पैपराज़ी की मदद के लिए भी आगे आए ये बॉलीवुड सेलेब्स, फोटोग्राफर्स ने भी जताया आभार

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
पैपराज़ी की मदद के लिए भी आगे आए ये बॉलीवुड सेलेब्स, फोटोग्राफर्स ने भी जताया आभार

डेली वेजर्स की हेल्प के बाद अब पैपराज़ी की मदद के लिए बढ़ाए जा रहे हैं हाथ 

कोरोनावायरस की मार हर तबके पर देखने को मिल रही है। चाहे मज़दूर वर्ग हो या फिर बड़े से बड़ा बिजनेसमैन। हालांकि मदद के लिए सभी आगे आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी पूरी जिम्मेदारियों को समझते हुए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स को मदद पहुंचाने के बाद अब कुछ स्टार्स पैपराज़ी की मदद के लिए भी आगे आए हैं। 

रोहित शेट्टी और ऋतिक रोशन...बॉलीवुड के ये वो दो नाम हैं जिन्हे फोटोग्राफर्स की चिंता सताई तो इन्होने पैपराज़ी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा दिया। 

कोरोना के चलते पैपराज़ी का काम पूरी तरह से है ठप

दरअसल, इस वक्त कोरोना का कहर पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ रहा है। खासतौर से पैपराज़ी इसकी चपेट में सबसे ज्यादा आ गए हैं। फिल्मों की शूटिंग बंद है, स्टार्स घरों में कैद हैं ऐसे में फोटोग्राफर्स का धंधा पूरी तरह से ठप पड़ गया है। क्योंकि इन फोटोग्राफर्स के घरों का खर्चा स्टार्स को एयरपोर्ट से लेकर जिम और स्टूडियो तक फॉलो करने और उनकी तस्वीरें खींचने से ही चलता था। लेकिन लॉकडाऊन में ये मुमकिन नहीं। 

रोहित शेट्टी और ऋतिक रोशन ने की है सीधे तौर पर मदद

पैपराज़ी की मदद के लिए भी आगे आए ये बॉलीवुड सेलेब्स, फोटोग्राफर्स ने भी जताया आभार

इस मुश्किल घड़ी में इन सेलेब्रिटी फोटोग्राफर्स के घर पर पैसे की किल्लत ना हो इसके लिए रोहित शेट्टी खुलकर सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी इस मुश्किल वक्त में ऐसे फोटोग्राफर्स के अकाउंट में सीधे पैसा डाल रहे हैं। तो वहीं ऋतिक रोशन ने भी इनकी फाइनेंशियल हेल्प की है। 

किसी यूनियन का हिस्सा नहीं हैं पैपराज़ी

पैपराज़ी की मदद के लिए भी आगे आए ये बॉलीवुड सेलेब्स, फोटोग्राफर्स ने भी जताया आभार

Source - Caravan magazine

आपको ये भी बता दें कि पैपराज़ी फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी यूनियन का हिस्सा नहीं हैं। बल्कि ये फ्री लांस काम करते हैं। लिहाज़ा जो भी मदद बॉलीवुड स्टार्स ने यूनियन के थ्रू फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स तक पहुंचाई वो पैपराज़ी को नहीं मिली है। ऐसे में इनके हालात सबसे बुरे थे। और ना ही इनके बारे में कोई सोच रहा था। लेकिन अब बॉलीवुड सेलेब्रिटी ऋतिक रोशन और रोहित शेट्टी पैपराज़ी की मदद के लिए खुलकर आगे आए हैं। 

पैपराज़ी ने सोशल मीडिया पर जताया दोनों का आभार 

वहीं बॉलीवुड से इतनी मदद मिलने से पैपराज़ी काफी खुश हैं और अपनी फीलिंग भी बयां कर रहे हैं। योगेन शाह, विरल भयानी, मानव मंगलानी जैसे कई सिलेब्रिटी फोटॉग्राफर्स ने ऋतिक और रोहित शेट्टी का पैपराज़ी की मदद के लिए आभार भी जताया है।

और पढ़ेंः डेब्यूटेंट अजहर खान और सेलिना जेटली की सीज़नस ग्रीटिंग्स हुई रिलीज!

Latest Stories