/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/movie-5-2025-12-25-16-23-32.jpg)
दूरदर्शन एक बार फिर यह सिद्ध कर रहा है कि सशक्त विषयवस्तु, भारतीय संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी कहानियाँ आज भी दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ती हैं। डीडी नेशनल (DD1) पर प्रसारित हो रहा धारावाहिक ‘देवांचल की प्रेम कथा’ इन दिनों सफलता के शिखर पर है और इसका 100वाँ एपिसोड हाल ही में ऐतिहासिक रूप से प्रसारित हुआ। (Devanchal Ki Prem Katha 100th episode)
/mayapuri/media/post_attachments/dare_images/shows/2025-12-17/251217202036-790705.jpg?width=700)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/xczxvcz-2025-12-25-16-06-18.jpeg)
लगभग दस वर्षों की सतत साधना, रचनात्मक प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास के बाद तैयार हुआ यह धारावाहिक दर्शकों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहा है। 100 एपिसोड का यह शतक न केवल ‘देवांचल की प्रेम कथा’ के लिए, बल्कि इस धारावाहिक से जुड़े सभी लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Also Read:Jackky Bhagnani के बर्थडे में Nushrratt , Riteish Deshmukh Genelia और Ravi- Sargun ने बिखेरा जलवा
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/h-2025-12-25-16-07-03.jpeg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/klj-2025-12-25-16-07-16.jpeg)
‘देवांचल की प्रेम कथा’ आज के समय में धीरे-धीरे एकाकी होते जा रहे रिश्तों की संवेदनशीलता को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत करता है। यह कहानी देव और आंचल की है—जहाँ देव मूक है और आंचल दृष्टिहीन। शारीरिक सीमाओं से परे जाकर यह धारावाहिक प्रेम, त्याग, समर्पण, वियोग और मिलन की ऐसी भावनात्मक गाथा रचता है, जो दर्शकों के हृदय को गहराई से स्पर्श करती है। यह केवल एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि समाज की रूढ़िवादियों से टकराती मानवीय संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है, जो रिश्तों के बदलते स्वरूप पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। (Popular Doordarshan TV serial 2025)
Also Read: Arbaaz - Sshura Khan ने परिवार संग मनाई Marriage Anniversary, Salman Khan ने Shera संग की मस्ती
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/m-2025-12-25-16-07-40.jpeg)
इस धारावाहिक की आत्मा इसकी पृष्ठभूमि में भी स्पष्ट रूप से झलकती है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला एवं उसके समीप पालमपुर में हुई शूटिंग ने कहानी को वास्तविकता, सौंदर्य और आत्मीयता से भर दिया है। देवभूमि की संस्कृति, स्थानीय संस्कार, लोकजीवन और मनोरम प्राकृतिक छटा धारावाहिक को एक विशिष्ट ऊँचाई प्रदान करती है, जिससे दर्शक स्वयं को उस संसार का हिस्सा महसूस करने लगते हैं।
Also Read: फिल्म 'Rahu Ketu' प्रमोशन पर Pulkit Samrat, Varun Sharma और टीम ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/doordarshan-tv-serial-2025-12-25-16-07-58.jpeg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/doordarshan-tv-serial-2025-12-25-16-08-13.jpeg)
कलाकारों की सशक्त टोली इस कहानी को और अधिक प्रभावी बनाती है। मुख्य भूमिकाओं में अथर हबीब और कीर्ति नागपुरे क्रमशः देव और आंचल के किरदारों को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जीवंत करते नज़र आते हैं। उनके साथ किरण कुमार, रज़ा मुराद, पंकज बेरी, तेज सप्रू, सुधा चंद्रन, उपासना सिंह और मुश्ताक खान राजू खैर मल्लिका घई सुरेन्द्र पाल ऊषा बच्चानी इमरान खान जैसे वरिष्ठ एवं अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी धारावाहिक को अभिनय के स्तर पर अत्यंत सुदृढ़ बनाती है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/doordarshan-tv-serial-2025-12-25-16-08-30.jpeg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/doordarshan-tv-serial-2025-12-25-16-09-23.jpeg)
कल्ट डिजिटल द्वारा निर्मित इस धारावाहिक के लेखक एवं निर्देशक सोमजी आर. शास्त्री हैं, जो पिछले 32 वर्षों से फिल्म और टेलीविजन जगत में सक्रिय हैं। वर्ष 1994 से इस क्षेत्र में कार्यरत सोमजी आर. शास्त्री की यह दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली आठवीं प्रस्तुति है। इससे पूर्व उनके द्वारा निर्मित व निर्देशित “लावारिस“ ‘मंगलसूत्र’, ‘अधिकार’, ‘ममता’, ‘मेरे हमसफर’, ‘राशि विला’, ‘वारिस’ और ‘विद्रोही’ जैसे धारावाहिक दर्शकों का भरपूर स्नेह प्राप्त कर चुके हैं। विशेष रूप से ‘मंगलसूत्र’ के 300 एपिसोड आज भी दूरदर्शन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान माने जाते हैं। मनोरंजन जगत में इन दिनों यह चर्चा भी ज़ोरों पर है कि ‘देवांचल की प्रेम कथा’ उस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकता है। (Human emotions and family drama serial)
Also Read:नए साल की नई शुरुआत में ही भिड़ गए Thalapathy Vijay और Bobby Deol आमने–सामने
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZTExYzY4ZmEtOGNjZS00ODM5LWI4NzEtZjg4OWY4Y2VlMTE2XkEyXkFqcGc@._V1_-639784.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZmFiNGJjMGItYjhiMy00NGY3LWExY2EtNzA3YmJlNWExNmVlXkEyXkFqcGc@._V1_-654423.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNTA2N2JmMmUtMTZiMy00MmNiLTg5YzMtYTg0Y2MyNDM3M2EzXkEyXkFqcGc@._V1_-765607.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYjgyN2EwMWQtODQ3OC00YWMyLWFjNDAtYjA3NDg3NGYxMTE4XkEyXkFqcGc@._V1_-486143.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BOGFmY2QzZTktMjRkMi00YTExLThlZWEtNmU4ZDliZDUzNDM5XkEyXkFqcGc@._V1_-848992.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZDdkNTc4ZWEtZDRiOS00ZjY2LWJkNjEtYmNiODIxMDlhMDkyXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-511216.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMGI2MzJlMTMtOGM4My00Zjc5LTkzYmQtZDNjN2Y1NDFhMjUxXkEyXkFqcGc@._V1_-687018.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/S/pv-target-images/fad3f985c46220b70e4317c324992d748f33f6101731441d30c42674a6dc50a9-405949.jpg)
वर्तमान में यह धारावाहिक प्राइम टाइम में प्रसारित होकर दूरदर्शन के सभी कार्यक्रमों में सर्वाधिक लोकप्रियता हासिल कर रहा है। दर्शकों का अपार प्रेम और विश्वास ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है,। कहानी में निरंतर आते रोचक मोड़ और भावनात्मक उतार-चढ़ाव दर्शकों की उत्सुकता को लगातार बनाए हुए हैं। (Devanchal Ki Prem Katha full episode DD1)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/doordarshan-tv-serial-2025-12-25-16-09-07.jpeg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/doordarshan-tv-serial-2025-12-25-16-09-49.jpeg)
100वें एपिसोड के इस शतकीय पड़ाव पर ‘देवांचल की प्रेम कथा’ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि दर्शकों के अटूट प्रेम आकर्षण, भावनात्मक जुड़ाव और रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव है। भारतीय मिट्टी से उपजी यह प्रेम गाथा दूरदर्शन के स्वर्णिम इतिहास में एक और उज्ज्वल अध्याय जोड़ेगी इसी आशा के साथ इसका निर्माण किया जा रहा है सोमजी आर शास्त्री की लगन यह प्रमाणित करती है कि सच्ची श्रद्धा के साथ किये गए कार्यों तथा , समर्पण और सद्भावना से बुनी गई प्रेम कहानियाँ कभी पुरानी नहीं होतीं। (Doordarshan DD1 popular serial milestones)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/doordarshan-tv-serial-2025-12-25-16-10-08.jpeg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/doordarshan-tv-serial-2025-12-25-16-11-33.jpeg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/25/doordarshan-tv-serial-2025-12-25-16-11-58.jpeg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/12/19/cover-2672-2025-12-19-19-56-51.png)