Advertisment

‘Dil Dhokha Aur Desire’  से Akanksha Chamola का हुआ कमबैक,  दिखा बोल्ड लुक

बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला वेब सीरीज ‘दिल, धोखा और डिज़ायर’ से वापसी कर रही हैं, जो 12 फरवरी 2026 से शेमारू पर स्ट्रीम होगी।

New Update
'दिल धोखा और डिज़ायर' से आकांक्षा चमोला का हुआ कमबैक, बोल्ड लुक.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
बिग बॉस 19 (Big Boss) के विजेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं, दरअसल वे कई सालों के बाद किसी सीरीज  में नजर आने वाली है. इस सीरीज का नाम है ‘दिल, धोखा और डिज़ायर’ (Dil Dhokha Aur Desire). इस सीरीज में आकांक्षा चमोला के साथ अली हसन, कुँवर अमरजीत सिंह, कृति गर्ग, अंकुर भारद्वाज, माही खान जैसे कलाकार हैं. यह सीरीज  12 फ़रवरी 2026 से शेमारू (Shemaroo) पर स्ट्रीम होने जा रहा है.  हाल ही  में इन कलाकारों को एक प्रेस कांफ्रेंस में देखा गया, जहाँ उन्होंने मीडिया से बात की और अपने अपकमिंग सीरीज  के बारे में बताया. 
Advertisment

आकांक्षा ने कहा 

सीरीज की एक्ट्रेस आकांक्षा ने कहा कि लंबे समय बाद वापसी करना उनके लिए बेहद खास रहा. उन्होंने बताया कि इतने जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखना और वह भी शेमारू जैसे प्रतिष्ठित बैनर के साथ, उनके करियर का बड़ा मोड़ है. अपने किरदार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “यह रोल बहुत लेयर्ड है, बहुत रियल है और बिल्कुल अनप्रिडिक्टेबल है. मैंने इस प्रोजेक्ट से बहुत कुछ सीखा, डांट भी खाई, लेकिन एक एक्टर के तौर पर मैं संतुष्ट हूं.” उन्होंने साफ कहा कि इतने साल इंतज़ार करने के बाद वह अपने किरदार से कोई समझौता नहीं करना चाहती थीं.

इंटिमेट सीन्स पर बोलीं आकांक्षा

प्रेस कांफ्रेंस में आकांक्षा चमोला ने इंटिमेट सीन्स के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, “आपने बिल्कुल सही सवाल किया है और हमारे जो सेंसर हैं उसके कानून काफी स्ट्रिक्ट हो गए हैं. तो हमने सेंसरशिप की गाइडलाइन्स को ही फॉलो किया है और हम हमारे कंफर्ट जोन में ही थी. डायरेक्टर लाजवाब थे वहां पर और अगर वो नहीं होते तो हम शायद ये कुछ भी नहीं कर पाते. इसके अलावा हमारी सपोर्टिंग टीम ने भी पूरा ध्यान रखा कि खासतौर पर महिला कलाकार पूरी तरह सहज महसूस करें. ऐसे सीन शूट करते वक्त सेट पर इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर मौजूद रहते थे.”
आकांक्षा ने आगे बताया कि इंटीमेट सीन से पहले कलाकारों को वर्कशॉप ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे एक-दूसरे के साथ कम्फर्ट लेवल और भरोसा बन सके. उन्होंने कहा, “सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि इंटीमेसी वर्कशॉप्स भी होती हैं, जहां हमारी झिझक दूर की जाती है, एक-दूसरे का कम्फर्ट ज़ोन समझाया जाता है और हर स्टेप को सुरक्षित तरीके से शूट किया जाता है. प्रोडक्शन हाउस भी ऐसे सीन शूटिंग शेड्यूल के बीच में रखने की कोशिश करते हैं, ताकि कलाकार एक-दूसरे के साथ पहले से सहज हो जाएं.”

बोल्ड लुक पर क्या बोले घरवाले?

जब आकांक्षा से पूछा गया कि उनके बोल्ड और बदले हुए लुक पर उनके पति गौरव की क्या प्रतिक्रिया रही, तो आकांक्षा ने कहा: “उन्होंने अभी तक सीरीज  नहीं देखा है. ऑफ-रिकॉर्ड कुछ नहीं है, बस किरदार और परफॉर्मेंस पर बात होती है.”
Akanksha Chamola: All about TV actress and wife of Bigg Boss 19 contestant  Gaurav Khanna | Celebrity News - News9live
इस दौरान आकांक्षा ने अपने वैवाहिक जीवन पर भी बात की. कुछ दिनों पहले उनके और पति गौरव खन्ना के रिश्ते में दरार की अफवाहें सामने आई थीं. हालांकि, आकांक्षा ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा, “वो मेरा पोस्ट था. मेरा नया सीरीज आ रहा है और मैं उसका प्रमोशन कर रही थी. अगर लोग उसे कुछ और समझ रहे हैं, तो मैं क्या करूं?”

अली हसन और अमरजीत सिंह ने कहा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कलाकार अली हसन, ने आकांक्षा के कमबैक को “बहुत अच्छा कमबैक” बताया, जिस पर उन्होंने खुशी जाहिर की और टीम का धन्यवाद किया. वहीं अभिनेता कुँवर अमरजीत सिंह ने कहा कि ऐसे सीन तभी अच्छे बनते हैं जब सह-कलाकार के साथ भरोसा और कंफर्ट हो. “जब आप जानते हैं कि कितना करना है, तब आप 100% दे पाते हैं—ना ज़्यादा, ना कम.” दिल, भूख और चाहत—किसकी अहमियत ज़्यादा?

किरदारों की भावनाओं पर कलाकारों ने बात की 

किरदारों की भावनाओं पर बात करते हुए  कुँवर अमरजीत सिंह ने कहा कि उनके लिए “डिज़ायर” सबसे पहले आता है. आकांक्षा ने माना कि बिना पैशन के प्यार संभव नहीं है. वहीं अली हसन ने कहा  कि वह दिल से सोचते हैं, इसलिए कई बार धोखा भी खा जाते हैं. 
‘शेमारू’ एंटरटेनमेंट की सीरीज  ‘दिल, धोखा और डिज़ायर’ के जरिए आकांक्षा चमोला एक नए और दमदार अवतार में दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और उनका यह अंदाज़ दर्शकों को कितना पसंद आता है, यह देखना दिलचस्प होगा.
ShemarooMe premieres original web series 'Dil Dhokha aur Desire' this  Valentine's season
 
'Bigg Boss 19 | Bigg Boss 19 and Bigg Boss OTT4 | Dil Dhokha Aur Desire Press Meet | Netflix web series 2026 | Hindi Web Series | ott release | Press Conference not present in content
Advertisment
Latest Stories