इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

कोई शहर से दूर तो कोई विदेश में है फंसा, लॉकडाऊन का असर झेल रहे हैं ये बड़े सितारे

कोरोनावायरस के चलते पहले लॉकडाऊन 21 दिनों तक ही था यानि उम्मीद थी कि जब 15 अप्रैल को लॉकडाऊन खुलेगा तो अपने घर से दूर कहीं और फंसे लोग जल्द से जल्द अपने घरों तक पहुंच जाएंगे। लेकिन अब एक बार फिर इसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। यानि लॉकडाऊन का असर अभी और भी झेलना होगा।

इस वक्त यही ओर से सुनाई दे रहा है कि मजदूरों को खासतौर से इस लॉकडाऊन में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐसे हैं जो इस वक्त अपने घर और अपनों से दूर कहीं ओर ही फंसे हुए हैं। तो चलिए बताते हैं कौन सा सितारा कहां है फंसा..

1. सलमान खान

इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

Source - Instagram

बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान इस वक्त अपने घर से दूर

पनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे हैं। उनके साथ उनकी बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा और भांजे आहिल भी हैं। जब वो वहां थे तभी लॉकडाउन की घोषणा हो गई और सभी के सभी वहीं फंस गए। 4 दिन पहले ही खुद सलमान ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो वहां फंसे हैं और और वो इस महामारी से डरे भी हुए हैं। 14 अप्रैल के बाद अगर लॉकडाऊन खुलता तो सभी को वापस लौटने की उम्मीद थी लेकिन अब 3 मई तक सभी को वहीं रहना होगा। हालांकि वहां रहकर भी इस वक्त को सलमान खान खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

2. जया बच्चन

इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

Source - Pinterest

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा जया बच्चन भी इस वक्त घर से दूर दिल्ली में फंसी हैं। चूंकि वो सांसद भी हैं इसीलिए लॉकडाऊन घोषित हुआ तो वो संंसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आई हुई थीं और यहीं फंस गई। 

3. संजय दत्त मुंबई में तो पत्नी और बच्चे दुबई में

इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

Source - The News

लॉकडाऊन का असर संजय दत्त पर भी काफी पड़ा है। क्योंकि वो इस वक्त जहां मुंबई में अकेले हैं तो वहीं उनका परिवार यानि उनकी पत्नी और बच्चे इस वक्त दुबई में फंसे हैं। वो छुट्टियां मनाने दुबई गए थे लेकिन वही फंस गए। क्योंकि भारत में लॉकडाऊन हो गया। फिलहालल संजय दत्त घर में अकेले समय बिता रहे हैं।

4. मौनी रॉय 

इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

Source - Filmibeat

सिर्फ मान्यता और बच्चे ही नहीं बल्कि मौनी रॉय भी इस वक्त दुबई में ही फंसी हैं। वो एक ऐड की शूटिंग के लिए दुबई गई थीं। लेकिन कोरोनावायरस के चलते लॉकडाऊन के चलते वही अटक गई। लेकिन दुबई में मौजूद मौनी को देश के गरीब तबके की चिंता भी सता रही है और वो वहां रहकर भी हर संभव मदद भेज रही हैं।

5. अर्जुन रामपाल 

इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

Source - Star UnFolded

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इस वक्त अपनी गर्लफ्रेंड और नन्हे से बेटे के साथ मुंबई स्थित अपने घर से दूर करजत में फंसे हैं। वो वहां अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे लेकिन लॉकडाऊन हो गया और वो वहां फंस गए।

दरअसल, पहले 19 से 31 मार्च तक शूटिंग पर बैन था लिहाज़ा अर्जुन वही रूक गए सोचा जैसे ही बैन हटेगा वो शूटिंग पूरी कर लेंगे। लेकिन इस बीच सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया और अब इसे बढ़ा दिया गया है। लिहाज़ा अर्जुन रामपाल वही फंस गए हैं।

6. मनोज वाजपेयी

इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

Source - India Ke Star

मनोज वाजपेयी भी इस वक्त देहरादून में ही फंसे हैं और वहीं टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो ऐड शूट करने के लिए वहां गए थे और लॉकडाऊन होने के चलते वही फंस गए।

7. नफीसा अली

इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

Source - Star UnFolded

अभिनेत्री नफीसा अली गोवा छुट्टियां मनाने गई थीं लेकिन तभी लॉकडाऊन घोषित हो गया और वो बेटी के साथ वहीं फंस गई। इस बीच उनकी दवाईयां खत्म हो गई और उन्हे काफी परेशानी हो रही थी जिसके बाद इंडियन आर्मी की मदद से उनकी दवाईयां दिल्ली से गोवा पहुंचाई गई। 

8. जैकी श्रॉफ

इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी पड़ रहा है लॉकडाऊन का असर, रह रहे हैं अपने घर और अपनों से दूर

Source - DNA India

अभिनेता जैकी श्रॉफ खंडाला गए तो थे प्री मानसून कुछ पेड़ पौधे लगाने। लेकिन लॉकडाऊन का असर इन पर भी पड़ गया। ये खंडाला में ही फंस गए। हालांकि वहां पूरी तरह से सेफ हैं और कॉल व वीडियो कॉल के जरिए वो अपने परिवार के संपर्क में हैं।

और पढ़ेंः ‘द कपिल शर्मा शो’ के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार बिना ऑडियंस के शूटिंग करेंगे कपिल

 

Latest Stories