Advertisment

क्या बलात्कार सिर्फ लड़के ही कर सकते हैं लड़कियां नहीं? इस दोहरी सोच को दर्शाती है फिल्म है " Two Ways " 2 way

2 वे एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है, जो अपराध, न्याय और ड्रग्स जैसे गंभीर सवाल उठाती है। गुरलीन चोपड़ा, मिलिंद गुणाजी और सुधा चंद्रन स्टारर यह फिल्म 13 मार्च को सिनेमा में रिलीज हो रही है।

New Update
क्या बलात्कार सिर्फ लड़के ही कर सकते हैं लड़कियां नहीं.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

जीवन मे हर मोड़ पर दो रास्ते दिखाई देते हैं, दिमाग को निर्णय लेना होता है क्या करे। जब आदमी बुराई के रास्ते पर बढ़ता है वहां भी मानसिक स्थिति वही होती है। इसी तरह बलात्कार जैसे जघन्य सवाल पर सोचते समय भी दो रास्ते जहन में आते हैं, क्या बलात्कार सिर्फ लड़के ही कर सकते हैं लड़कियां नही? इसी सोच को दर्शाती फिल्म है टू वे (2 way), फ़िल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज है। (2 Way Hindi social issue film 2026)

Advertisment

IMG-20260306-WA0022

 यशबाबू एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति, "टूवे" एक ऐसी फिल्म है जो समाज के एक बड़े संवेदनशील मुद्दे को उठाती है। यह फ़िल्म उन लड़कियों की कहानी है जो अपने परिवार की गलत तरीकों से कमाई दौलत और ताकत के नशे में आकर एक शरीफ लडक़े का बलात्कार कर देती हैं और फिर अपने परिवार की ताकत का इस्तेमाल करके बच निकलने की कोशिश करती हैं। कहानी मे मोड़ तब आता है जब इंस्पेक्टर हीरा और हवलदार मोती चाचा उस लडक़े को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ते हैं। लेकिन क्या उन लड़कियों को उनके किये की सजा मिलेगी? इस फिल्म में इन सवलों के पीछे की एक बड़ी समस्या ड्रग्स को भी अहम मुद्दा बताया गया है। इन् सवलों का जवाब ढूढती कहानी है फिल्म 'टू वे'। (Gurleen Chopra lawyer role in 2 Way film)

Also Read: Kashika Kapoor ने पैंटसूट में बिखेरा ‘बॉस एनर्जी’ का जलवा

Also Read:Subedaar: Anil Kapoor की 'सूबेदार' देख Anurag Kashyap हुए इम्प्रेस

टूवे में गुरलीन चोपड़ा, मिलिंद गुणाजी, सुधा चंद्रन, विजय पाटकर, पंकज बेरी, देवयांशी डे, डी. रंधावा, मन्नत सिंह, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जानवी सांगवान, विजय खेपर, राजिन्दर वर्मा, आरव वधवा, जीतराय दत्त, संदीप सिंघल जैसे अनुभवी कलाकारों ने काम किया है। (2 Way movie about crime and justice story)

IMG-20260306-WA0023

गुरलीन चोपड़ा ने फिल्म मे एक वकील की भूमिका निभाई है जो डी. रंधावा का केस लड़ती हैं।

इस फिल्म में 3 नई अभिनेत्रियों को लॉन्च किया गया है जो अपने रोल में बखूबी जमती हैं। फिल्म में दो गाने हैं। जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। संगीतकार हैं विशाल शेलके।
फ़िल्म का निर्देशन विजय खेप ने किया है, जबकि कॉन्सेप्ट, क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राजिन्दर कुमार वर्मा हैं। यशबाबू एंटरटेनमेंट की ये 7वीं फिल्म है जो सिनेमाघरों मे रिलीज हो रही है। यह एक टाइम पास फिल्म है। (Vijay Khep directed 2 Way film)

Also Read: Arijit Singh के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर Vishal Dadlani ने दी प्रतिक्रिया

FAQ

Q1. फिल्म ‘टू वे’ कब रिलीज हो रही है?

फिल्म ‘टू वे’ 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Q2. ‘टू वे’ फिल्म की कहानी किस विषय पर आधारित है?

यह फिल्म समाज के एक संवेदनशील मुद्दे को उठाती है, जिसमें अपराध, न्याय और ड्रग्स जैसी समस्याओं को कहानी के माध्यम से दिखाया गया है।

Q3. ‘टू वे’ फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे?

इस फिल्म में Gurleen Chopra, Milind Gunaji, Sudha Chandran, Vijay Patkar और Pankaj Berry सहित कई कलाकार दिखाई देंगे।

Q4. ‘टू वे’ फिल्म का निर्देशन किसने किया है?

फिल्म का निर्देशन Vijay Khep ने किया है।

Q5. ‘टू वे’ फिल्म का निर्माण किसने किया है?

इस फिल्म के कॉन्सेप्ट, क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर Rajinder Kumar Verma हैं और इसे यशबाबू एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।

Also Read: Mamla Legal Hai 2: ‘मामला लीगल है सीजन 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से नेटफ्लिक्स पर लौटेगा कोर्टरूम ड्रामा

 2 Way Movie 2026 not present in content

Advertisment
Latest Stories