/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/rajpal-yadav-2026-02-04-11-37-51.jpeg)
ताजा खबर: बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस मामलों में बड़ी राहत देने से इनकार करते हुए 4 फरवरी 2026 तक संबंधित जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने यह फैसला उस leniency (रियायत) को वापस लेते हुए दिया है, जो पहले उन्हें विवाद सुलझाने और भुगतान करने के वादों के आधार पर दी गई थी.न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि कोर्ट ने लंबे समय तक अभिनेता को केवल इस भरोसे पर राहत दी थी कि वह शिकायतकर्ता कंपनी से समझौता कर लेंगे और बकाया रकम चुका देंगे. लेकिन बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद राजपाल यादव इन वादों को पूरा करने में नाकाम रहे.
Read More: फुकरे के चूचा कैसे बने कॉमेडी किंग? जानिए वरुण शर्मा की कहानी
भुगतान न करने पर कोर्ट सख्त (Rajpal Yadav legal trouble)
/mayapuri/media/post_attachments/img/article-202512317023261352000-840484.webp)
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को जून 2024 में सिर्फ इसलिए स्थगित किया गया था ताकि अभिनेता को मामला निपटाने का समय मिल सके. इसके बावजूद उन्होंने कई बार तय की गई समय-सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया. अदालत के अनुसार, कई करोड़ रुपये की देनदारी होने के बावजूद न तो पूरी रकम जमा की गई और न ही जो आंशिक भुगतान (part payment) का वादा किया गया था, वह समय पर दिया गया.राजपाल यादव की ओर से यह तर्क दिया गया कि डिमांड ड्राफ्ट में तकनीकी या टाइपिंग से जुड़ी गलतियां थीं, जिस वजह से भुगतान में देरी हुई. हालांकि, कोर्ट ने इन दलीलों को “अविश्वसनीय” मानते हुए खारिज कर दिया.
वकीलों के जरिए भी किए गए थे वादे (Rajpal Yadav cheque bounce)
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि ये सभी वादे खुले तौर पर अदालत में वरिष्ठ वकीलों के जरिए किए गए थे और अतिरिक्त समय भी खुद अभिनेता के निर्देश पर दिया गया था. इसके बावजूद लगातार वादे टूटते रहे. ऐसे में कोर्ट ने आगे किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया.कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जो रकम अब तक रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा कराई गई है, उसे शिकायतकर्ता कंपनी को सौंप दिया जाए. साथ ही, राजपाल यादव को 4 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे तक सरेंडर करने का आदेश दिया गया है ताकि ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई सजा को लागू किया जा सके.
Read More:‘Dhurandhar 2 The Revenge’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद, बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन, केस दर्ज
क्यों मिला कम समय? (Rajpal Yadav surrender)
दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सरेंडर के लिए जो थोड़ा समय दिया गया है, वह केवल “न्याय के हित” में दिया गया है. अभिनेता ने अदालत को बताया था कि वह फिलहाल मुंबई में प्रोफेशनल काम में व्यस्त हैं, इसी आधार पर उन्हें कुछ समय दिया गया. हालांकि, कोर्ट ने साफ कर दिया कि अब किसी भी तरह की और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.इस मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी 2026 को तय की गई है, जिसमें संबंधित जेल अधिकारी अदालत को यह पुष्टि करेंगे कि राजपाल यादव ने आदेश का पालन किया या नहीं.
मामला क्यों है अहम? (Rajpal Yadav latest update)
यह केस इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि राजपाल यादव जैसे बड़े और लोकप्रिय अभिनेता के खिलाफ कोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. आमतौर पर सेलिब्रिटीज को कानूनी मामलों में बार-बार राहत मिलती रही है, लेकिन इस बार हाईकोर्ट ने साफ संदेश दिया है कि बार-बार किए गए वादों को तोड़ने पर किसी को भी विशेष रियायत नहीं दी जा सकती.
Read More: Jeh को रोकते हुए Kareena Kapoor का क्यूट अंदाज वायरल,फैंस बोले- 'बिल्कुल हमारी मम्मी जैसी'
FAQ
प्रश्न 1. राजपाल यादव किस मामले में फंसे हैं?
उत्तर:Rajpal Yadav चेक बाउंस (Cheque Dishonour) से जुड़े कई मामलों में कानूनी परेशानी में फंसे हैं.
प्रश्न 2. दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या आदेश दिया है?
उत्तर: दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को 4 फरवरी 2026 तक संबंधित जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है.
प्रश्न 3. कोर्ट ने पहले राजपाल यादव को राहत क्यों दी थी?
उत्तर: कोर्ट ने पहले उन्हें यह कहते हुए राहत दी थी कि वह शिकायतकर्ता कंपनी से समझौता करेंगे और बकाया रकम का भुगतान करेंगे.
प्रश्न 4. राजपाल यादव की राहत क्यों वापस ले ली गई?
उत्तर: क्योंकि उन्होंने बार-बार किए गए वादों के बावजूद तय समय पर भुगतान नहीं किया और कोर्ट के भरोसे को तोड़ा.
प्रश्न 5. कितनी रकम का मामला बताया जा रहा है?
उत्तर: कोर्ट के मुताबिक मामला कई करोड़ रुपये की देनदारी से जुड़ा हुआ है.
Read More: रोहित शेट्टी की ‘Golmaal 5 ’ में विलेन बनेगा ये एक्टर ? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट
Bollywood actor Rajpal Yadav | famous Indian actor rajpal yadav
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)