सैफ अली खान बहुत पेशेवर हैं: Helena Fernandes

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सैफ अली खान बहुत पेशेवर हैं: Helena Fernandes

सुपरमॉडल से अभिनेत्री बनी Helena Fernandes ने धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म 'कपूर एंड संस' से बॉलीवुड में शुरुआत की और 2019 में आयी 'हाउसफुल 4' और सुजॉय घोष की फ़िल्म 'बदला' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।  बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan के साथ हालिया रिलीज फिल्म 'जवानी जानेमन' में काम करने वाली अभिनेत्री एलेना फर्नाडीज उनसे बेहद प्रभावित हैं।

Helena Fernandes ने कहा, सैफ एक दिग्गज अभिनेता हैं और उनके साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात है। वह बेहद पेशेवर हैं और उन्हें परफॉर्म करते हुए देखना असाधारण है। मुझे इस बात की वाकई में खुशी है कि दर्शकों ने फिल्म को बहुत अच्छे से स्वीकारा। सैफ और बेहतरीन निर्माता जैकी व दीपशिखा के साथ जल्द ही दोबारा काम करने की मेरी इच्छा है।

एलेना पशु और बाल कल्याण में सक्रिय रूप से शामिल है और साथ ही पेटा, डब्लूएफए, यूएस चैरिटी साइटलाइफ के साथ-साथ खुद कि चैरिटी आई एम चेंज के साथ चैरिटी के लिए जागरूकता बढ़ाने में मदद करती है।

'जवानी जानेमन' के अलावा एलेना 'कपूर एंड संस' और 'बदला' जैसी फिल्मों में भी अपने किरदारों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'हाउसफुल 4' में भी काम किया है। फिलहाल वह एक ब्रिटिश परियोजना में काम कर रही हैं।

और पढ़े:

धोनी, विराट नही इस Cricketer की फैन है दिशा पाटनी, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

और पढ़े: 

सूरज के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती हैं Hawa Singh की बायोपिक

Latest Stories