दोबारा अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस संभावना सेठ, मंगलवार सुबह ही हुई थीं डिस्चार्ज

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
दोबारा अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस संभावना सेठ, मंगलवार सुबह ही हुई थीं डिस्चार्ज

एक्ट्रेस संभावना सेठ की बिगड़ी तबीयत, पति अविनाश द्विवेदी ने दी जानकारी

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबीयत अचानक से इतनी खराब हुई कि उन्हें फौरन अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है। हैरानी की बात ये है कि मंगलवार की सुबह ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था लेकिन उसके बाद उन्हे फिर से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बीमारी को लेकर नहीं कोई जानकारी

आखिर एक्ट्रेस संभावना सेठ को हुआ क्या है? उन्हें क्यों अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है। इस बारे में कोई भी जानकारी फिलहाल मीडिया को नहीं मिल पाई है। जो इनफॉर्मेशन मिली है उसके मुताबिक सोमवार देर रात संभावना की तबीयत खराब हुई तो उन्हे अस्पताल लाया गया और ठीक होने के बाद मंगलवार सुबह 5 बजे उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन शाम होते होते उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी और अब ख़बर है कि वो फिर से अस्पताल लाई गई हैं।

पति अविनाश ने खुद शेयर की है न्यूज़

संभावना सेठ की तबीयत खराब है ये न्यूज़ खुद उनके पति अविनाश द्विवेदी ने शेयर की है। उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होने लिखा - पिछली रात को संभावना के खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हे अस्पताल में जाना पड़ा था। हम सुबह 5 बजे ही वापस लौटे लेकिन उन्हे दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा है। तो हॉस्पिटलाइज़ होने के कारण संभावना आज कोई ब्लॉग पोस्ट नहीं कर पाएंगी। संभावना रोज़ाना ब्लॉग लिखती हैं।वहीं ये पोस्ट शेयर होने के बाद संभावना के फैंस और उन्हे जानने वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बिग बॉस 2 और बिग बॉस 8 में नज़र आई थीं संभावना

दोबारा अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस संभावना सेठ, मंगलवार सुबह ही हुई थीं डिस्चार्ज

Source - Instagram

आपको बता दें कि संभावना सेठ बहुचर्चित डांसर और अभिनेत्री हैं। उन्होने कई रियलटी शो में भी हिस्सा लिया है। वो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। बिग बॉस के सीज़न 2 और सीज़न 8 में वो नज़र आई थीं। सीज़न 2 साल 2008 में आया था। संभावना ने अपने करियर की शुरूआत पागलपन नाम की फिल्म से की थी। वो कई भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी निजी ज़िंदगी की बात करें तो साल 2016 में उन्होने अपने ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी से शादी कर ली थी। फिलहाल दोनों खुशहाल ज़िंदगी जी रहे हैं।

और पढ़ेंः बिग बॉस के घर में ही नहीं बाहर अर्जुन कपूर से भी भिड़ चुके हैं Siddharth Shukla, देखें वायरल वीडियो

Latest Stories