/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/taniya-chatterjee-interview-2026-02-03-17-52-06.webp)
वेब सीरीज़ और अब म्यूज़िक वीडियोज़ में अपनी अलग पहचान बना चुकीं तानिया चटर्जी (Taniya Chatterjee) आज इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने आउटसाइडर होकर भी अपने टैलेंट और मेहनत से खास जगह बनाई. इरोस नाउ (Eros Now) पर रिलीज़ हुए उनके नए म्यूज़िक एल्बम “क़यामत” (Qayamat) तक, तानिया लगातार खुद को नए अवतार में साबित कर रही हैं. हाल ही में मायापुरी मैगजीन की पत्रकार प्रियंका यादव ने उनसे मुलाकात की.
इस मुलाकात में तानिया ने अपने नए एल्बम, अपने सफर, सपने और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताया. आइये, जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा...
आपका नया म्यूज़िक एल्बम “क़यामत (Qayamat)” रिलीज़ हो गया है, इसके बारे में आप क्या कहेंगी? इसकी शूटिंग का अनुभव कैसा रहा है?
“क़यामत (Qayamat)” एक बहुत ही पेप्पी, ट्रेंडी और एनर्जेटिक सॉन्ग है. इसमें वाइब है, ग्रूव है और जबरदस्त केमिस्ट्री है. शूटिंग के दौरान पूरा माहौल पॉज़िटिव और एनर्जी से भरा हुआ था. यह ऐसा गाना है जिसे आप क्लब में चला सकते हैं, जिस पर आप झूम सकते हैं. मैं चाहती हूँ कि लोग इस गाने को क़यामत तक याद रखें.
“क़यामत” को बाकी म्यूज़िक एल्बम्स से अलग क्या बनाता है?
आजकल या तो सिर्फ हॉट आइटम सॉन्ग बनते हैं या सिर्फ लव सॉन्ग, लेकिन “क़यामत” में लव, हॉटनेस, केमिस्ट्री और पार्टी फील—सब कुछ है. साथ ही यह मेरा पहला म्यूज़िक वीडियो है जो इरोस नाउ (Eros Now) जैसे बड़े और ऑथेंटिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ है, जो इसे मेरे लिए बेहद खास बनाता है.
आपने गंदी बात (Gandii Baat), उठा पटक (Utha Patak), हाउस ऑफ लाइज़ (House of Lies) और पिक्चर अभी बाकी है (Picture Abhi Baaki Hai) जैसे प्रोजेक्ट्स किए हैं—म्यूज़िक एल्बम का अनुभव उनसे कितना अलग रहा?
वेब सीरीज़ में किरदार को समय मिलता है, जबकि म्यूज़िक वीडियो में कम समय में इमोशन, डांस और स्क्रीन प्रेज़ेंस दिखानी होती है. “क़यामत” ने मुझे खुद को एक नए, फ्रेश और एनर्जेटिक अवतार में पेश करने का मौका दिया और इसके लिए मैं बहुत खुश हूँ.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/taniya-chatterjee-gandii-baat-2026-02-03-17-48-03.webp)
एल्विश यादव (Elvish Yadav) और यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के साथ भी आपने काम किए है उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
दोनों के साथ अनुभव बिल्कुल अलग-अलग लेकिन शानदार रहा. एल्विश के साथ किया गया रियलिटी शो काफी वायरल हुआ. इसके अलावा हनी सिंह के साथ जो इवेंट किया, वह भी पॉपुलर रहा. मेरा हमेशा यही लक्ष्य रहता है कि मेरा काम लोगों तक पहुँचे और वायरल हो.
इंडस्ट्री में आपकी प्रेरणा कौन हैं? आप किन कलाकारों को फॉलो करती हैं?
मैं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) से बहुत ज़्यादा प्रेरित हूँ. उनकी ब्यूटी, एटीट्यूड, बबलिनेस और सेक्सीनेस—सब कुछ कमाल का है. जब बबलिनेस और सेक्सीनेस एक साथ आती है, तो वो करीना कपूर होती हैं. हालाँकि उनकी जर्नी और मेरी जर्नी बहुत अलग है. वह गोल्डन स्पून फैमिली से आती हैं और मैं पूरी तरह आउटसाइडर हूँ, लेकिन परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेज़ेंस के मामले में मैं उन्हें बहुत फॉलो करती हूँ.
क्या आप करीना कपूर का कोई डायलॉग सुनाना चाहेंगी?
ज़रूर. कभी खुशी कभी ग़म (Kabhi Khushi Kabhie Gham) में उनका ‘पू’ वाला किरदार मुझे बहुत पसंद है. मेरे दोस्त कहते हैं कि मुझमें और ‘पू’ में काफी समानताएँ हैं. डायलॉग—“कौन है जिसने मुझे मुड़कर नहीं देखा?… कौन है?”
इंडस्ट्री में अपनी जर्नी को देखकर आपकी अब तक की सबसे बड़ी सीख क्या रही?
मेरी जर्नी बहुत चैलेंजिंग रही है. एक आउटसाइडर होने के नाते मुंबई में मौके कम और संघर्ष ज़्यादा होता है. शुरुआत में मुझे टाइपकास्ट किया गया, लेकिन मैंने हार नहीं मानी. मेरी सबसे बड़ी सीख यही है कि खुद पर भरोसा और लगातार मेहनत सबसे ज़रूरी है.
आने वाले समय में आप किस तरह के प्रोजेक्ट्स करना चाहेंगी—म्यूज़िक, वेब सीरीज़ या फिल्में?
मैं हर मीडियम में काम करना चाहती हूँ. मेरी आने वाली हिंदी फिल्म “अनवॉन्टेड गिफ्ट (Unwanted Gift)” है, जिसमें मैं लैला (Laila) का किरदार निभा रही हूँ. इसके अलावा एक सीरियस क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ भी है. लोग मुझे आगे ऐसे ही ग्लैमरस और स्ट्रॉन्ग अवतार में देखेंगे.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/taniya-chatterjee-golden-glamour1758276037_2-2026-02-03-17-51-09.jpg)
आपकी विशलिस्ट में कौन-कौन से निर्देशक और कलाकार शामिल हैं?
डायरेक्टर्स में अनीस बज़्मी (Anees Bazmee) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ काम करना चाहूँगी. एक्टर्स में सलमान ख़ान (Salman Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan). म्यूज़िक में यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के साथ म्यूज़िक वीडियो करना मेरा सपना है.
50 सालों से भी ज्यादा का सफर पूरा कर चुकी मायापुरी मैगजीन के साथ आपकी क्या यादें हैं?
मैंने मायापुरी मैगजीन (Mayapuri Magazine) के बारे में बचपन से सुना है. यह कई पीढ़ियों से जुड़ी हुई मैगजीन है. ऐसे प्रतिष्ठित और अनुभवी प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है.
अपने फैंस और दर्शकों के लिए क्या संदेश देना चाहेंगी?
मैं अपने सभी फैंस से कहना चाहती हूँ कि मेरा गाना “क़यामत” ज़रूर देखें, शेयर करें और उस पर रील्स बनाएं. टैग करें और इसे सुपरहिट बनाएं. आपका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है.
Read More:
रोहित शेट्टी की ‘Golmaal 5 ’ में विलेन बनेगा ये एक्टर ? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट
‘Dhurandhar 2 The Revenge’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद, बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन, केस दर्ज
स्टेज पर एक्ट्रेस को शादी का ऑफर देते दिखे पवन सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल
शाज़िया इक़बाल ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पर किया तंज?
Tags : Tanya | taniya chatterjee hot | taniya chatterjee hot live | taniya chatterjee hot scene | taniya chatterjee hot video | taniya chatterjee kiss | taniya chatterjee latest hot | taniya chatterjee live | taniya chatterjee mms | taniya chatterjee spotted | taniya chatterjee web series
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)