सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए किया ट्रांसपोर्ट बसों का इंतजाम ,350 लोगों को पहुंचाया घर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए किया ट्रांसपोर्ट बसों का इंतजाम ,350 लोगों को पहुंचाया घर

एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आए सामने , 350 लोगों को बसों के जरिए पहुंचाया उनके घर

लॉकडाउन के कारण हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर शहरों में फंस गए हैं। जिसके कारण उनके सामने खाने और रहने की समस्या लगातार आ रही हैं। इसके चलते मजदूर अपने घरों का सफर पैदल चलकर तय करने पर मजबूर हैं। हालांकि, सरकार भी लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्न कर रही है। अब प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सामने आए हैं। एक्टर ने बसों की सर्विस शुरू करवाकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। उन्होने इस काम में सिर्फ पैसे ही नहीं दिए बल्कि खुद मजदूरों को बस में बिठाकर उन्हें रवाना किया। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी सोनू की इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

10 बसों में 350 मजदूरों को भेजा घर

लॉकडाउन संकट के इस समय में एक्टर सोनू सूद ने बसों के अलावा मजदूरों को खाना भी मुहैया कराया। महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार से अनुमति लेकर सोनू सूद ने बसों की सर्विस शुरू करवाई है, जिसके तहत महाराष्ट्र के ठाणे से कर्नाटक के गुलबर्गा के लिए 10 बसें मजदूरों को लेकर निकली। इस दौरान सोनू सूद खुद मजदूरों की मदद के लिए मौजूद रहे और उन्हें गुड बॉय कहकर विदा कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि मजदूर हाथ जोड़कर सोनू को धन्यवाद कर रहे हैं।

सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए किया ट्रांसपोर्ट बसों का इंतजाम ,350 लोगों को पहुंचाया घर

सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए किया ट्रांसपोर्ट बसों का इंतजाम ,350 लोगों को पहुंचाया घर

सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए किया ट्रांसपोर्ट बसों का इंतजाम ,350 लोगों को पहुंचाया घर

Source - Twitter

बता दें, एक्टर सोनू सूद ऐसा करके पहले भारतीय सेलेब्रिटी बने हैं, जो प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। सोनू की इस पहल पर सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी सोनू की तारीफ कर रहे है।

सभी को अपने परिवार के साथ रहने का हक है

सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए किया ट्रांसपोर्ट बसों का इंतजाम ,350 लोगों को पहुंचाया घर

Source - Timesofindia

इस बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि वर्तमान समय में जब हम सभी इस वैश्विक आपदा का सामना कर रहे हैं, तो प्रत्येक भारतीय को अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ रहने का हक है। मैंने महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार से इसके लिए अनुमति ली है, ताकि इन प्रवासियों को बसों के जरिए उनके घरों तक पहुंचाया जा सके। महाराष्ट्र सरकार ने पेपर वर्क करने में मेरी काफी मदद की और साथ ही कर्नाटक सरकार ने भी प्रवासियों का वेलकम किया। मैं अपनी क्षमता के अनुसार अन्य राज्यों के लिए भी ऐसा ही करता रहूंगा।'

लगातार कर रहे हैं लोगों की मदद

सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए किया ट्रांसपोर्ट बसों का इंतजाम ,350 लोगों को पहुंचाया घर

Source - Bollywoodhungama

आपको बता दें कि इससे पहले भी एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के समय में लोगों की मदद करते रहे हैं। उन्होने कोरोना की जंग में काम कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए अपना होटल खोल दिया था। इसके साथ ही सोनू ने कोरोना वॉरियर्स के लिए अपना होटल भी दिया है। मेडिकल वर्कर्स उनके होटल शक्ति सागर में आराम करने और सोने आ सकते हैं। इसके अलावा वह शक्ति अन्नदानम नाम की मुहिम चला रहे हैं। जो उनके पापा के नाम पर है। इसके जरिए वह रोजाना करीब 40 हजार लोगों को ख़ान पहुंचा रहे हैं। रमज़ान में भी उन्होंने करीब 25000 माइग्रेंट वर्कर्स के लिए खाने के व्यवस्था की है। वह करीब 1.5 लाख लोगों की मदद कर रहे हैं।

और पढ़ेंः जानें, क्या है पालघर मॉब लिंचिंग मामला, जिस पर बॉलीवुड भी है भड़का, पढ़ें सेलेब्स के रिएक्शन

Latest Stories