/mayapuri/media/media_files/2026/01/10/xc-2026-01-10-17-47-54.jpg)
बॉलीवुड नगरी मुंबई एकबार फिर चुनावी रंग में रंग गयी है। इसबार इस धरती पर बृहनमुम्बई महानगर पालिका (BMC) का चुनाव है, जिसे हिंदी में 'मनपा' भी कहते हैं। 15 जनवरी 2026 को सम्पन्न होनेवाले इस चुनाव में देश की सभी बड़ी राजनैतिक पार्टियां अपना दमखम लगाकर उतर पड़ी हैं। बतादें की मुंबई देश की आर्थिक राजधानी कही जाती है और यहां कि मनपा का बजट देश के कई प्रदेशों के बजट से बड़ा होता है। इसलिए भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना जैसी पोलटिकल पार्टियों ने अपने चुनावी प्रचार में भोजपुरी सितारों को उतारने की कोशिश किया है। मुंबई उपनगरों में भोजपुरी वोटर्स मनपा- चुनाव को प्रभावित करने वाले समझे जाते हैं। (Mumbai BMC election 2026 political analysis)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/10/g-igdkja0aktpf9-2026-01-10-17-35-17.jpg)
महानगर के भोजपुरी वोटर्स को प्रभावित करने के लिए भाजपा ने भोजपुरी फिल्म स्टारों को प्रचार में जाने का निर्देश दिया है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपा है। मनोज तिवारी ने गत दिनों भारी भीड़ जुटाकर लोगों से वोट की अपील किया है। मनोज तिवारी के अलावा अभिनेता-सांसद (गोरखपुर) रवि किशन, अभिनेता-सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (आज़म गढ़), अभिनेता- संजय पांडे, अभिनेता- अवधेश मिश्रा, अभिनेता- मनोज टाईगर, भोजपुरी गायिका और बिहार की विधायक- मैथिली ठाकुर आदि यूपी-बिहार के वोटरों पर असर डालने वाले नाम हैं। इसबीच खबर है कि विवादित गायिका नेहा सिंह राठौर भी मुंबई पहुंचने वाली हैं।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/10/vc-2026-01-10-17-35-40.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/10/how-dinesh-lal-yadav-became-nirahua-and-rose-to-stardom-in-bhojpuri-cinema-2026-01-10-17-36-12.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/10/pti05_10_2024_000051a-2026-01-10-17-36-40.jpg)
Also Read: MTV Splitsvilla 16: ‘Pyaar Ya Paisa’ को प्रमोट करती दिखी Uorfi Javed, कहा यह शो.....
मुंबई महानगर में करीब 25 लाख उत्तर भारतीय मतदाता हैं जिनका प्रभाव 120 सीटों पर पड़ने वाला माना जाता है। मुंबई उपनगरों में हर एरिया में 20 से 40 प्रतिशत मतदाता उत्तर भारतीय हैं। दहिसर, बोरीवली, कांदीवली, दिंडोसी, मालाड, गोरेगांव, जोगेश्वरी, विलेपार्ले, सांताक्रुज खार, बांद्रा, माहिम, दादर, परेल, कुर्ला, विक्रोली, मानखुर्द, चेम्बूर, घाटकोपर, वर्सोवा, कालिना आदि क्षेत्रों के पूर्व और पश्चिम दोनो भागों में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय परिवार समेत रहते हैं। यहां बहुत से फिल्मी टेक्नीशियन, अभिनेता, संगीत से जुड़े लोग, जूनियर आर्टिस्ट आदि रहते हैं। कभी फिल्म निर्देशन में थे, अब भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेता बनचुके इन्द्रसेन सिंह का कहना है- "अब मुंबई में उत्तरभारतीय बहुत मजबूत स्थिति में हैं और पूरे परिवार के साथ यहां रहते हैं, बहुत इलाकों में वे निर्णायक वोटर हैं।" (BMC elections impact on Mumbai politics)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/10/screenshot_2024-02-13-12-02-47-03_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-2026-01-10-17-36-54.jpg)
चार बंगला (अंधेरी) की भाजपा नगर सेविका सुधा सिंह एक टीवी एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर रही हैं, जो इसबार फिर मैदान में हैं और विजयी उम्मीदवार समझी जाती हैं।भाजपा की आकृति प्रसाद (जिनका आदर्शनगर में स्टूडियो, एडिटिंग रूम और प्रिव्यू थियेटर है) इसबार चुनाव नहीं लड़ रही हैं लेकिन प्रचार में बहुत सक्रिय हैं।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/10/screenshot-2025-11-16-235312-2026-01-10-17-37-09.png)
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) को लेकर उत्तर भारतीय वोटरों में असंतोष का माहौल था, ऐसा समझा जाता है। इसबार 'मनसे' को उत्तर भारतीय वोटरों से जोड़ने में वागीश सारस्वत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वागीश एक जानेमाने लेखक, फिल्म निर्माता और चर्चित वाग्धारा अवार्ड्स के संयोजक हैं। (BJP Congress Shiv Sena BMC election strategy)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/10/img_20260109_100144-2026-01-10-17-37-24.jpg)
बहरहाल अभिनेता- सांसद मनोज तिवारी और दूसरे भोजपुरी सितारे वोटरों को लुभाने की जोड़तोड़ कोशिश में लगे हैं। मनोज तिवारी कहते हैं- "मुंबई में हमारी पहचान उत्तर भारतीय के रूप में है, हम नार्थ इंडियन- मराठी हैं।हमारी कर्म भूमि मुंबई है।" भोजपुरी सितारों की अपील चुनाव रिजल्ट पर क्या असर दिखाती है यह तो समय बताएगा। अभी तो बस यही कि... जय हो! (Mumbai economic capital BMC budget significance)
FAQ
Q1. मुंबई में किस चुनाव का आयोजन हो रहा है?
मुंबई में 15 जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC/मनपा) चुनाव आयोजित होने वाला है।
Q2. BMC/मनपा चुनाव क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?
मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और BMC का बजट कई राज्यों के बजट से भी बड़ा है, इसलिए यह चुनाव राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Q3. इस चुनाव में कौन-कौन सी प्रमुख पार्टियां भाग ले रही हैं?
इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना जैसी प्रमुख पार्टियां अपना दमखम लगा रही हैं।
Q4. भोजपुरी सितारों का चुनावी प्रचार में क्या योगदान है?
भोजपुरी सितारे प्रचार में शामिल किए जा रहे हैं, क्योंकि मुंबई के उपनगरों में भोजपुरी वोटर्स को चुनाव को प्रभावित करने वाला बड़ा वोट बैंक माना जाता है।
Q5. BMC चुनाव में कौन से क्षेत्र विशेष ध्यान में हैं?
मुंबई के उपनगरों को विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां भोजपुरी भाषी वोटर्स की संख्या अधिक है।
Also Read:‘Lakshmi Niwas’ First Episode: जब किराए की छत से जन्मा अपने घर का सपना
Manpa Election 2026 | Mumbai Political News | Bhojpuri Vote Bank not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/09/cover-2675-2026-01-09-15-35-21.png)