Advertisment

'The 50' :  ‘The 50’ में नजर आ रही Bebika Dhurve का दावा Elvish Yadav दुबई में है बैन

रियलिटी शोज़ की दुनिया में नया और अनोखा कॉन्सेप्ट लेकर आ रहा शो ‘द 50’ दर्शकों के बीच तेजी से चर्चा में है। पहली बार 50 कंटेस्टेंट्स को एक साथ पेश करने वाला यह शो अपने आप में बड़ा प्रयोग माना जा रहा है।

New Update
‘The 50’ में नजर आ रही Bebika Dhurve का दावा Elvish Yadav दुबई में है बैन.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रियलिटी शोज़ की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है. पहली बार 50 कंटेस्टेंट्स को एक साथ लेकर आ रहा रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रहा है. इस शो का हिस्सा बनी बिग बॉस ‘OTT 2' की बेबाक, बिंदास और बिना फिल्टर अपनी बात रखने वाली अभिनेत्री बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve).  जिन्होंने शो में जाने से पहले इंटरव्यू में अपने गेम प्लान, सोच, फैन बेस और शो को लेकर खुलकर बात की.  इस दौरान उन्होंने एक  रैपिड फायर सेशन भी खेला. आइये जानते है उन्होंने क्या कहा... 

Advertisment

Bebika Dhurve Photos: Find Latest HD Images, Pictures, Stills & Pics -  Filmibeat

The 50’ का ऑफर मिलने पर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?

जब मुझे ‘द 50’ का ऑफर मिला, तो मुझे ये बाकी रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग लगा. 50 कंटेस्टेंट्स को एक साथ लाना अपने आप में बहुत बड़ा और यूनिक कॉन्सेप्ट है. मैंने पहले 10–15 लोगों वाले रियलिटी शोज़ कर लिए हैं, लेकिन 50 लोगों के बीच खुद को आज़माना मेरे लिए नया और एक्साइटिंग था, इसलिए मैंने तुरंत हां कहा.

शो में रोज़ एलिमिनेशन होगा, इसे लेकर डर या नर्वसनेस है?

थोड़ी नर्वसनेस तो है, क्योंकि रोज़ एलिमिनेशन सुनकर कोई भी घबरा जाएगा. लेकिन मैं खुद से यही कहती हूं कि अगर मैं जंगल में सर्वाइव कर सकती हूं, अगर मैं Reality Rani’s जैसे शोज़ कर सकती हूं, तो ये भी कर सकती हूं. बस अपना बेस्ट देना है.

क्या आप शो में कोई स्ट्रैटेजी बनाकर जा रही हैं?
नहीं, मैं किसी भी रियलिटी शो में पहले से कोई स्ट्रैटेजी बनाकर नहीं जाती. मैं बिल्कुल ब्लैंक जाती हूं. मुझे मैनिपुलेशन, चालाकी या चीप गेम्स पसंद नहीं हैं. हां, मैं इंसानों को जल्दी समझ लेती हूं — सामने वाले के दिमाग में क्या चल रहा है, ये पकड़ लेती हूं. मैं अटैक नहीं करती, खुद को डिफेंड करती हूं.

The 50 (TV Series 2026– ) - IMDb

इंडस्ट्री में आपकी सोशल इमेज को लेकर क्या कहना चाहेंगी?
मैं इंडस्ट्री में बहुत ज़्यादा सोशल नहीं हूं. मैं ‘कोंटैक बनाओ, काम निकलवाओ’ टाइप की इंसान नहीं हूं. कुछ लोग हैं जिनसे इवेंट्स या सोशल गैदरिंग्स में मुलाकात हुई है, जैसे- अर्चना गौतम (Archana Gautam) जिनसे पहले बातचीत हुई है और मुझे लगता है हम साथ में मज़ा करेंगे. शिव ठाकरे  (Shiv Thackeray) को भी मैंने कुछ इवेंट्स में देखा है, वो पॉजिटिव लगते हैं. बाकी लोगों को मैं शो के अंदर जाकर जानूंगी.

Shiv Thakare Clarifies His Statement On Getting Less Than Half Of The  Promised Money From Bigg Boss

शो में ऐसे कंटेस्टेंट्स भी हैं जिन्हें आप लंबे समय से देखती आई हैं, कैसा महसूस हो रहा है?
बहुत एक्साइटिंग लग रहा है.कुछ लोग मेरे लिए सच में फैन मोमेंट हैं. जैसे उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) — मैंने उन्हें बचपन से टीवी पर देखा है.उन्हें सामने देखना मेरे लिए बहुत खास होगा.

Urvashi Dholakia meets with a car accident : Bollywood News - Bollywood  Hungama

पुरुष और महिला कंटेस्टेंट्स के बीच फिजिकल टास्क्स को आप कैसे देखती हैं?
ये कोई वुमन कार्ड नहीं है, ये साइंस है. पुरुषों और महिलाओं की बॉडी अलग होती है, हार्मोन्स अलग होते हैं. फिजिकल स्ट्रेंथ में पुरुष ज़्यादा स्ट्रॉन्ग होते हैं. लेकिन मेरा मानना है कि पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे से कॉम्पीट नहीं करते, बल्कि एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते हैं.

24×7 कैमरे और पब्लिक जजमेंट से डर लगता है?
बिल्कुल नहीं. मैं कोई नकली छवि लेकर नहीं चलती. मैं जैसी हूं, वैसी ही रहती हूं. रियलिटी शो में आप जज होते हो, ट्रोल होते हो — ये सब पैकेज का हिस्सा है. अगर आप दूसरों की सोच पर जीने लगोगे, तो जीना ही छोड़ दोगे.

क्या हमें ‘The 50’ में कोई लव एंगल देखने को मिलेगा?
नहीं. मैं रियलिटी शो में कोई रिश्ता या लड़का ढूंढने नहीं आती. मेरे टाइप के लड़के रियलिटी शोज़ में आते ही नहीं. मेरे अनुभव के हिसाब से यहां आने वाले कई पुरुष महिलाओं और बड़ों का सम्मान नहीं करते, इसलिए उस दिशा में मैं सोचती भी नहीं हूं.

Bebika Dhurve Biography (Indian Actress) - Readableinfo

शो की प्राइज मनी 50 लाख है, आप क्या चाहती है कि ये मनी किसके हाथ में जाए या कौन इस शो का विजेता बनना चाहिए ? 
मैं बिल्कुल साफ कहना चाहती हूं — मैं नहीं चाहती कि 50 लाख किसी गलत या टॉक्सिक इंसान के हाथ जाएं. अगर कोई जीते, तो वो अच्छा इंसान हो, जो उस पैसे को अच्छे काम और अच्छे मकसद के लिए इस्तेमाल करे. मैं नहीं चाहती कि इतनी बड़ी रकम किसी ऐसे- वैसे इन्सान के हाथों में जाए. 

आप अपने फैन बेस को कैसे देखती हैं?
मैं अपने फैंस से बातचीत करती हूं. वो पढ़े-लिखे, समझदार लोग हैं — डॉक्टर, लॉयर्स, आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनर्स. मैं नहीं चाहती कि कोई गलत इंसान मेरे नाम पर जीते और उस पैसे से समाज में कुछ गलत करे.

हाल ही में एक रियलिटी शो के विजेता को लेकर यह कहा गया कि उन्होंने PR और सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी के दम पर जीत हासिल की. आप इसपर क्या कहेगी?
अगर आप सिर्फ PR और पैसों के दम पर जीतते हो, तो कुछ समय बाद आपकी असली पर्सनैलिटी सामने आ ही जाती है. फिर वही फैंस आपको गालियां देने लगते हैं. ऐसी जीत का कोई मतलब नहीं होता.

एल्विश यादव (Elvish Yadav) और उनकी फैन फॉलोइंग के बारे में आप क्या कहेंगी?
वह टॉक्सिक है इनके फैंस बेसेस और ये खुद भी. तो मैं हमेशा टॉक्सिटी से दूर रहने की कोशिश करती हूं. मेरा सर्कल टॉक्सिक नहीं होता. मैं किसी भी शो में जाऊं, जिन लोगों के साछ बैठती हूं, उनके साथ शो में भी और बाहर भी दोस्त रहती हूं. वो लोग कभी टॉक्सिक नहीं होते. वो बहुत ही इज्जतदार प्रोफेशनल लोग होते हैं. मेरा दुबई का वकील बोलेगा यहां का नहीं। पहले से ही एल्विश दुबई में बैन है. वो ऐसी ऐसी हरकतें कर चुका है, उसकी एंट्री बैन है. 

Bebika Dhurve talks about why Elvish Yadav is Banned in Dubai

रैपिड फायर सेशन 

आप ‘The 50’ को एक लाइन में कैसे परिभाषित करेंगी?
मेरे लिए ‘The 50’ का मतलब है — 50 लोग, 50 सोच, और खुद को सबसे अलग साबित करने का मौका. 

1769960148561-v (1)

शो जॉइन करने का सबसे बड़ा कारण क्या रहा?
इसका यूनिक कॉन्सेप्ट और खुद को नए लेवल पर टेस्ट करना।

प्रेशर हैंडल करने का आपका तरीका क्या है?
मैं डीप ब्रीदिंग करती हूं. अगर आप मुझे शो में ऐसा करते देखें, तो जज मत कीजिएगा — वही मेरा तरीका है खुद को शांत रखने का. 

टीम प्लेयर या सोलो परफॉर्मर?
मैं सोलो हूं.मैं लोन वुल्फ हूं — अकेली ही सब पर भारी पड़ जाती हूं.

2026 आपके  लिए कैसे ख़ास है?
मैंने 2025 में 3-4 शोज़ रिजेक्ट किए हैं,क्योंकि हर शो मेरे लिए नहीं होता. 

इस शो में आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या होगी?
मेरी ऑनेस्ट पर्सनैलिटी और माइंड गेम समझने की क्षमता. 

एंटरटेनमेंट या ऑनेस्ट्री — क्या ज़्यादा काम आएगा?
ऑनेस्ट्री! एंटरटेनमेंट अपने आप निकल आता है. 


गुस्सा या नर्वसनेस — कंट्रोल कैसे करती हैं?
पहले खुद को शांत करती हूं, फिर रिएक्ट करती हूं. 

क्या आप खुद को लीडर मानती हैं?
हां, लेकिन बिना चिल्लाए लीड करने वाली.

नर्वस या कॉन्फिडेंट?
कॉन्फिडेंट और खुश.

आपको बता दें कि रियलिटी शो ‘The 50’ का आगाज 1 फरवरी की रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर हो चुका है. 

The 50 reality show | Bigg Boss OTT 2 | Indian Reality TV | TV Reality Show 2026 | Reality TV Star | Bebika Dhurve interview not present in content

Advertisment
Latest Stories