/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/zxc-2026-02-14-11-49-35.jpeg)
बॉलीवुड हमेशा से ही प्यार और रिश्तों की कहानियों का घर रही है। पर्दे पर जो केमिस्ट्री दिखाई जाती है, वह कई बार असल जिंदगी में भी रंग लाती है। इन कहानियों में न सिर्फ रोमांस होता है, बल्कि एक विश्वास भरी दोस्ती, संघर्ष और एक साथ हाथों में हाथ डाले आगे बढ़ने की खूबसूरत झलक भी दिखती है। इस वेलेंटाइन स्पेशल में हम आपको आज के समय की कुछ ऐसे जोड़ियों की कहानी बताएंगे, जिनका प्यार अपने आप में बेहद खास है और जिन्होंने अपने-अपने अंदाज में बॉलीवुड के दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी हमेशा लोगों के दिल टटोल जाती है। यह उन दिनों की बात जब दीपिका अपने पर्सनल जीवन में अकेली थी, रणवीर सिंह भी सिंगल थे। दोनों पहली बार 2012 में एक अवार्ड शो के दौरान मिले थे। रणवीर ने एक इंटरव्यू में याद करते हुए कहा था , "पहली बार जब मैंने उन्हें आमने सामने देखा, मैं लगभग फ्लैट हो गया।" रणवीर को आज भी वह सिल्वर गाउन याद है जो दीपिका ने उस शाम पहन रखी थीं। वहीं दीपिका बताती हैं कि उन्हें ऐसा लगा था कि रणवीर शायद किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे। उस शो के दौरान रणवीर दीपिका के साथ कुछ इस तरह से पेश आ रहे थे कि दीपिका को लग रहा था कि रणवीर उनके साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। दीपिका ने मुस्कराते हुए पुछा भी था , "तुम मुझसे फ्लर्ट कर रहे हो?" इसपर रणवीर ने अपनी दिली एहसास उन्हें बताया था कि यह फ्लर्ट नहीं है। उनकी पहली फिल्म साथ में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' 2013 में आई और यहीं से उनका प्यार पनपना शुरू हुआ। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, दोनों ने 14 नवम्बर 2018 में शादी की। इस जोड़ी ने न केवल फिल्मों में शानदार काम किया बल्कि अपने प्यार को भी बेहद निजी और मजबूत रखा। 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'फाइंडिंग फैनी' जैसी फिल्मों ने उनकी केमिस्ट्री को और भी खास बना दिया।
/mayapuri/media/post_attachments/hn/images/l98020240829141347-655821.jpeg)
अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी
अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी भी दिल को छू लेने वाली है। अलिया ने खुद स्वीकार किया था कि उन्हें बचपन में रणबीर कपूर पर क्रश था। दोनों की दोस्ती 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर पनपी और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई। उनका रिश्ता बेहद कोमल , समझदारी से भरा और एक साथ ग्रो करने वाला रहा। अलिया ने एक इंटरव्यू में बताया, "मैंने रणबीर से पहली बार 11 साल की उम्र में मुलाकात की थी। दरअसल मैं उस दिन फिल्म 'ब्लैक' के लिए ऑडिशन दे रही थी। वहीं रणबीर कपूर से पहली बार मुलाकात हुई।" आलिया ने कहा था कि उसका क्रश ऐसा नहीं था कि वो रणबीर की तस्वीर लिए घूमती थी , बल्कि ऐसा था कि वो जब भी रणबीर की तस्वीर देखती तो देखती रह जाती थी। धीरे धीरे रणबीर को भी आलिया के प्यार का एहसास हुआ। इसके बाद उनका प्यार कई सालों तक गुप्त और निजी रहा। आखिर दोनों की शादी 14 अप्रैल 2022 को एक इंटिमेट होम सेरेमनी में हुई और नवम्बर 2022 को उनके घर बेटी के आगमन ने परिवार को और खुशहाल बना दिया।
/mayapuri/media/post_attachments/onecms/images/uploaded-images/2021/12/08/b1b63ade418f4d9aa024f1e47b8b832b_original-463890.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=640)
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव यात्रा -
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी अपने प्यार को कई सालों तक बड़े ही खामोशी और गुप्त तरीके से निभाया। दोनों ने 2019 में रिलेशनशिप शुरू की और 9 दिसंबर 2021 में शादी की। यह उनकी सर्प्राइज वेडिंग थी, क्योंकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली डिस्कस नहीं किया और फिल्मों में भी साथ काम नहीं किया। यह जोड़़ा अपने तरीके से प्यार की एक अलग कहानी पेश करता है, जिसमें मीडिया की निगाहों से दूर रहकर अपने रिश्ते को महत्व दिया गया।
/mayapuri/media/post_attachments/assets/images/2025/11/13/katarana-kafa-oura-vakaka-kashal_a537d33be46bfdefa94679bd396b1df4-878592.jpeg)
जेनिलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की प्रेम कहानी
उनकी प्रेम कहानी काफी लंबी और स्थिर रहने वाली स्टोरी थी । दोनों की मुलाकात पहली बार 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और नौ साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद उन्होंने 3 फरवरी 2012 को शादी की। आज वे न सिर्फ एक-दूसरे के सबसे बड़े सहारा हैं बल्कि अपने बच्चों के प्रति भी दोनों सामन रूप से बेहद समर्पित हैं। उन्होंने अपने प्यार और अपने परिवार को मीडिया की चकाचौंध से हमेशा बचाकर रखा। आज वे एक कपल गोल देने वाली जोड़ी माने जाते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/img/article-20241027617394763587000-398045.webp)
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। इस प्रेम कहानी की शुरुआत 2021 की सुपरहिट फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी। फिल्म 'शेरशाह' में विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की भूमिका निभाते हुए उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ-स्क्रीन प्यार में बदल गई। फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हुआ। लंबे समय तक अपने रिश्ते को बेहद पर्सनल रखने और एकदूसरे को सिर्फ 'करीबी दोस्त' बताने के बाद, दक्षिण अफ्रीका में नए साल का जश्न और मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर साथ देखे जाने से उनकी डेटिंग की अफवाहें तेज़ हुईं। 2022 में 'कॉफी विद करण' में प्यार का संकेत देने के बाद, कियारा ने सिद्धार्थ के जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा कर के अपने रिश्ते पर मुहर लगाई। इस कपल ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली और जुलाई 2025 के आसपास यह जोड़ा अपनी पहली बेटी के माता-पिता बना।
सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी के बाद से ही अपनी सादगी और एक-दूसरे के प्रति प्यार के लिए काफी सराहे जाते हैं।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/nipqpj8c_sidharth-kiara-baby_625x300_15_july_25-2026-02-14-10-52-32.webp)
Also Read:Madhubala Birth Anniversary: वैलेंटाईन डे के दिन जन्मी मधुबाला का हर प्रेम अधूरा रह गया
रिचा चड्ढा और अली फजल की मुलाकात 'फुकरे' के सेट पर हुई। दोनों ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि 2017 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में की और 2019 में सगाई की और 4 ऑक्टोबर 2022 में उनकी आधिकारिक शादी हुई हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि 2020 को ही दोनों ने कानूनी रूप से रजिस्टर्ड मैरेज कर ली थी। उनकी बेटी ज़ुनैरा ईदा फजल 16 जुलाई 2024 को जन्मी। यह जोड़़ा अपने प्यार और परिवार को बेहद निजी और सुरक्षित रखता है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNDFmZmQxOTEtYWEwOC00NTMzLWE4NmMtNzNmY2YxOTBhNDJjXkEyXkFqcGc@._V1_-710943.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कहानी थोड़ी अलग है। उनका रिश्ता सोशल मीडिया से शुरू हुआ। प्रियंका ने बताया कि निक ने पहला मैसेज 8 सितंबर 2016 को भेजा था, जिसमें लिखा था, "मुझे कुछ कॉमन फ्रेंड्स से पता चला कि हमें मिलना चाहिए।" प्रियंका ने जवाब दिया, "मेरी टीम यह पढ़ सकती है। क्यों न सीधे मुझे मैसेज करो।" उनके पहले डेट की खास बात यह थी कि निक ने रात को प्रियंका को किस करने के बजाय पीठ पर हल्का थपथपाया। यह दिखाता है कि प्यार में सम्मान और समझदारी कितनी अहम होती है। प्रियंका निक की शादी 1 दिसम्बर 2018 में हुई।
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202602/nick-jonas-priyanka-chopra-144245362-16x9-709387.jpg?VersionId=Rh7Ami5Zwqg1bkUmI9IW0Y57f0EpfFXl&size=690:388)
सोनम कपूर आहूजा और आनंद अहुजा की प्रेम कहानी
सोनम कपूर आहूजा और आनंद अहुजा की पहली मुलाकात 2015 में लंदन में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। दोनों एक महीने तक फोन पर ही बात करते रहे। जब दोनों थोड़ा कंफर्टेबल हुए तो पहली बार डेट के लिए तैयार हुए। उनका पहला डेट बेहद साधारण था। लेकिन सोनम ने याद किया कि उस दिन उन्होंने अपना सबसे खराब स्नीकर्स पहन रखी थी। बावजूद इसके आनंद ने उन्हें पसंद किया और दोनों का प्यार वहीं से शुरू हुआ और एक दिन आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया। दोनों ने शुरू में अपने प्रेम को दुनिया की नजरों से बचा कर रखा था लेकिन फिर अक्सर दोनों एक साथ छुट्टियां मनाते और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते नजर आए, आखिर 8 मई 2018 को दोनों मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए।
/mayapuri/media/post_attachments/media/details/ANI-20240609084102-936012.jpg)
मीरा राजपूत कपूर और शाहिद कपूर की शादी सच पूछो तो अरेंज मैरेज है। दोनों की पहली मुलाकात परिवार के जरिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास में हुई थी । मीरा ने बताया कि वह तब सिर्फ 16 साल की थीं और दोनों के परिवार वाले सत्संगति होने से एक अच्छा माहौल बना। लेकिन शुरुआत में मीरा एक बॉलीवुड ऐक्टर से विवाह करने से हिचकिचा रही थी। परंतु जब मेल मुलाकात होने से दोनों के बीच दोस्ती हुई तो धोरे धीरे दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। उनके प्रथम मुलाकात के बाद अगले दिन दोनों के बीच सात घंटे लंबी बातचीत हुई थी। दोनों को पता था कि प्यार को समय और गहराई की जरूरत होती है। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। यह एक निजी और अरेंज मैरिज समारोह था जो दिल्ली (गुड़गांव) में संपन्न हुआ था।
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202505/shahid-kapoor--mira-rajput-073305372-16x9-942448.jpg?VersionId=2So.66JrLJblXxRFbq_8ylvtWNeeiVXn&size=690:388)
Also Read:'BORDER 2' की धमाकेदार सफलता पर Sunny Deol और Varun Dhawan सहित टीम ने साझा किए अनुभव
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेम कहानी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी 2013 में एक क्लियर शैम्पू के ऐड से शुरू हुई थी, जिसने एक प्रोफेशनल मुलाकात को लंबे समय तक के रोमांस में बदल दिया। इस शैम्पू के ऐड की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार की चिंगारी सुलगी। यहीं दोनों पहली बार मिले थे।
उनका रिश्ता तब पब्लिक हुआ जब विराट ने क्रिकेट के मैदान से अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया और बाद में उन्हें पब्लिक में एक साथ देखा गया।
अनुष्का को अक्सर विराट के लिए चीयर करते हुए देखा जाता था। सफल मैचों और पब्लिक में उन दोनों की मौजूदगी में उनका सपोर्ट करते हुए अनुष्का को सबने सराहा। विराट कोहली भी अक्सर अनुष्का से मिलने फिल्म के सेट पर जाते थे। आखिर उन्होंने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में एक शांत, छोटे से समारोह में शादी की।
जनवरी 2021 में उनकी बेटी वामिका और फरवरी 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2020/07/anushka-sharma-virat-kohli-romantic-relationship-main-984094.jpg)
इन सभी प्रेम कहानियों से यह साफ होता है कि बॉलीवुड में प्यार केवल पर्दे तक सीमित नहीं है। कुछ प्यार तुरंत की केमिस्ट्री और आकर्षण से शुरू होता है, कुछ बचपन की दोस्ती से। कुछ जोड़ियां मीडिया से दूर अपने प्यार को निभाती हैं, जबकि कुछ सोशल मीडिया और पब्लिक डेट्स के जरिए अपने प्यार को साझा करती हैं।
बॉलीवुड के ये कपल्स अपने-अपने अंदाज में प्यार और रिश्तों की मिसाल पेश करते हैं। ये सभी जोड़ियां यह कहती है, कि पर्दे की केमिस्ट्री और असली जिंदगी का प्यार अक्सर मिलकर जीवन को खूबसूरत बना देता है।
Also Read: Rajpal Yadav: जेल में कैदियों की डिमांड पर राजपाल यादव सुना रहे चुटकुले, आम कैदी की तरह काट रहे सजा
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)