/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/manit-joura-on-childhood-fun-memories-2026-02-04-16-48-07.jpg)
Manit Joura से सवाल- हम सभी की बचपन से जुड़ी कुछ न कुछ यादें ज़रूर होती है, आपकी भी अपनी कुछ यादें और शरारतें होंगी, आपके फैन्स ज़रूर यह जानना चाहते होंगे कि बचपन में आप कितने शरारती और नटखट थे? साथ ही आप मनोरंजन के लिए क्या करते थे और आपको खाने में क्या पसंद था?
मैं सच में खुश हूं कि हम लोग उस दौर में पैदा हुए, जब बचपन में ऊंच-नीच का पापड़ा, पकड़म- पकड़ाई और छुपन-छुपाई हुआ करती थी. तब सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और फेसबुक नहीं थे. हमारा बचपन बहुत सच्चा और आज़ाद था. मैं पेड़ों पर चढ़ता था, रस्सियों से खेलता था, मिट्टी में खेलता था. गर्मियों की छुट्टियों में नानी के घर जाता था—पेड़ पर चढ़कर बैठकर पराठे खाते थे, घर का मक्खन खाते थे, साइकिल चलाते थे, गिरते थे. मेरे घुटनों और हाथों पर हमेशा चोट लगी रहती थी, क्योंकि मैं बहुत शरारती था. मेरी मम्मी हमेशा कहती हैं कि एक तू पाँच बच्चों के बराबर था—और मैं मानता हूं. मैं पढ़ाई कम और शरारतें ज़्यादा करता था. लेकिन आज जो भी हूं, उसी बचपन की वजह से हूं. सबसे ज़्यादा परेशानी मेरी मम्मी को हुई. लेकिन आज हालत यह है कि जब तक मैं घर नहीं पहुंचता, वह आराम नहीं करतीं. उन्हें इंतज़ार रहता है कि मैं आऊं, फिर हम दोनों साथ बैठें. मां का प्यार ऐसा ही होता है—बिना शर्त.
खाने की बात करूँ तो मां के हाथ के खाने की बात ही कुछ और होती है. मुझे गाजर का हलवा बहुत पसंद था. सर्दियों में मकई की रोटी, सरसों का साग और सफेद मक्खन—बस इंतज़ार रहता था कि सर्दियां आएं. दिल्ली में हमारे घर की छत पर तंदूर होता था, दादी उसमें मकई की रोटियां बनाती थीं. उस स्वाद को आज तक कोई दोहरा नहीं पाया. मां के हाथ के खाने में जो प्यार होता है, वह दिखता नहीं है, लेकिन महसूस ज़रूर होता है. हर चीज इतनी शिद्दत, सफाई और प्यार से बनती है, क्योंकि वह अपने बच्चे के लिए होती है. वही स्वाद, वही सादगी—आज भी याद आती है. कभी-कभी मम्मी अब भी बनाती हैं, हालांकि अब हम थोड़े डाइट-कॉन्शियस हो गए हैं, लेकिन दिल आज भी वही खाना चाहता है.
“कॉमिक्स भी मेरे बचपन का अहम हिस्सा रही हैं, और ‘लोटपोट’ देखकर वही सारी यादें ताज़ा हो गईं. आपका शुक्रिया. यह वाकई बहुत खूबसूरत और बेहद सोच-समझकर दिया गया गिफ्ट है. आजकल कोई किसी को किताबें गिफ्ट नहीं करता, और आपने मुझे ‘लोटपोट’ दी. यह बहुत रंगीन है, बहुत क्रिएटिव है. लोटपोट की पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं. आप सब कमाल का काम कर रहे हैं. आप लोग ऐसे ही लोगों को एंटरटेन करते रहिए, और मुझे दुआ दीजिए कि मैं भी आपको एंटरटेन करता रहूं. आप हमेशा ऐसे ही इंटरव्यू लेते रहिए—लेट्स ग्रो ऑल टुगेदर.
READ MORE
धनुष संग शादी की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर की सफाई, बोलीं- “भाई जैसे हैं”
विक्रांत मैसी की नई सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का फर्स्ट लुक आउट
राजामौली की ‘वराणसी’ के बाद क्या ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ में लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा?
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने सरेंडर करने का दिया आदेश
Tags : Manit Joura | Manit Joura as Rishabh | Mannat | Mannat Full Episode | Mannat Episode | Mannat first episode
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)