/mayapuri/media/media_files/2025/09/17/yaad-e-bismillah-2025-2025-09-17-17-44-45.jpeg)
Yaad-e-Bismillah Mumbai: प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर के मुख्य सभागार में 12 सितम्बर को ‘याद-ए-बिस्मिल्लाह’ नामक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारत रत्न उस्ताद श्री बिस्मिल्लाह खां की याद में बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे और पूरे सभागार में संगीत प्रेमियों की भीड़ उमड़ आई।
याद-ए-बिस्मिल्लाह’ कार्यक्रम में बिस्मिल्लाह खान और पंडित सुरेश तलवलकर को मिला विशिष्ट सम्मान
"यादें बिस्मिल्लाह" श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य के माननीय सांस्कृतिक मंत्री, श्री आशीष शेलर जी, सुप्रसिद्ध बनारस घराने की गायिका, पद्मश्री डॉ सोमा घोष ने “द मेमोरियल भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां सम्मान”, तबला मार्तंड पद्मा श्री पंडित सुरेश तलवलकर जी को "चांदी के शहनाई" से किया।(Yaad-e-Bismillah Mumbai musical event 12 September)
इस कार्यक्रम का आयोजन मधु मुरच्छना संस्था द्वारा किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य मंत्री, आमदार एड. आशीष शेलार उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में कवित्री श्रीमती मंजू लोढ़ा, श्री सदगुरु दयाल जी और भाजपा प्रवक्ता विनोद शेलर मंच पर मौजूद रहे। (Tribute to Ustad Bismillah Khan in Mumbai)
‘याद-ए-बिस्मिल्लाह’ समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे, संगीतकार और समाजसेवी
इस आयोजन में प्रमुख रूप से अभिनेता गौरव प्रतीक, श्रीमती मालती जैन (मालकिन S. P. Jain कॉलेज), कन्हैया लाल जोशी, संगीतकार और संगीत निर्देशक विवेक प्रकाश, समाज सेवक राजेश श्रीवास्तव, श्रद्धेय शारदा शर्मा, कवि संजय मिश्रा, संगीतकार सत्यम आनंद, प्रेम प्रकाश दुबे, शिवालया के प्रतीक उपाध्याय, इंडियन ऑयल के नितिन गुप्ता और संगीत निर्देशक विशाल शिलके उपस्थित रहे। (Pandit Suresh Talwalkar honored with Silver Shehnai)
संगीत प्रस्तुतियों में बनारस घराने की प्रसिद्ध गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने अपनी मनमोहक गायन शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में ओंकार अग्निहोत्री, अक्षरा व्यास और ऋषिकेश कर्मकार ने ट्रियो के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। इनके साथ संगत पर नज़ीश जब्बार हुसैन खान, नवीन ओबेरॉय और राहुल मिलन रहे। (Cultural Minister Ashish Shelar at musical tribute)
कार्यक्रम में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पर आधारित एक डॉक्यू-ड्रामा भी प्रस्तुत किया गया, जिसका निर्देशन श्री शुभांकर घोष ने किया। संचालन आनंद सिंह ने संभाला। (Yaad-e-Bismillah 2025 musical tribute highlights)
यह कार्यक्रम भारतरत्न श्री उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की स्मृति में किया गया, जिसमें उनके योगदान को याद करके सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
FAQ
Q1: ‘याद-ए-बिस्मिल्लाह’ कार्यक्रम कब और कहाँ आयोजित हुआ?
A: यह भव्य संगीतमय कार्यक्रम 12 सितंबर को मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर के मुख्य सभागार में आयोजित हुआ।
Q2: कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था?
A: इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देना और उनके अमर योगदान को सराहना था।
Q3: कौन-कौन प्रमुख व्यक्तित्व और अतिथि इस कार्यक्रम में उपस्थित थे?
A: महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य मंत्री श्री आशीष शेलर, कवित्री श्रीमती मंजू लोढ़ा, श्री सदगुरु दयाल जी, भाजपा प्रवक्ता विनोद शेलर, अभिनेता गौरव प्रतीक, मालती जैन, कन्हैया लाल जोशी, संगीतकार विवेक प्रकाश, समाजसेवी राजेश श्रीवास्तव सहित कई अन्य समाज और संगीत जगत के लोग उपस्थित थे।
Q4: बिस्मिल्लाह खान और पंडित सुरेश तलवलकर को कौन से सम्मान दिए गए?
A: पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने बिस्मिल्लाह खान को “द मेमोरियल भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां सम्मान” और पंडित सुरेश तलवलकर को "चांदी के शहनाई" से सम्मानित किया।
Q5: कार्यक्रम में किस प्रकार की संगीत प्रस्तुतियाँ हुईं?
A: पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने अपनी गायन शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। ओंकार अग्निहोत्री, अक्षरा व्यास और ऋषिकेश कर्मकार ने ट्रियो के रूप में प्रस्तुति दी। संगत पर नज़ीश जब्बार हुसैन खान, नवीन ओबेरॉय और राहुल मिलन रहे।
Read More
Robert Redford: हॉलीवुड दिग्गज रॉबर्ट रेडफोर्ड का नींद में हुआ निधन, बॉलीवुड सेलेब्स का टूटा दिल
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 7 साल बाद भी नहीं होगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की एंट्री, भाई मयूर वकानी ने बताई असल वजह
Bismillah Khan Tribute | Ustad Bismillah Khan Memorial Award | Padma Shri Dr. Soma Ghosh | Mumbai classical music event | Yaad-e-Bismillah 2025 highlights | Musical performances Mumbai | Bollywood music 2025 | bollywood music | Bollywood Music Legend