Rangoli Chandel on Hrithik Roshan/ रंगोली चंदेल ने फिर उखाड़े गड़े मुर्दे... ऋतिक रोशन के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर कही ऐसी बात

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
Rangoli Chandel on Hrithik Roshan/ रंगोली चंदेल ने फिर उखाड़े गड़े मुर्दे... ऋतिक रोशन के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर कही ऐसी बात

(Rangoli Chandel on Hrithik Roshan)कहा, मुझे इम्प्रेस करने में लगा रहा ताकि.....

अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ना तो कोई एक्ट्रेस है और ना ही फिल्मों में कभी एक्टिंग करने का उनका विचार है, बावजूद इसके ख़बरों में बने रहना उन्हे खूब आता है। सोशल मीडिया पर रंगोली चंदेल बेहद एक्टिव रहती हैं और अक्सर नेपोटिज़्म के मुद्दे पर सोशल मीडिया के सहारे वो बॉलीवुड के कुछ खास चेहरों को निशाने पर लेती ही रहती हैं। लेकिन इस बार रंगोली ने नेपोटिज़्म नहीं बल्कि गड़े मुर्दे उखाड़कर उन पुराने किस्सों को ज़िंदा कर दिया है(Rangoli Chandel on Hrithik Roshan) जो समय की संदूक में कहीं दफ्न हो गए थे।

ऋतिक के साथ रंगोली ने शेयर की पुरानी तस्वीर(Rangoli Chandel on Hrithik Roshan)

http://

ट्विटर पर हाल ही में रंगोली चंदेल ने ऋतिक रोशन के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा,

'ये देखो पप्पू जी, सारा दिन मुझे इंप्रेस करने में लगा रहता था ताकि मेरी बहन की गुड बुक्स में आ जाए और आज कहता है हम आपके हैं कौन?'

ये फोटो शेयर करते ही लोगो को वो पुराने किस्से याद आने में देर ना लगी।

क्यों किया है रंगोली ने ऐसा ट्वीट

अब आप सोच रहे होंगे कि भला रंगोली को इतने सालों बाद ऐसा ट्वीट करने की आखिर क्या ज़रूरत आन पड़ी। तो आपको बता दें कि रंगोली चंदेल ने किसी सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए ये सब कहा है। उस यूज़र ने कहा था कि रंगोली और कंगना ऋतिक रोशन(Rangoli Chandel on Hrithik Roshan) को स्टॉक करती हैं। जिसके बाद रंगोली ने सफाई दी कि वो भला किसी ऐसे शख्स को स्टॉक क्यों करेंगी जो खुद उसके पीछे पागल है, लेकिन अपनी पत्नी को छोड़ भी नहीं सकता क्योंकि वो अपने पापा के पैसे पर जीवन काट रहा है, कंगना रनौत के पास काफी सारी प्रॉपर्टी है जबकि उसने (ऋतिक ने) अपना एक घर तक नहीं खरीदा है।

क्या है कंगना और ऋतिक के बीच का विवाद

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन(Rangoli Chandel on Hrithik Roshan) के बीच विवाद 2016 में सामने आया था। जब कंगना रनौत ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन पर कई सवाल खड़े कर दिए। जिसका जवाब देते हुए ऋतिक ने कंगना के खिलाफ 29 पेज का शिकायती पत्र पुलिस को दिया था। और फिर इस मामले ने तूल पकड़ लिया था।

कंगना ‘कृष 3’ में ऋतिक रोशन के साथ आई थीं नज़र

कृष 3 वो इकलौती फिल्म थी जिसमें कंगना और ऋतिक साथ नज़र आए थे। जिसका डायरेक्शन किया था राकेश रोशन ने। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि वो फिर कभी एक साथ नज़र नहीं आए। वहीं रंगोली चंदेल के इस ट्वीट(Rangoli Chandel on Hrithik Roshan) के बाद अब ये मामला फिर से तूल पकड़ता जा रहा है।

और पढ़ेंः आखिर 9 बार एक्टर ऋतिक रोशन की मां ने क्यों देखी थी उनकी फिल्म ‘सुपर 30’?

Latest Stories