Advertisment

Kohrra: बरुण सोबती- मोना सिंह की ‘कोहरा 2’ की एंडिंग का हुआ खुलासा

ओटीटी: Kohrra: बरुण सोबती और मोना सिंह की सीरीज ‘कोहरा 2’ रिलीज हो चुकी हैं. वहीं सीज़न की एंडिंग कई चौंकाने वाले खुलासों के साथ दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है.

New Update
Kohrra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Kohrra: चर्चित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘कोहरा’ अपने ‘कोहरा’ सीजन 2 (Kohrra Season 2) के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आई है. इस बार मेकर्स ने कहानी में नए ट्विस्ट और ज्यादा भावनात्मक गहराई जोड़ते हुए सस्पेंस को और मजबूत बनाया है. सीजन 2 में बरुण सोबती के साथ मोना सिंह अहम भूमिका में नजर आ रही हैं, जिनकी एंट्री से जांच की दिशा और कहानी का टोन दोनों में नया बदलाव देखने को मिलता है. कोहरा सीजन 2 में एक एनआरआई महिला की रहस्यमयी मौत कहानी का केंद्र है, जिसका शव उसके घर के पीछे मिलता है. जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ती है, रिश्तों, राज़ और व्यक्तिगत संघर्षों की कई परतें खुलती जाती हैं. इस बार सिर्फ मर्डर मिस्ट्री ही नहीं, बल्कि जांच कर रहे अधिकारियों की निजी जिंदगी और उनके भावनात्मक द्वंद्व को भी विस्तार से दिखाया गया है, जो कहानी को और असरदार बनाता है. वहीं कोहरा सीजन 2 की एंडिंग कई चौंकाने वाले खुलासों के साथ दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कोहरा सीजन 2 की एंडिंग क्या हैं.

Advertisment

Kohrra Season 2 Trailer: Mona Singh और Barun Sobti की सीरीज 'कोहरा 2' का ट्रेलर आउट

प्रीत बाजवा को किसने मारा? (Who killed Preet Bajwa?)

कोहरा’ सीजन 2 में अमरपाल (बरुण सोबती) और धनवंत (मोना सिंह) को एनआरआई महिला प्रीत बाजवा की हत्या की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी मिलती है. जांच में खुलासा होता है कि पति की बेवफाई से आहत होकर प्रीत भारत लौट आई थी और अपने भाई के साथ रहने लगी थी. उसने फिर से डांस शुरू किया और सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई, लेकिन उसके निजी रिश्तों ने परिवार में तनाव पैदा कर दिया. उसका भाई बलजिंदर कर्ज़ और शराब की लत में डूबा हुआ है, जबकि प्रीत का युवा डांसर जॉनी मलंग के साथ रिश्ता विवाद का कारण बनता है. मामला तब और पेचीदा हो जाता है जब पता चलता है कि प्रीत ने पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए लीगल नोटिस भेजा था और उसी दिन उसकी हत्या हो जाती है. शक की सुई भाई, प्रेमी और विदेश में रह रहे पति पर जाती है, मगर जांच उलझती ही जाती है. इसी बीच अरुण नाम का एक लड़का अपने पिता राकेश की तलाश में सामने आता है, जिसकी कड़ी बलजिंदर के घर में हुई पुरानी आगजनी से जुड़ती है, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हुई थी. सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि मृत समझा गया राकेश दरअसल जिंदा है, और यहीं से केस नई दिशा पकड़ लेता है.

Thalaivar Thambi Thalaimaiyil: कब और कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल?

राकेश ने प्रीत को क्यों मारा? (Why did Rakesh kill Preet?)

जब धनवंत और गरुंडी फार्महाउस में लगी आग की जांच आगे बढ़ाते हैं, तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं. उन्हें पता चलता है कि बलजिंदर की पत्नी नहीं चाहती थी कि प्रीत पैतृक जमीन में अपना हक मांगे, क्योंकि इससे उसकी बेटी के भविष्य पर असर पड़ सकता था. उसने प्रीत को मरवाने की योजना तो बनाई थी, लेकिन असल कातिल कोई और निकला. सीज़न के आखिर में सच्चाई खुद सामने आती है कि बलजिंदर अपने घर में मजदूरों को अमानवीय तरीके से जंजीरों में बांधकर रखता था. अरुण उन्हीं में से एक था, जिसे प्रीत ने छुड़ाने की कोशिश की थी. हालांकि उसे आज़ादी मिल गई थी, लेकिन सालों के मानसिक आघात ने उसे अस्थिर कर दिया था. मर्डर वाली रात अरुण फार्महाउस पहुंचा और खुद को फिर से जंजीरों में जकड़ लिया. प्रीत जब उसे बचाने आई, तो गुस्से और असंतुलन में उसने उसका गला घोंट दिया और धक्का देकर मार डाला. अंततः अरुण ने खुद पुलिस के सामने सच कबूल कर लिया और केस सुलझ गया. इस खुलासे के साथ धनवंत और अमरपाल की निजी जिंदगियों को भी एक नई दिशा मिलती है, क्योंकि वे भी अपने-अपने संघर्षों से गुजर रहे थे.

‘कोहरा’ सीजन 2  की स्टारकास्ट कौन सी हैं? (Who is the star cast of Kohra Season 2?)

बरुण सोबती अमरपाल गरुंडी के रूप में
मोना सिंह धनवंत कौर के रूप में
पूजा भमर्राह प्रीत बाजवा के रूप में
रणविजय सिंह प्रीत के पति के रूप में
अनुराग अरोड़ा प्रीत के भाई के रूप में

King: ‘किंग’ की सफलता को लेकर क्या टेंशन में हैं Siddharth Anand?

‘कोहरा’ सीजन 2 का डायरेक्शन किसने किया हैं?  (Who has directed Kohra Season 2?)

इस सीरीज़ को सुदीप शर्मा और फैसल रहमान ने डायरेक्ट किया है और इसे गुंजीत चोपड़ा, डिग्गी सिसोदिया और सुदीप शर्मा ने बनाया और लिखा है. इसे सौरभ मल्होत्रा, सुदीप शर्मा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी ने ए फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शन के बैनर तले एक्ट थ्री के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.

कब रिलीज हुई ‘कोहरा सीजन 2’? (Kohrra Season 2 Streaming Release Date)

कोहरा सीजन 2 का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी, 2026 को हो चुका हैं.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. ‘कोहरा’ सीज़न 2 कब रिलीज़ हुआ? (When was Kohrra Season 2 released?)

‘कोहरा’ सीज़न 2 का प्रीमियर 11 फरवरी 2026 को Netflix पर हुआ.

2. इस सीज़न की कहानी किस बारे में है? (What is the story about?)

इस बार कहानी एक एनआरआई महिला प्रीत बाजवा की रहस्यमयी हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका शव उसके घर के बैकयार्ड में मिलता है.

3. जांच की जिम्मेदारी किसके पास होती है? (Who investigates the case?)

मर्डर केस की जांच अमरपाल (बरुण सोबती) और धनवंत (मोना सिंह) करते हैं.

4. इस सीज़न में मुख्य संदिग्ध कौन हैं? (Who are the main suspects?)

प्रीत का भाई बलजिंदर, उसका कथित प्रेमी जॉनी मलंग और उसका विदेश में रह रहा पति मुख्य संदिग्धों में शामिल होते हैं.

5. असली कातिल कौन निकलता है? (Who turns out to be the real killer?)

जांच के अंत में खुलासा होता है कि अरुण नाम का युवक, जो मानसिक आघात से गुजर रहा था, गुस्से और असंतुलन में प्रीत की हत्या कर देता है.

Tags : Kohrra Season 2 | Kohrra Season 2 Release Date | Barun Sobti | Mona Singh | RANNVIJAY SINGHA | rannvijay singha roadies

Advertisment
Latest Stories