Advertisment

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट दिसंबर 2020 में करेंगे शादी 

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट दिसंबर 2020 में करेंगे शादी 

कपूर खानदान का प्रतिनिधित्व करते बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor फिल्मकार महेश भट्ट की सुपुत्री Alia Bhatt से इस साल दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों का प्रेमालाप पिछले 2 सालों से चल रहा है और दोनों के अफेयर की चर्चाएं अक्सर सुर्खियों में रही हैं।

दो साल से अधिक समय तक रिश्ते में रहने के बाद रणबीर कपूर और Alia Bhatt ने अब अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज के होते ही नए साल से पहले शादी कर लेंगे। फिलहाल शादी की निश्चित तारीख तय नहीं हुई है। ब्रह्मास्त्र 4 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों की एक साथ अभिनय की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अक्किनेनी भी हैं।

सूत्रों के अनुसार दोनों के परिवार से शादी की मंजूरी मिल चुकी है। सभी Ranbir Kapoor और आलिया की दिसंबर में शादी के लिए सहमत भी हो गए हैं। पहले से ही तैयारियां जोरों पर हैं और रिश्तेदारों को विवाह उत्सव में शामिल होने के लिए और दिन तारीख तय करने के लिए भी कहा गया है।

पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग छोड़कर Alia Bhatt रणबीर कपूर के साथ उसके पिता अभिनेता ऋषि कपूर से मिलने दिल्ली गई थी, जो एक संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती थे। रणबीर के चचेरे भाई अरमान जैन के विवाह समारोह में भी आलिया ने रणबीर के साथ उपस्थिति दर्ज कराई थी और दोनों रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो, दोनों का विवाह शोमैन राज कपूर के जन्मदिन के बाद और क्रिसमस से पहले किसी भी दिन हो सकता है।

और पढ़े:

Salman Khan ने पाकिस्तानी ऑर्गनाइजर के मुंह पर मारा तमाचा

और पढ़े:

Celebrities Jacqueline Fernandez And Neha Dhupia Dress Head To Toe In The Latest Marks & Spencer Lilac Power Suit

Advertisment
Latest Stories