ना खाना, ना पानी...कोरोनावायरस पॉजीटिव कनिका कपूर ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए हैं धमकाने तक के आरोप

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
ना खाना, ना पानी...कोरोनावायरस पॉजीटिव कनिका कपूर ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए हैं धमकाने तक के आरोप

कनिका कपूर की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निकली कोरोनावायरस पॉजीटिव

सिंगर कनिका कपूर जब से कोरोनावायरस पॉजीटिव निकली हैं तभी से हर ओर उन्ही के चर्चे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त रोल भी किया जा रहा है।  कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी के दौरान ऐसी लापरवाही बरतने के चलते कनिका कपूर पर चार एफआईआर तक दर्ज हो चुकी हैं। वहीं अब खबर आई है कनिका कपूर की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही निकली है।

कनिका ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

जबसे कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं तभी से उन्हें

लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है। जहां पर उन्हें दवाइयां  समय-समय पर देकर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश की जा रही है लेकिन कनिका कपूर का कुछ और ही कहना है। उनके मुताबिक उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह किसी जेल में हैं। ना उन्हें पानी दिया जा रहा है ना समय पर खाना। साथ ही अस्पताल में मच्छर भी हैं जिसके चलते ही उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी अस्पताल में नहीं बल्कि किसी जेल में हों।

सेलेब्रिटी की तरह नखरें ना करें - अस्पताल

वही हाल ही में अस्पताल प्रबंधन ने भी यह बात कही थी कि कनिका कपूर जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। कनिका कपूर को समझाया भी था कि वह इस वक्त सेलिब्रिटी की तरह नखरे ना करें बल्कि जांच में सहयोग दें।

9 मार्च को लंदन से लौटी थीं कनिका कपूर

कनिका कपूर भारत की वो पहली सेलेब्रिटी हैं जो कोरोनावायरस पॉजीटिव पाई गई हैं। कनिका कपूर, 9 मार्च को लंदन से वापस लौटी थीं। कहा ये भी गया है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां से आने के बाद वे एयरपोर्ट पर बिना चेकअप करवाए लोगों को झांसा देकर निकल आई थीं। इसके बाद उन्होंने लखनऊ जाकर अपने घरवालों से मुलाकात की और इस दौरान वो कई पार्टियों का हिस्सा भी रहीं। लेकिन कुछ लक्षण सामने आने के बाद उनकी जांच की गई जिसके बाद से ही ये पूरी हड़कंप मचा हुआ है।

पार्टी में शामिल सभी लोगों की जांच की गई है

वहीं जैसे ही कनिका कपूर के किसी पार्टी में शामिल होने की ख़बरें मिली तो उन पार्टियों में आने वाले सभी लोगों की भी जांच की गई है। वहीं कनिका कपूर की पहली जांच रिपोर्ट आने पर उनके परिजनों ने कुछ सवाल उठाया था। जिसके बाद उनकी दोबारा जांच की गई। जिसमें भी वो कोरोनावायरस पॉजीटिव पाई गई हैं। 

और पढ़ेंः लगता है कोरोनावायरस पर कमाल आर खान उर्फ केआरके की बद्दुआ काम कर गई…!

Latest Stories