/mayapuri/media/media_files/2026/02/19/movie-23-2026-02-19-09-58-45.jpg)
भारत के लोकप्रिय टीवी शो ‘जगद्धात्री’ (Jagadhatri) में नजर आ रहीं टीवी इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री येशा हरसोरा (Yesha Harsora) इन दिनों अपने किरदार ‘तपस्या’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अपने नेगेटिव लेकिन दमदार रोल से वह दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में दिए एक खास इंटरव्यू में उन्होंने अपने किरदार, नेगेटिव रोल निभाने की चुनौती, दर्शकों के रिएक्शन, को-एक्टर्स के साथ बॉन्डिंग और अपने बचपन से जुड़े निजी अनुभवों पर खुलकर बात की। पेश है इस खास बातचीत के मुख्य अंश………
आपके शो ‘जगद्धात्री’ को मिल रहे प्यार को आप किस तरह देखती हैं?
एक एक्टर के लिए दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी उपलब्धि होता है। मेरे को-एक्टर्स, फैन्स, परिवार और रिश्तेदार सभी ‘तपस्या’ के किरदार की तारीफ कर रहे हैं। जब लोग कहते हैं कि आप अच्छा काम कर रहे हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। अगर दर्शक रिएक्ट कर रहे हैं—चाहे प्यार हो या नफरत—तो इसका मतलब है कि हम अपना काम सही कर रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/38272cb6-783.png)
आपका किरदार तपस्या (Tapasya) आपसे कितना मिलता-जुलता है?
तपस्या थोड़ी चुलबुली है, और मैं भी असल जिंदगी में वैसी ही हूं। लेकिन वह कभी-कभी बहुत रूड और नेगेटिव हो जाती है, जिससे मैं खुद को पूरी तरह रिलेट नहीं कर पाती। वह अपने लिए स्टैंड लेती है, जो मैं भी लेती हूं, लेकिन जिस तरह से वह ‘जगद्धात्री’ (Jagadhatri ) के साथ बर्ताव करती है, वैसा मैं असल जिंदगी में नहीं कर सकती।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/09/jagadhatri-111796.webp)
नेगेटिव किरदार होने की वजह से आपको काफी नकारात्मक कमेंट्स मिलते हैं, इस पर क्या कहेंगी?
अगर पॉजिटिव किरदार को प्यार मिल रहा है तो वह अच्छा काम कर रहा है, और अगर नेगेटिव किरदार को लोग नफरत कर रहे हैं, तो इसका मतलब मैं अपना रोल ठीक से निभा रही हूं। कई लोग लिखते हैं कि ‘तपस्या को थप्पड़ पड़ना चाहिए’, तो मैं मजाक में कहती हूं—दो नहीं चार मारो! (हंसते हुए) लेकिन ‘रुद्र’ (Rudra) से शादी के बाद तपस्या के किरदार में काफी बदलाव आया है। अब वह अपनी बात मजबूती से रखती है और कई बार उसकी बातें जायज भी होती हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/aefad3aa-080.png)
जब आपको यह रोल ऑफर हुआ तो आपका पहला रिएक्शन क्या था?
शुरुआत में मैं यह रोल नहीं करना चाहती थी, क्योंकि डेली सोप में नेगेटिव रोल करने के बाद टाइपकास्ट होने का डर रहता है। लेकिन मेरी बहन नेहा हरसोरा (Neha Harsora) और प्रोडक्शन हाउस रोलिंग टेल्स ने मुझे समझाया कि यह किरदार बहुत स्ट्रॉन्ग है और शो का अहम हिस्सा है। बाद में मैंने सोचा कि मैं अभी युवा हूं, एक्सपेरिमेंट कर सकती हूं—और यह फैसला सही साबित हुआ।
Also Read: Entrepreneur India Influencer Awards 2026 में Urvashi Rautela और Sanya Malhotra का ग्लैमरस लुक दिखा
क्या आपने इस रोल के लिए कोई खास तैयारी की?
मैं अलग से तैयारी नहीं करती। मुझे सिर्फ किरदार की ब्रीफिंग चाहिए होती है। मैं अपने दिमाग में किरदार बुनती रहती हूं और फिर सीन के हिसाब से उसे निभाती हूं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, किरदार भी विकसित होता है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/19/maheee_2026021070323-2026-02-19-09-45-38.jpg)
आपके को-एक्टर्स के साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी है?
ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए ऑफ-स्क्रीन समझदारी बहुत जरूरी है। ‘रुद्र’ उर्फ आयुष श्रीवास्तव (Ayush Shrivastava) के साथ मेरे ज्यादा सीन होते हैं, इसलिए हमारी अच्छी दोस्ती हो गई है। हम सीन पर चर्चा करते हैं, एक-दूसरे को सुझाव देते हैं। इससे परफॉर्मेंस और बेहतर होती है।
आपने अपने बचपन के रंगभेद के अनुभव पर भी बात की, क्या कहना चाहेंगी?
बचपन में मुझे मेरे स्किन टोन को लेकर काफी बातें सुननी पड़ीं। लोग तुलना करते थे, जिससे मुझे बुरा लगता था। लेकिन मैंने खुद पर काम किया, अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाया। मैं चाहती हूं कि लोग समझें—किसी इंसान को सिर्फ उसके रंग से नहीं आंका जा सकता। ओटीटी सीरीज ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने भी अलग लुक में काम किया, जो शानदार था। टैलेंट रंग से बड़ा होता है।
/mayapuri/media/post_attachments/2022/07/samantha-ruth-prabhu-12004-975114.jpg)
आपके लिए प्यार और रिश्ते क्या मायने रखते हैं?
मेरे लिए प्यार में कम्फर्ट और समझ जरूरी है। मेरा शेड्यूल बहुत हेक्टिक रहता है, इसलिए मैं चाहती हूं कि मेरा पार्टनर मेरे काम को समझे। प्यार बहुत खूबसूरत चीज है, लेकिन उसमें सेल्फलेसनेस होनी चाहिए।
दर्शकों के लिए आपका मैसेज?
अपने लिए खड़े होना सीखिए। जो दिल कहे वह कीजिए। चाहे आप शादीशुदा हों या सिंगल—खुद को समय दीजिए। जिंदगी एक बार मिलती है, उसे खुलकर जीना चाहिए। सभी महिलाओं को ‘हैप्पी वुमेन्स डे!’
Also Read:Akshay Kumar : ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अक्षय कुमार और आरजे महवश की मस्ती, प्रोमो हुआ वायरल
Jagadhatri First Episode | Negative role in TV series | Tapasya character analysis | Behind the Scenes Bollywood | TV Drama | Actor bonding on set not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)