Advertisment

Musafir Cafe: विक्रांत मैसी की नई सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का फर्स्ट लुक आउट

ताजा खबर: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा सीरीज Musafir Cafe का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर ली है. इस सीरीज में मुख्य ..

New Update
विक्रांत मैसी की नई सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का फर्स्ट लुक आउट.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा सीरीज Musafir Cafe का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर ली है. इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में Vikrant Massey, Vedika Pinto और Mahima Makwana नजर आने वाले हैं. यह सीरीज मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास पर आधारित है और इसकी कहानी प्यार, टूटे रिश्तों, हीलिंग और खुद को खोजने की यात्रा को दर्शाती है.

Advertisment

Read More: राजामौली की ‘वराणसी’ के बाद क्या ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ में लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा?

टीजर में दिखी इमोशनल लव स्टोरी (Musafir Cafe First Look)

करीब दो मिनट के टीजर में दर्शकों को एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा की झलक मिलती है. शुरुआत में वेदिका पिंटो का किरदार सुधा, विक्रांत मैसी के किरदार चंदन मोहन शर्मा को लेकर एक दूसरी महिला को चेतावनी देती नजर आती है. इससे साफ संकेत मिलता है कि सुधा और चंदन की प्रेम कहानी ज्यादा लंबी नहीं टिकती और किसी कारणवश उनका रिश्ता टूट जाता है.टीजर में आगे दिखाया जाता है कि चंदन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करता है और इसी दौरान उसकी मुलाकात होती है महिमा मकवाना के किरदार प्रीति से. प्रीति न सिर्फ चंदन को स्वीकार करती है, बल्कि उसके अतीत और दर्द को भी समझती है. दोनों की कहानी ‘मुसाफिर कैफे’ नाम के एक खास कैफे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस सीरीज का मुख्य लोकेशन और भावनात्मक केंद्र है.

Read More: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने सरेंडर करने का दिया आदेश

रिश्तों की गहराई और जिंदगी का सफर (Musafir Cafe teaser release Vikrant Massey)

‘मुसाफिर कैफे’ (Musafir Cafe Trailer) सिर्फ एक साधारण लव स्टोरी नहीं है, बल्कि यह इस बात को दिखाती है कि जिंदगी में कुछ लोग थोड़े समय के लिए आते हैं और कुछ हमेशा के लिए हमारी यादों का हिस्सा बन जाते हैं. सीरीज इस विचार पर आधारित है कि हर रिश्ता हमें कुछ सिखाता है, चाहे वह दर्द दे या खुशी.टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा –"मुसाफिर थे मगर अजनबी नहीं… शायद कहानी पहले से लिखी हुई थी."यह लाइन सीरीज की थीम को बखूबी बयां करती है.

विक्रांत मैसी बने प्रोड्यूसर भी

इस सीरीज की एक खास बात यह भी है कि विक्रांत मैसी सिर्फ लीड एक्टर ही नहीं, बल्कि इस प्रोजेक्ट में बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं. विक्रांत ने कहा,“यह मेरे करियर का एक नया और खास अध्याय है. इतने शानदार क्रिएटर्स और टैलेंट के साथ काम करना मेरे लिए बहुत एक्साइटिंग रहा है.”वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत जल्द ही Vishal Bhardwaj की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’(o romeo) में नजर आएंगे. इसके अलावा वह फिल्म ‘व्हाइट’ (film white) में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर का किरदार निभाते भी दिखेंगे.

महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो का सफर

महिमा मकवाना को टीवी शोज ‘बालिका वधू’ (balika vadhu) और ‘मिले जब हम तुम’ (mile jab hum tum) से पहचान मिली थी. उन्होंने बॉलीवुड में 2021 की फिल्म ‘अंतिम’ (film antim) से डेब्यू किया और हाल ही में 2024 की वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आई थीं.वहीं वेदिका पिंटो ने फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ (opration romeo) से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद ‘गुमराह’ (gumraah) और 2025 की फिल्म ‘निशांची’ में अपने अभिनय से ध्यान खींचा.

रिलीज डेट का इंतजार

‘मुसाफिर कैफे’ को Terribly Tiny Tales ने क्रिएट किया है, लेकिन फिलहाल इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि टीजर देखकर इतना तय है कि यह सीरीज रोमांस, इमोशन और रिलेशनशिप ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों को खूब पसंद आएगी.

Read More:  फुकरे के चूचा कैसे बने कॉमेडी किंग? जानिए वरुण शर्मा की कहानी

क्यों खास है ‘मुसाफिर कैफे’?

यह सीरीज उन लोगों के लिए खास होगी, जो स्लो रोमांस, रियल इमोशंस और जिंदगी से जुड़ी कहानियां देखना पसंद करते हैं. विक्रांत मैसी जैसे संवेदनशील अभिनेता और मजबूत स्टारकास्ट के साथ ‘मुसाफिर कैफे’ दर्शकों को एक दिल छू लेने वाला अनुभव देने का वादा करती है.

FAQ

प्रश्न 1. ‘मुसाफिर कैफे’ क्या है?

उत्तर:Musafir Cafe नेटफ्लिक्स की एक अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है, जो प्यार, हीलिंग और आत्म-खोज की कहानी पर आधारित है.

प्रश्न 2. ‘मुसाफिर कैफे’ में मुख्य कलाकार कौन हैं?

उत्तर: इस सीरीज में Vikrant Massey, Vedika Pinto और Mahima Makwana लीड रोल में नजर आएंगे.

प्रश्न 3. सीरीज की कहानी किस पर आधारित है?

उत्तर: यह सीरीज लेखक Divya Prakash Dubey के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है.

प्रश्न 4. टीजर में विक्रांत मैसी का किरदार क्या है?

उत्तर: विक्रांत मैसी सीरीज में चंदन मोहन शर्मा नाम का किरदार निभा रहे हैं.

प्रश्न 5. वेदिका पिंटो का रोल क्या है?

उत्तर: वेदिका पिंटो सुधा का किरदार निभा रही हैं, जो चंदन की पहली प्रेम कहानी से जुड़ी हुई है.

Read More:‘Dhurandhar 2 The Revenge’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद, बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन, केस दर्ज

Advertisment
Latest Stories