को कॉपी किया है। चलिए पहले आपको नोरा फतेही की ये डांस वीडियो दिखाते हैं।

तो है न गजब का स्टाइल। अक्सर नोरा फतेही डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं जिन्हे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। ठीक उसी तरह अब लोग इस डांस वीडियो के भी दीवाने नज़र आ रहे हैं।

पहले भी बना चुकी हैं लोगों को डांस से अपना दीवाना

वहीं ये कोई पहली बार नहीं है जब नोरा फतेही डांस वीडियो से लोगों का दिल जीत जुकी है। बल्कि इससे पहले भी वो कई बार डांस से लोगों का दिल धड़का चुकी हैं।  'दिलबर', 'कमरिया', 'साकी साकी', 'एक तो कम जिंदगानी' और 'गर्मी सॉन्ग' जैसे गाने इनकी लिस्ट में शामिल हैं जिनके बजने पर ये लोगों को अपने साथ थिरकने के लिए मजबूर कर देती है।

हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3 में नज़र आई थीं नोरा फतेही

नोरा फतेही पिछली बार रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आई थी। जिसमें उनके साथ अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी थीं। ये फिल्म भी पूरी तरह से डांस के ऊपर ही आधारित थी। जिसमें भी नोरा के ज़बरदस्त डांस मूव्स देखने को मिले थे।

और पढ़ेंः जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने पर्दे पर निभाया प्रेग्नेंट महिला का चुनौतीपूर्ण किरदार

Latest Stories