/mayapuri/media/media_files/2026/01/09/movie-2026-01-09-11-08-09.jpg)
साउथ के सुपर स्टार विजय को लेकर फिल्मी गलियारे में सिर्फ संवेदनाएं जताई जा रही हैं। 9 जनवरी 2026 को विजय की नई फिल्म "जन नायगन" को प्रदर्शित किए जाने की खूब चर्चा रही लेकिन वक्त पर सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म को प्रमाणपत्र देने में मना कर दिया और उनकी 'अंतिम फिल्म' के रूप में प्रचारित 'जन नायगन' का भविष्य खतरे में लटका बताया जा रहा है। (South superstar Vijay latest film Jan Nayagan controversy)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMmIyZDA2YTUtMTcwMy00OTM1LWJmMjAtYTEzZWFkYTg3ZjYyXkEyXkFqcGc@._V1_-189290.jpg)
थालापैथी विजय और सेंसर बोर्ड के विवाद में पीछे जाने की बजाय हालिया स्थिति बतादें कि फिल्म रिलीज के लिए सेंसर सर्टिफिकेट में देर किए जाने की वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर्स केवीएन प्रोडक्शन एलएलपी ने मद्रास उच्च अदालत से अनुरोध किया था की उनकी फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है, उन्हें फिल्म रिलीज के लिए सेंसरबोर्ड से सर्टिफिकेट दिलाया जाए। उच्च अदालत ने उनकी याचिका पर कहा कि रिलीज की तारिख तय है, इस वजह से सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सकता। निर्माता 18 दिसंबर 2025 को बोर्ड में सर्टिफिकेट पाने के लिए अप्लाई किए, जिन्हें कुछ करेक्शन के निर्देश दिए गए। बाद में पुनः सबमिट होने पर UA16+ सर्टिफिकेट दिए जाने की बात कही गयी, साथ मे कुछ धार्मिक (रिलिजियस) दृश्य और फाइट कट करने के लिए कहा गया। जब निर्माता फिर संसोधित संस्करण ले गए तो उन्हें 5 जनवरी 2026 को बताया गया कि फिल्म को लेकर एक शिकायत आयी है इसलिए फ़िल्म को पास करने के लिए रिव्यू कमेटी के पास भेजी जानी है। बता दें कि विजय की यह फिल्म 'जन नायगन' उनकी लास्ट फिल्म कही जा रही है क्योंकि विजय ने राजनीति में कदम रख दिया है और वह अब फिल्मों में काम करना बंद कर चुके हैं। (Jan Nayagan release date January 9 2026 Vijay)
/mayapuri/media/post_attachments/public/entertainment/movies/hhtugk/article70467847.ece/alternates/LANDSCAPE_1200/Jana%20Nayagan%20Trailer-296489.png)
/mayapuri/media/post_attachments/wikipedia/commons/f/f9/KVNProduction-505997.png)
दक्षिण भारत में फिल्म स्टारों का अपना चलता हुआ फिल्म कैरियर छोड़कर राजनीति में आना और उनका कामयाब होना कोई नई बात नहीं है। अन्ना दुराई, एमजीआर, एन टी आर, करुणा निधि, जय ललिता जैसे बड़े बड़े नेता फिल्मों से ही राजनीति में आए थे। कमल हासन और रजनीकांत की भी अपनी राजनैतिक पार्टी बनाए हैं। कमल हासन राज्य सभा के मेंबर भी हैं। अपने पूर्ववर्ती सितारों की तर्ज पर चलने का निश्चय करके सुपर स्टार विजय ने भी पिछले साल अपनी पोलिटिकल पार्टी 'टीवीके' (TVK- तमिलगा वेत्तारि कझगम) का गठन किया। पर विजय राजनीति में पूरी तरह आने से पहले ही एक राजनैतिक गलती कर गए। (Jan Nayagan movie certification denied by censor board)
/mayapuri/media/post_attachments/h-upload/2025/07/06/546433-lead-711zon-238882.webp)
विजय ने घोषणा कर दिया कि वह किसी राजनैतिक पार्टी के साथ नहीं जाएंगे, ना गठजोड़ करेंगे। वह ना तो तमिलनाडु की वर्तमान स्टॅलिन की सरकार DMK के साथ जाएंगे, ना कांग्रेस के और ना ही भाजपा के। उनकी पार्टी TVK अपने दमपर प्रदेश में होनेवाले 2026 के विधान सभा चुनाव में उतरेगी और सरकार बनाएगी। पब्लिक से चौतरफा अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू होगया। हर तरफ चर्चा विजय की शुरू हो गयी।दूसरी राजनैतिक पार्टियां उनसे भयभीत कही जाने लगी।
और, यहीं हो गयी एक गड़बड़ी। (Vijay fans reaction on Jan Nayagan ban news)
/mayapuri/media/post_attachments/public/incoming/2c9lan/article68576087.ece/alternates/LANDSCAPE_1200/IMG_28DE_Vijay_flag_2_1_LJD8JHBE-157568.jpg)
विजय की पार्टी की पहली जनसभा 27 सितंबर 2025 को कुरुर में रखी गयी। जन समुदाय का हलाहल टूट पड़ा। 10हजार की जगह में 30 हजार की भीड़ विजय का इंतेजार करते सभा स्थल पर बैठी, तिनके की जगह नहीं थी। लोग उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखने पहुचे थे। और, वह स्टारों की तरह 5 घंटे देर से सभा स्थल पर पहुंचे, यही उनकी गलती थी। उनके स्टेज तक पहुचने से पहले ही भगदड़ मच गई। चाहने वाले टूट पड़े विजय की तरफ। इस स्टैम्प'एड में करीब 41 लोगों के मरने और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर आई। विजय सभा स्थल से भाग गए थे, ऎसी खबर बनी थी।
विजय पार्टी TVK के प्रमुख हैं , उनपर केस दर्ज हुए हैं। इस केस की इन्कायरी में विजय के सारे लोग आचुके हैं। सीबीआई ने विजय को 12 जनवरी को दिल्ली हेड ऑफिस में पूछताछ के लिए तालाब किया है। हालात ये है कि एक तरफ उनकी घोषित की गई आखिरी (69 वीं) फिल्म 'जन नायगन' थियेटर के दरवाजे तक पहुचने के लिए लटकी खड़ी है दूसरी तरफ थालापैथी का पोलटिकल कैरियर शुरू होंते ही उखड़ जाने की हालत में दिखाई दे रहा है। (Vijay last movie Jan Nayagan release uncertainty)
FAQ
Q1. Vijay की फिल्म “Jan Nayagan” क्यों चर्चा में है?
A. “Jan Nayagan” को विजय की अंतिम फिल्म बताया जा रहा है, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाणपत्र न मिलने के कारण इसकी रिलीज़ पर संकट खड़ा हो गया है।
Q2. क्या “Jan Nayagan” 9 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी?
A. फिलहाल फिल्म की रिलीज़ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि सेंसर बोर्ड ने अभी तक इसे प्रमाणपत्र जारी नहीं किया है।
Q3. सेंसर बोर्ड ने “Jan Nayagan” को सर्टिफिकेट क्यों नहीं दिया?
A. बताया जा रहा है कि फिल्म की राजनीतिक विषयवस्तु और कुछ संवेदनशील दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई गई है।
Q4. क्या “Jan Nayagan” विजय की अंतिम फिल्म है?
A. मेकर्स द्वारा इसे विजय की “अंतिम फिल्म” के रूप में प्रचारित किया गया है, खासकर उनकी सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद।
Q5. विजय के फिल्मी करियर पर इस विवाद का क्या असर पड़ेगा?
A. विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा राजनीतिक विवाद से विजय की फिल्मों की छवि और भविष्य की योजनाओं पर असर पड़ सकता है।
Also Read:Bigg Boss 19 Success Party: Dubai में सजी सितारों की महफिल, Tanya Mittal ने कहा....
Jana Nayagan | Jana Nayagan songs | Vijay Last Film | south indian cinema | Vijay Film Career not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/09/cover-2675-2026-01-09-15-35-21.png)