जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था

author-image
By Pooja Chowdhary
जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था
New Update

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डांस पर बनी फिल्में हमेशा ही की जाती रही है पसंद

नृत्य....जो रूह को जिंदा रखता है...जो व्यक्ति के अंतर्मन को छूता है। नृत्य शब्दों की अभिव्यक्ति है..हवाओं में नृत्य है...नृत्य ही सेहत है। नृत्य उतना ही पुराना है जितनी की मानव जाति। इस पर तो बेहद ही प्राचीन ग्रंथ नाट्यशास्त्र भी मौजूद है। इसीलिए आज भी हमारे समाज में नृत्य को उतनी ही महत्ता दी जाती है। और शायद इसीलिए बॉलीवुड में भी डांस पर बनी फिल्में हमेशा से ही पसंद की जाती रही हैं।

डांस और बॉलीवुड की बात करें तो दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। नृत्य का बॉलीवुड फिल्मों से अटूट रिश्ता रहा है। हिंदी फिल्मों में अगर डांस ना हो तो फिर वो फिल्म ही कैसी। इसीलिए जिस तरह फिल्मों में कहानी ज़रूरी है, उमदा एक्टिंग ज़रूरी है उसी तरह गाने और उन पर थिरकते पांव भी ज़रूरी है। आज हम उन बॉलीवुड फिल्मो के बारे में बताएंगे जो डांस पर ही आधारित थीं। और डांस पर बनी फिल्में बड़े पर्दे पर आई तो लोगों ने उन्हे खूब पसंद किया।

बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में

1. डिस्को डांसर

जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था

Source - IMDB

इस फिल्म को आज भी बप्पी लहरी के गानों और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के डांस के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म से मिथुन का ये डिस्को स्टाइल इतना फेमस हुआ कि आज भी मिथुन को याद करते ही उनका यही स्टाइल याद आता है। ये फिल्म एक स्ट्रीट डांसर के फेमस होने की कहानी है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

2. दिल तो पागल है

जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था

Source - Kafal Tree

शाहरूख खान - माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर। इन तीन मेगा स्टार्स की ये फिल्म जब बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो दर्शकों के बीच इसकी दीवानगी का आलम कुछ अलग था। लोगों को ये प्रेम कहानी खूब पसंद आई। फिल्म पूरी तरह से डांस पर आधारित थी। जिसमें शाहरूख एक डांस ग्रुप चलाते हैं और इसमें डांसर के रोल में करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित नज़र आई थीं

3. चांस पे डांस

जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था

Source - Amazon

शाहिद कपूर और जेनेलिया डिसूजा स्टारर ये फिल्म 2010 में रिलीज़ हुई। ये फिल्म पूरी तरह से डांस की दीवानगी पर ही बेस्ड थी। इस फिल्म में जेनेलिया कोरियोग्राफर की भूमिका में नज़र आई थीं और शाहिद कपूर एक स्ट्रगलर थे। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया लेकिन शाहिद कपूर के डांस को सभी ने खूब पसंद किया था।

4. नाच

जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था

Source - YouTube

साल 2004 में रिलीज़ एक्टर अभिषेक बच्चन और अंतरा माली की फिल्म नाच पूरी तरह से डांस पर आधारित है। फिल्म में अभिषेक एक्टर बनने की इच्छा रखते हैं तो वहीं अंतरा माली कोरियोग्राफर बनने का ख्वाब देखती हैं। दोनों मुंबई में रहते हैं ...फिल्म में नाच को आधार बनाकर किस तरह कहानी को आगे ले जाया जाता है। ये देखना दिलचस्प है।

5. आजा नच ले

जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था

Source - Santa Banta

माधुरी दीक्षित ने शादी करके फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन जब उन्होने कमबैक किया तो उन्होने डांस पर बनी फिल्म आजा नच ले को ही चुना। इस फिल्म में डांस की ज़रूरत, डांस की खासियत और डांस अभिव्यक्ति का ज़रिया कैसे बन सकता है ये सब कुछ बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में दिखाया गया है।

6. मुन्ना माइकल

जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था

Source - IMDB

बॉलीवुड इंडस्ट्री में डांस पर बनी फिल्में लोगों ने हमेशा ही पंसद की हैं। मुन्ना माइकल भी इन्ही फिल्मों में से एक है। सब्बीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ स्ट्रीट डांसर के रोल में नज़र आए थे जो एक गैंगस्टर को डांस सिखाते हैं ताकि वो किसी लड़की को इम्प्रेस कर सके।

7. एबीसीडी एंड एबीसीडी 2

जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था

Source - India

इन दोनों फिल्मों में शुरू से लेकर आखिर तक डांस ही डांस है। इन फिल्मों का निर्देशन भी कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने ही किया है जो खुद इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। डांस पर बनी फिल्में जो सबसे ज्यादा पसंद की गई हैं उनमें एबीसीडी और एबीसीडी 2 का ही नाम है।

8. स्ट्रीट डांसर

जानें बॉलीवुड में डांस पर बनी फिल्में….जिनका आधार केवल नृत्य ही था

Source - Jansatta

साल 2019 में स्ट्रीट डांसर रिलीज़ हुई जिसका सब्जेक्ट प्लॉट भी पूरी तरह से डांस पर ही बेस्ड था। फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नज़र आई थी। और उनके ज़बरदस्त डांस के तड़के के चलते दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई।

और पढ़ेंः एक मॉल में शॉपिंग के दौरान मिला था अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को मॉडलिंग का ऑफर…फिर बदल गई ज़िंदगी

#bollywood news in hindi #Bollywood updates #Street Dancer #mayapuri #dil to pagal hai #मायापुरी #Disco Dancer #Aaja Nach le #abcd #abcd 2 #Bollywood Dance Movies #Bollywood Films Based on Dance #Bollywood Movies Based on Dance #Bollywood Movies on Dance #Dance par bani Film #Dance par Bani Filmein #Hindi Films which made on Dance Theme #Movies on dance Theme #Movies which based on Dance #Munna Micheal #Nach #डांस पर आधारित बॉलीवुड फिल्में #डांस पर बनी फिल्में
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe