Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

नीरजा से लेकर बैंडिट क्वीन तक...सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में हैं महिला केंद्रित(Women’s Day 2020)

कहते हैं सिनेमा समाज का आईना है। जो हमें वक्त - वक्त पर समाज की सच्चाई से रूबरू करवा देता है। बॉलीवुड में कमर्शियल फिल्मों से इतर तमाम ऐसी फिल्में भी बनाई जाती रही हैं जो सत्य घटनाओं पर आधारित रहीं। और इन्हे जिस ढंग से पेश किया गया इन्होने हमें अंदर तक झकझोर कर रख दिया। खासतौर से वो फिल्में जो महिला प्रधान थीं। बॉलीवुड में नारी शक्ति को हमेशा ही सलाम(Women’s Day 2020) किया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं पर आधारित कई फिल्में हैं और खास बात ये हैं कि इनमें सत्य घटनाओं को भी जगह दी गई है।

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(Women’s Day 2020) है। लिहाज़ा इस मौके पर हम आपको नारी शक्ति को सलाम करती उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो सत्यता पर आधारित हैं।

1. नीरजा

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

2016 में एक फिल्म बनाई गई ‘नीरजा’। जिसमें 23 साल की एक महिला के अतुलनीय साहस की गाथा लोगों तक पहुंचाई गई। नीरजा...एक ऐसी एयर होस्टेस जिसने 1986 में एक विमान के आतंकियो द्वारा अपहरण कर लिए जाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और डटकर उनक ना केवल मुकाबला किया बल्कि विमान में सवार लोगों की जान खुद की जान देकर बचाई। इस फिल्म में नीरजा की भूमिका सोनम कपूर ने निभाई। और इस फिल्म के लिए उन्हे कई शानदार पुरस्कार भी मिले।

2. हसीना पारकर

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को हर कोई जानता है। लेकिन एक समय में मुंबई में उसकी बहन हसीना पारकर का भी एक अलग ही रूतबा था। दाऊद इब्राहिम की बहन से आपा बनने की कहानी हसीना पारकर नाम की फिल्म में बखूबी दिखाई गई है। ये फिल्म 2017 में रिलीज़ हुई जिसमें हसीना पारकर का रोल निभाया था श्रद्धा कपूर ने। ये फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है।

3. छपाक

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

हाल ही में रिलीज़ हुई 'छपाक' एसिैड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है। ज़बरदस्ती वाले प्यार को ठुकराने के बाद महिलाओं पर होने वाले एसिड अटैक की कहानी को इस फिल्म में बड़े प्रभावी तरीके से दिखाया गया है। जो वाकई दिल पर चोट करती है।

4. पद्मावत

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

आत्म सम्मान की खातिर जौहर तक कर जाने वाली ऐसी वीरांगना थीं चित्तौड़ की रानी पद्मावती। जिन्होने तुर्की शासक अलाउद्दीन खिलजी के आगे नतमस्तक होने जाने से बेहतर अपनी जान देना समझा। इसी वीरांगना की कहानी को पद्मावत फिल्म में बेहतरीन तरीके दर्शाया गया है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में रानी पद्मावती का रोल निभाया तो खिलजी बने रणवीर सिंह। वहीं चित्तौड़ के राजा रावल रतन सिंह का रोल शाहिद कपूर ने निभाया था।

5. डर्टी पिक्चर

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

डर्टी पिक्चर....सिल्क स्मिता नाम की ऐसी साउथ एक्ट्रेस की असल जिंदगी पर आधारित फिल्म थी जिसने अपने करियर का सुनहरा दौर तो देखा लेकिन लोगों से मिले धोखे के चलते वो टूट गई। और कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कर दिया। बॉलीवुड की इस फिल्म में सिल्क स्मिता का किरदार विद्या बालन ने निभाया था। और फिल्म को क्रटिक्स ने भी काफी पसंद किया था।

6. नो वन किल्ड जेसिका

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

जेसिका लाल हत्याकांड पर बनी ये फिल्म 2011 में आई थी। जिसमें विद्या बालन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आई थीं। जेसिका लाल एक मशहूर मॉडल थीं जिसकी 1999 में एक रेस्ट्रोरेंट में गोली मारकर हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि बार बंद हो जाने के चलते उसमें ड्रिक सर्व करने से मना कर दिया था। उस पर गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि हरियाणा के कद्दावर कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का बेटा मनु शर्मा था। इसलिए ये मामला प्रकाश में आया था और सालों तक सुर्खियों में बना रहा।

7. मैरी कॉम

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

मैरी कॉम एक भारतीय महिला बॉक्सर हैं जिन्हे कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पदक उनकी मेहनत की बदौलत हासिल हो चुके हैं। उनकी जिंदगी में आई तकलीफों और उन तकलीफों को दूर कर अपनी पहचान बनाने वाली मैरी कॉम के ऊपर एक फिल्म भी बनी है।जिसमें मैरी कॉम की भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई थी।

8. दंगल

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

बॉक्सर मैरी कॉम की ही तरह पहलवान गीता फोगाट पर भी फिल्म बन चुकी है जिसका नाम है दंगल। इस फिल्म में मुख्य भूमिका तो आमिर खान की थी जो पहलवान गीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट की भूमिका में थे। लेकिन फिल्म में गीता के बचपन से लेकर उनके अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीतने तक के सफर को वाकई बेहद ही खूबसूरती से दिखाया गया है।

9. बैंडिट क्वीन

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

बैंडिट क्वीन पूरी तरह से फूलन देवी को समर्पित फिल्म थी। फूलन देवी...जो निचली जाति से ताल्लुक रखती थी और उसने समाज में यौन उत्पीड़न तक झेला। लेकिन वो उठी, संभली और सभी तरह के भेदभावों का सामना डटकर किया। यहां तक कि वो डाकुओं के गिरोह में शामिल हो गई। फूलन देवी के जीवन पर आधारित ये फिल्म बैंडिट क्वीन 1994 को रिलीज हुई थी।

10. मणिकर्णिका

Women’s Day 2020: नारी शक्ति को सलाम करती हैं सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में...

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और साहस को हम सब आज भी सलाम करते है। इतिहास में दर्ज इस वीरांगना के ऊपर फिल्म बनी मणिकर्णिका जिसमें झांसी की रानीलक्ष्मीबाई की पूरी जीवनी हमें देखने को मिली। रानी लक्ष्मीबाई का किरदार इस फिल्म में कंगना रनौत ने निभाया था।

तो ये वो फिल्में हैं जिनकी स्क्रिप्ट महिलाओं को केंद्र में रखकर लिखी गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(Women’s Day 2020) के मौके पर इन फिल्मों का जिक्र होना बेहद लाज़िमी है। नारी शक्ति को हमारा भी सलाम।

और पढ़ेंः रामायण के कलाकारों को बोल्ड फोटोशूट के लिए मिला था भारी भरकम रकम का ऑफर- अरुण गोविल

Latest Stories