दीपिका पादुकोण से कैटरीना कैफ तक, इन Bollywood Actresses ने कम उम्र में निभाया मां का किरदार

author-image
By Sangya Singh
दीपिका पादुकोण से कैटरीना कैफ तक, इन Bollywood Actresses ने कम उम्र में निभाया मां का किरदार
New Update

इन Bollywood Actress ने कम उम्र में निभाया मां का किरदार

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस (Bollywood Actresses) इन दिनों स्टीरियोटाइप्स रोल्स को पीछे छोड़कर चुनौतीपूर्ण किरदार निभाते हुए नज़र आ रही हैं। फिल्म 'सांड की आंख' में एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाने वाली तापसी पन्नू से लेकर मणिकर्णिका में एक निडर योद्धा का किरदार निभाने वाली कंगना रौनत तक, आजकल की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस (Bollywood Actress) ऐसे ही चैलंजिग रोल निभा रही हैं। इतना ही नहीं, आजकल की एक्ट्रेसेस पर्दे पर मां किरदरा निभाने में भी ज़रा भी नहीं हिचकिचाती। दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आप भी जानिए की वो कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस (Bollywood Actresses) हैं, जो कम उम्र में ही फिल्मों में निभा चुकी हैं मां का रोल....

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की आखिरी रिलीज फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में उन्होंने मां का रोल निभाया था। फिल्म में प्रियंका ने दो बच्चों की मां का एक मजबूत किरदार निभाया था। फिल्म में प्रियंका, अपनी बेटी आइशा, जो कि रेयर जेनेटिक बीमारी से जूझ रही है, उसकी सुरक्षात्माक मां के किरदार में नज़र आईं थीं। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' सिल्वर स्क्रीन पर साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से प्रियंका ने लंबे समय बाद बॉलीवुड कमबैक भी किया था।





दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मस्तानी की किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नज़र आईं थीं। वहीं, अब दीपिका और रणवीर रियल लाइफ में भी पति-पत्नी हैं। 'बाजीराव-मस्तानी' में दीपिका-रणवीर एक बेटे, जिसका नाम शमशेर बहादुर होता है। उसके मां-बाप का किरदार निभाया था। 'बाजीराव-मस्तानी' साल 2015 में रिलीज़ हुई थी और फिल्म को बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार सफलता मिली थी।

कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) कंगना रनौत अबतक फिल्मों में दो बार मां का किरदार निभा चुकी हैं। फिल्म 'मणितर्णिका – द क्वीन ऑफ झांसी' में उन्होंने एक बेटे को गोद लिया था। वहीं, अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पंगा में भी कंगना ने मां की भूमिका निभाई थी। पंगा में उनके किरदार को एक कड़ी मेहनत करने वाल मां, पत्नी और एक रेलवे कर्मचारी के रूप में दिखाया गया है, जो अपने परिवार के लिए अपने सपनों को पीछे छोड़ देती है। लेकिन जब वो एक बार फिर से एक स्पोर्ट्सपर्सन के रूप में अपना कमबैक करती है, तो उसे अपने पति और बच्चे से बहुत सारा साहस और हिम्मत भी मिलती है।





कैटरीना कैफ

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म में केवल एक्शऩ और स्टंट्स ही नहीं थे, बल्कि फिल्म में दोनों को एक छोटे से बच्चे के माता-पिता के रूप में भी दिखाया गया था। रियल लाइफ में तो कैटरीना कैफ ने अबतक शादी नहीं की है, लेकिन पर्दे पर उन्होंने मां का रोल बखूबी निभाया था।

जान्ह्वी कपूर

जान्ह्वी कपूर ने साल 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वो ईशान खट्टर के साथ रोमांस करते हुए नज़र आईं थी। फिल्म में दोनों कपल दो अलग-अलग जाति के होते हैं और परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने का फैसला लेते हैं अपनी पहली फिल्म में जान्ह्वी ने बड़े पर्दे पर मां को रोल निभाया। फिल्म में जान्ह्वी के बेटे का नाम आदित्य होता है। फिल्म में जान्ह्वी ने मां के कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाया है।





तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'सांड की आंख' में कापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर दोनों ने ही दो बुजुर्ग महिलाओं का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों हरियाणा की दो शार्प शूटर दादियों की भूमिका निभाते हुए नज़र आईं थीं। फिल्म में दोनों एक लंबे चौड़े बड़े परिवार की महिलाएं होती हैं। जिनके घर में बच्चों की लाइन लगी होती है, यानि वो दोनों ढेर सारे बच्चों की मां होती है। फिल्म में तापसी और भूमि ने बहुत से अपने किरदार को निभाया है।

ये भी पढ़ें- Sara Ali Khan ने शेयर की माँ अमृता सिंह के साथ तस्वीर ,माँ-बेटी में अंतर करना हुआ मुश्किल
#Taapsee Pannu #Priyanka Chopra #Janhvi Kapoor #Bhumi Pednekar #Kangana Ranaut #Deepika Padukone #Katrina Kaif #bollywood actresses
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe