प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर बनीं मां, ये रखा नाम

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर बनीं मां, ये रखा नाम

प्रियंका और निक के घर में आया नया मेहमान, सोफी टर्नर बनीं मां

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में एक नया मेहमान आ चुका है। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर मां बन गई हैं, उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। सोफी और जो जोनस ने मिलकर बेटी का नाम 'विला' रखा है। हालांकि नाम को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है। 22 जुलाई को सोफी मां बनीं और उनकी डिलीवरी लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में हुई।

कहा जा रहा है कि ‘विला’ नाम गेम ऑफ थ्रोन्स के एक पॉपुलर कैरेक्टर से इंस्पार्यड है। एक अमेरिकन गेम शो गेम ऑफ थ्रोन्स में एक कैरेक्टर का नाम विला था। जो आठवें सीजन 'द लास्ट ऑफ द स्टार्क्स' में शामिल था। इसमें एलिस होली नोक्स ने विला का किरदार निभाया था।

फरवरी में दी थी मां बनने की जानकारी

सोफी टर्नर और जो जोनस माता पिता बनने वाले हैं इसकी जानकारी फरवरी महीने में सामने आई थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस उनके पहले बेबी का वेलकम करने के लिए उत्साहित थे। सोफी 24 साल की उम्र में मां बनीं हैं।

जून, 2019 में हुई जो और सोफी की शादी

साल 2016 में जो और सोफी ने एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के और भी करीब आते गए। एक साल बाद यानि अक्टूबर 2017 में दोनों ने सगाई कर ली। एक दूसरे से इंगेज होने के 2 सालों बाद यानि जून, 2019 में सोफी टर्नर और जो जोनस ने शादी कर ली। इनकी शादी दो बार हुई थी, पहली एक सीक्रेटली वेडिंग थी और दूसरी बार फ्रेंच रीति रिवाज़ों से शादी संपन्न हुई। अब 2020 में सोफी मां बन चुकी हैं।

सोफी और प्रियंका के बीच अच्छी है बॉन्डिंग

गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। खास बात ये है कि यूं तो सोफी प्रियंका की जेठानी है लेकिन वो उम्र में उनसे 14 साल छोटी हैं। लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे को काफी समझते हैं। और अपनी फोटो भी अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

और पढ़ेंः द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड के पहले गेस्ट होंगे सोनू सूद, देखें फोटोज

Latest Stories