/mayapuri/media/post_banners/860b58bf3e97c3b2231de5523c4bac9739f4c1e83e76836cdde7b6ad67d96d3c.jpg)
बॉलीवुड से रिलेटेड खबरें अक्सर आप हर न्यूज चैनल पर देखते होगें। मगर आज के दिन बॉलीवुड की कौन-सी 10 खबरें आपको पता होनी चाहिए। इस लेख में आप अपने Next Topic के बारे में जानेंगें, जो आपको आज की 10 ट्रेडिंग बॉलीवुड की खबरों के बारे में बताएगा।
1. कुशल पंजाबी ने किया सुसाइड
टीवी के मशहूर एक्टर कुशल पंजाबी का 27 दिसंबर 2019 को निधन हो गया। सूत्र बता रहे है कि कुशल ने सुसाइड किया है। उनके घर में उनका शव लटका हुआ प्राप्त हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुशल की उम्र सिर्फ 37 साल ही थी। टीवी इंडस्ट्री और सभी फैंस उनकी आकस्मिक मृत्यु से सदमे में डूबे हुए है। अब सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया।
2. Good Newwz Movie Review
फिल्म 'गुड न्यूज' सभी सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के चलते फिल्मों को दर्शकों द्वारा बेहद अच्छे कॉमेंट और रिव्यू मिल रहे है। इतनी सर्दी होने के बाद भी दर्शक फिल्म को देखने के लिए जा रहे है। खबरें आ रही है कि फिल्म को देखकर लोगों ने थिएटर्स में ही नाचना शुरु कर दिया। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' को एक्सिलेंट बताया है। इसी के साथ तरण ने फिल्म को 4 स्टार्स दिए है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों द्वारा बेहद तारीफ की जा रही है।
3. मोना सिंह
अभिनेत्री मोना सिंह 27 दिसंबर 2019 को अपने इनवेस्टमेंट बैंकर बॉयफ्रेंड श्याम के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। इसी के चलते उनकी मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रही है। मोना टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि लाल जोड़े में अभिनेत्री बेहद खुश नजर आ रही है। अब मोना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।
4. नन्दीश संधू
मॉडल और टीवी सीरियल के अभिनेता नन्दीश संधू इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में अभिनेता ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसी के चलते बिगबॉस 13’ की प्रतिभागी 'रश्मि देसाई' और 'नन्दीश' दोनों के रिश्तों की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। इसी के चलते दोनों के तलाक पर उनकी पूर्व पत्नी का बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।
5. जैस्मिन भसीन
सोशल मीडिया पर आज सबसे ज्यादा टीवी सीरियल एक्ट्रेस जेस्मिन भसीन सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में अभिनेत्री ने बिग बॉस के घर में अपनी शिरकत दी थी। बिग बॉस शो में जिस तरह जैस्मिन भसीन ने सिद्धार्थ का सपोर्ट किया, इसी के चलते नागिन 'जैस्मिन भसीन' ट्रोल होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को यूजर 'Call her flop actress' कहते हुए ट्रोल कर रहे है।
6. हिना खान
'रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों मालदीव्स में हॉलिडे मना रही है। इसी के चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। बिकिनी, स्विम सूट में हिना कहर ढा रही हैं। अब उनकी तस्वीरें 'जंगल में आग' की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
7. दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी है। इसी के चलते पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'Dance+' में दीपिका अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची । इसी के साथ वहां के कंटेस्टेंट्स ने दीपिका की फिल्म 'पद्मावत' के घूमर गाने पर शानदार तरीके से परफॉर्म करते हुए दीपिका को ट्रिब्यूट दिया और स्वागत किया। इस परफॉर्मेंस को देखते हुए दीपिका इनती इमोशनल हो गई कि डांस खत्म होने से पहले ही दीपिका ने अपनी जगह पर खड़े होकर तालिया बजाना शुरु कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, दीपिका खुद आंखों में आसू आने से रोक तक नही पाई। इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है।
8. ताना जी
बॉलीवुड के मेगा स्टार अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर' को सिर्फ रिलीज होने में दो हफ्ते बचे है। अजय के फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज डेट के आने का इंतजार कर रहे है। फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। सूत्र बता रहे हैं कि अजय का एक बयान सामने आया है जो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। अभिनेता ने नागरिकता संसोधन बिल पर ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।
9. सलमान खान फिर से बने मामू
कल सलमान खान का बर्थडे भी था और इसी के साथ कल ही सलमान खान एक बार फिर से मामा बन गए है। जी हां सलमान की बहन अर्पिता ने आज बेटी को जन्म दिया है। इसी के चलते माँ अर्पिता और पिता आयुष ने पहले से अपनी बेटी का नाम सोच लिया था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम 'आयत' रखा है।
10. दंबग 3 फिल्म कलेक्शन
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके है। अगर फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म नें 129 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CAA पर विरोध प्रदर्शन के कारण भाईजान की फिल्म 'दबंग 3' दिल्ली और यूपी में अपना धमाल दिखाने में थोड़ी पीछे रही।
आगे पढ़े- गौतम गंभीर की अवांछनीय टिप्पणी का अंगद बेदी ने दिया जवाब