Advertisment

‘The Kerala Story 2’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Vipul Shah का बयान - “हम केरल के खिलाफ नहीं”, Anurag Kashyap को दिया जवाब

उन्होंने बताया कि केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी दे दी है। साथ ही, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए फिल्म के अलग-अलग पहलुओं पर खुलकर चर्चा की।

New Update
द केरल स्टोरी 2’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपुल शाह का बयान - “हम केरल के खिलाफ नहीं”, अनुराग कश्यप को दिया जवाब.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

फिल्म  जगत  के  जाने-माने निर्माता विपुल शाह (Vipul Shah), जो इन दिनों अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2) ने शुक्रवार, 27 फरवरी  को  एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित की.  जिसमें उन्होंने बताया  कि केरल उच्च न्यायालय ने रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है. इस  प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने  अपनी फिल्म पर बात की और साथ ही मीडिया के सवालों के जवाब  दिए.  आइये जानते हैं विपुल ने क्या कहा..... 

Advertisment

जांच कमिटी में थे आठ लोग 

मीडिया से बातचीत के दौरान विपुल शाह ने  बताया कि फिल्म की जांच आठ एक्सपर्ट्स की एक कमिटी ने की थी. विपुल शाह ने कहा, “अब, हाई कोर्ट के आदेश के बाद आगे चर्चा का कोई मतलब नहीं है. माननीय जजों को CBFC  (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के काम करने के तरीके में कोई कमी नहीं मिली. मैं एक बात साफ करना चाहता हूं. आमतौर पर किसी फिल्म की सेंसर स्क्रीनिंग में पांच लोगों की कमिटी होती है. हालांकि, इस फिल्म के लिए, केरल के दो सोशल वर्कर्स समेत आठ लोग थे, ताकि यह पक्का किया जा सके कि फिल्म में राज्य से जुड़ी कोई गलत जानकारी न हो.“

The Kerala Story 2: Producer Vipul Amrutlal Shah REACTS To HC Lifting Stay  Order On Film's Release | Bollywood Bubble

विपुल ने आगे  कहा, “केरल डिविजनल बेंच ने स्टे ऑर्डर को डिसमिस कर दिया है. उन्होंने फिल्म की रिलीज को क्लीयर कर दिया है. हमारे शोज की ओपनिंग हो गई है. फिल्म काफी मेहनत से बनी है. मुझे लगता है हमारी फिल्म की ऑथेनसिटी का प्रूफ ही यही है कि केरल कोर्ट ने स्टे ऑर्डर हटा दिया है. अगर कुछ भी गलत होता तो कोर्ट ये फैसला नहीं लेती इसलिए मैं केरल कोर्ट का शुक्रगुजार हूं.”

हम केरल के खिलाफ नहीं है 

विपुल शाह ने इस बातचीत में यह  कहा कि  ‘ना ही में और ना ही मेरी फिल्म और ना ही फिल्म की टीम केरल राज्य के खिलाफ है या केरल के लोगों के लिए. केरल काफी खूबसूरत जगह है, एक गॉड लविंग देश है. लेकिन अगर कुछ गलत होता है यहां तो हमारा कर्तव्य है लोगों को ये नोटिस करवाना और उसे ठीक करना. मैं वादा करता हूं आपसे कि जब आप फिल्म देखोगे आप समझोगे कि हमने केरल को लेकर कुछ भी नेगेटिव नहीं कहा है और ना केरल के लोगों के लिए.’

Also Read: अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र पर सवाल उठाती फिल्म ‘Charak Fair Of Faith’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, Sudipto Sen ने कहा...

क्रिमिनल्स को एक्सपोज करना जरूरी है

उन्होंने आगे कहा, “फिल्म कुछ क्रिमिनल्स को एक्सपोज करेगी. कुछ क्रिमिनल्स केरल में रहते हैं और कुछ मध्यप्रदेश और कुछ राजस्थान में. यही वजह है कि हमने फिल्म का नाम रखा है ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’. मैं आश्वासन देता हूं कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि हम केरल को बिल्कुल भी नेगेटिव तरीके से नहीं दिखा रहे हैं.”

The Kerala Story 2: Goes Beyond Movie Review: Cinema turns into a statement  in this loud film

दिया अनुराग कश्यप को जवाब

इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म पर फिल्म निर्देशक और एक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के कमेंट्स पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि वह अनुराग के कमेंट का इंतजार कर रहे हैं, जब ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (Gangs of Wasseypur)  के डायरेक्टर को एक सोशल मीडिया यूजर ने जवाब दिया था. उन्होंने कहा, 'मैं अनुराग के बारे में कोई पर्सनल कमेंट नहीं करता. यह उनकी अपनी राय है, और मेरी ऑडियंस के पास एक बहुत अच्छा टॉपिक था. इसका जवाब अभी तक अनुराग की तरफ से नहीं आया है.'

Director Profiles - Anurag Kashyap | Outlook India

Prime Video: Gangs of Wasseypur : Part 1

अनुराग की फिल्म पर उठाए सवाल

इस मौके पर उन्होंने अनुराग द्वारा बनाई गयी एक फिल्म पर सवाल भी उठाया.  उन्होंने कहा, “अनुराग ने एक फिल्म बनाई थी, ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ (That Girl in Yellow Boots) . यह एक पिता और बेटी के रोमांटिक रिश्ते के बारे में थी. तो, जो व्यक्ति एक पिता और बेटी के बीच फिजिकल रिश्ते की फिल्म बनाता है, क्या हमें उसके कमेंट्स को सीरियसली लेना चाहिए? स्टे हटने के बाद, थिएटर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स से अब उम्मीद है कि वे प्लान के मुताबिक स्क्रीनिंग करेंगे. जानकारों का मानना है कि कानूनी लड़ाई ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ाई होगी, जिससे आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है.

That Girl in Yellow Boots Movie Review: That Girl in Yellow Boots is a  thriller tracing Ruth's (Kalki Koechlin) search for her father – a man she  hardly knew but cannot forget.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुराग कश्यप ने कहा था कि “द केरल स्टोरी’ एक घटिया फिल्म है. यह सरासर बकवास है. पूरी तरह से बकवास. ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है. बकवास फिल्म है. इसे घटिया कहते हैं.“ 

‘द केरल स्टोरी 2’  की कास्ट और टीम

‘द केरल स्टोरी 2’  की बात करें तो इस फिल्म को कामख्या नारायण सिंह (Kamakhya Narayan Singh) ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. वहीं विपुल ने अमरनाथ झा के साथ फिल्म की स्टोरी को भी लिखा है. फिल्म में उल्का गुप्ता (Ulka Gupta), ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) और अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) अहम किरदार में हैं. 

The Kerala Story 2: Goes Beyond (2026) - IMDb

The Kerala Story 2 Box Office Day 2 (Early Trends): Roars With 520% Jump!

इतना रहा कलेक्शन 

आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को हटा  देने के बाद देशभर में सिनेमाघरों में इसके शोज भी शुरू हो गए.  सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 75 लाख रुपये से खाता खोला था. अगले ही दिन, यानी शनिवार को इसने 4.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. वहीं फिल्म ने तीसरे दिन, यानी रविवार को 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जिसके बाद कुल कारोबार 10.40 करोड़ रुपये हो गया है.

 Producer Vipul Shah | the kerala story 2 director | Kerala High Court | Bollywood Producer | Press Conference | Film Release Update not present in content

#Film Release Update #Press Conference #Bollywood Producer #Kerala High Court #the kerala story 2 director #The Kerala Story 2 #Producer Vipul Shah #vipul shah
Advertisment
Latest Stories