/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/xc-2026-02-20-12-03-47.jpeg)
ज़ी टीवी का शो ‘गंगा माई की बेटियां’, जिसमें शीज़ान खान (सिद्धू) और अमनदीप सिद्धू (स्नेहा) नजर आ रहे हैं, अब अपने सबसे खास और बड़े मोड़ की तरफ बढ़ रहा है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को वो पल देखने मिलेगा, जिसका सभी को लंबे समय से इंतजार था, जब सिद्धू आखिरकार स्नेहा से अपने दिल की बात कहेगा। इस सरप्राइज़ को और खास बनाते हुए, स्नेहा भी उसकी बात सुनती है और अपने जज़्बात ज़ाहिर करती है, जिससे #स्नेधु की लव स्टोरी की असली शुरुआत हो जाती है।
/mayapuri/media/post_attachments/media/2025/09/Ganga-Mai-Ki-Betiyan-436369.jpg)
‘गंगा माई की बेटियां’ में स्नेहा का किरदार निभा रहीं अमनदीप सिद्धू ने बताया कि इस प्रपोज़ल सीन को कितने खास तरीके से शूट किया गया। उन्होंने कहा, “सिद्धू ने स्नेहा को महाशिवरात्रि के दिन प्रपोज किया। मान्यता है कि इसी दिन शिव जी और पार्वती जी का विवाह हुआ था, और यही बात स्नेहा और सिद्धू की कहानी से भी जुड़ती है, क्योंकि वो भी इसी पवित्र मौके पर अपने दिल की बात एक-दूसरे से कहते हैं। जब सिद्धू अपने प्यार का इजहार करता है, तो स्नेहा पहले चौंक जाती है और कहती है कि उसने उसे कभी उस नजर से नहीं देखा। लेकिन बाद में उसे एहसास होता है कि वो भी उससे प्यार करती है। यह सीन बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। इस पूरे सीन को शूट करने में हमें चार दिन लगे। हमने हिमाचल प्रदेश में शूट किया और बाद में पंजाब में भी शूटिंग हुई। खासकर रात के सीन के दौरान बहुत ज्यादा ठंड थी, लेकिन फिर भी यह अनुभव बेहद खास और यादगार रहा, जिसे मैंने पूरी तरह एंजॉय किया।”
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/xc-2026-02-20-11-52-41.jpeg)
जब उनसे पूछा गया कि क्या असल जिंदगी में उन्हें कभी ऐसा ग्रैंड प्रपोजल मिला है, तो अमनदीप ने मुस्कुराते हुए कहा, “नहीं, मैं शीज़ान से भी यही कह रही थी कि मैंने कभी ऐसा अनुभव नहीं किया। किसी ने भी मुझे इतने खास या रोमांटिक तरीके से प्रपोज नहीं किया। मुझे लगता है कि आजकल लोग ऐसा कम करते हैं। लेकिन शायद अगर कभी कोई इस तरह प्रपोज़ करे, तो क्या पता मैं हां भी कह सकती हूं।”
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/x-2026-02-20-11-53-12.jpeg)
Also Read:The Honours by The Hollywood Reporter में Kareena ने लूटी महफिल, तो Shabana Azmi ने बढ़ाई रौनक
अब जब सिद्धू और स्नेहा की लव स्टोरी शुरू हो चुकी है, तो कहानी में आगे और बड़े राज और मोड़ सामने आने वाले हैं। स्नेहा अभी तक इस सच से अनजान है कि सिद्धू, दुर्गावती (इंदिरा कृष्णा) का बेटा है, और दुर्गावती को भी अभी तक सिद्धू और स्नेहा के रिश्ते के बारे में पता नहीं है। ये छिपे हुए सच कहानी में और ज्यादा ड्रामा और दिलचस्प मोड़ लेकर आएंगे।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/ganga-mai-ki-betiyan-zee-tv-upcoming-twist-2026-02-20-11-53-39.jpeg)
देखते रहिए ‘गंगा माई की बेटियां’, रोज रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!
FAQ
Q1: ‘गंगा माई की बेटियां’ किस चैनल पर प्रसारित होता है?
A: यह शो Zee TV पर प्रसारित होता है।
Q2: शो में सिद्धू का किरदार कौन निभा रहे हैं?
A: सिद्धू का किरदार Sheezan Khan निभा रहे हैं।
Q3: स्नेहा की भूमिका कौन अदा कर रही हैं?
A: स्नेहा का किरदार Amandeep Sidhu निभा रही हैं।
Q4: आने वाले एपिसोड्स में क्या खास होने वाला है?
A: दर्शकों को वह पल देखने मिलेगा जब सिद्धू स्नेहा से अपने दिल की बात कहेगा और दोनों अपने जज़्बात खुलकर ज़ाहिर करेंगे।
Q5: #स्नेधु क्या है?
A: #स्नेधु सिद्धू और स्नेहा की जोड़ी के लिए फैंस द्वारा दिया गया लोकप्रिय हैशटैग है।
Ganga Mai Ki Betiyan | Ganga Mai Ki Betiyan first Episode | Ganga Mai Ki Betiyan New Episode | Amandeep Kaur | Ganga Mai Ki Betiyan’s set tour not present in content
Also Read: Neha Dhupia ने अपने पति Angad Bedi को एक खास सरप्राइज़ दिया
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)