/mayapuri/media/media_files/2025/12/23/cdc-2025-12-23-12-01-51.jpg)
अब क्रिस्मस सिर्फ़ केक काटने, ट्री सजाने या फैमिली डिनर तक सीमित नहीं रह गया है। 2025 में बॉलीवुड में क्रिस्मस की तैयारी, धीरे-धीरे एक फैशन फेस्टिवल जैसा भी दिख रहा है। जहां स्टार्स अपने लुक्स के ज़रिये त्योहार की रौनक को और बढ़ाने के लिए तैयार है। इस साल, खास बात यह देखी जा रही है कि ज़्यादातर सेलेब्स ने बहुत भड़कीले कपड़ों की बजाय क्लासी, आरामदायक और फेस्टिव लुक को चुना। और ज्यादातर स्टार्स ने लाल रंग को फेस्टिव कलर बताया। ।
करीना कपूर खान — सादगी में ही स्टाइल
करीना कपूर खान हर बार की तरह इस साल भी अपने क्रिस्मस लुक में बहुत ज़्यादा एक्सपेरिमेंटल तो नहीं रख रही हैं , लेकिन उनका स्टाइल सबसे अलग नज़र आ रहा है । उन्होंने भी रेड टोन वाला आउटफिट चुना, जो क्रिस्मस के रंग से बिल्कुल मेल खाता था। न ज़्यादा भारी मेकअप, न ज़्यादा गहने — बस साफ़, सॉफ्ट लुक और कॉन्फिडेंस।
करीना का यह लुक,क्रिस्मस फैशन में अब ओवरड्रेसिंग नहीं, बल्कि आराम और एलिगेंस ज्यादा अहम हो गया है यह वाइब दे रहा है ।
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2025/12/MixCollage-19-Dec-2025-09-15-AM-6471-2025-12-cd8e78918dca9373baa67d803a01fe05-572449.jpg)
रकुल प्रीत सिंह — मॉडर्न और यूथफुल टच
रकुल प्रीत सिंह ने इस बार क्रिस्मस पर थोड़ा वाइब्रेंट और फ्रेश लुक अपनाया। उनका आउटफिट मॉडर्न कट का था, जिसमें रेड कलर को बहुत स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल किया गया। उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया।
रकुल का यह अंदाज़ उन युवाओं को पसंद आया जो क्रिस्मस पर स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, लेकिन ज़्यादा बनावटी नहीं।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/23/images-12-18-2025-12-23-11-35-26.jpeg)
आलिया भट्ट — सॉफ्ट फेस्टिव वाइब
आलिया भट्ट इस साल क्रिस्मस पर बेहद स्पेशल और सॉफ्ट लुक को अपनाने वाली है। वैसे वो हमेशा सादगी पसंद इंसान है। उन्होंने बहुत ज़्यादा शाइनी या हेवी कपड़े नहीं चुने , बल्कि एक हल्के लाल रंग का फेस्टिव आउटफिट को पसंद किया , जो घर के माहौल और फैमिली टाइम के हिसाब से बिल्कुल सही था।
आलिया का यह लुक उन लोगों के लिए इंस्पिरेशन बना जो घर पर रहते हुए भी त्योहार के दिन अच्छे दिखना चाहते हैं, बिना ज़्यादा तामझाम के।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/23/9169ccf416a7cdd8fbcac29410964bafb7adc-2025-12-23-11-35-43.jpeg)
दीपिका पादुकोण — ग्रेस और क्लास का मेल
दीपिका पादुकोण का क्रिस्मस लुक हमेशा की तरह ग्रेसफुल होने वाला है । इस बार उन्होंने अपने लुक में गंभीरता के साथ एक रॉयल टच रखा। रंगों का चुनाव बहुत सोच-समझकर किया गया था, जिससे उनका पूरा लुक फेस्टिव भी लगा और एलिगेंट भी।
दीपिका का स्टाइल यह रेखांकित करता है कि क्रिस्मस फैशन में अब मैचिंग कपड़े पहनना ज़रूरी नहीं, बल्कि पूरे लुक की फील ज़्यादा मायने रखती है।
/mayapuri/media/post_attachments/lh-img/smart/img/2025/05/28/original/gvdrw_1748422260914-158207.jpg)
कियारा आडवाणी — एलिगेंट और ट्रेंडी
कियारा आडवाणी ने इस साल क्रिस्मस पर ऐसा लुक चुना जो एकदम ट्रेंडी था, लेकिन फिर भी आंखों को चुभने वाला नहीं। उनके आउटफिट में फेस्टिव कलर था, लेकिन कट और फिट बहुत क्लासी रखा गया।
कियारा का यह अंदाज़ उन महिलाओं को पसंद आया जो क्रिस्मस पार्टी या डिनर पर जाना चाहती हैं और कुछ अलग दिखना चाहती हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/onecms/images/uploaded-images/2022/12/17/b33a5b9e217422508ee53f0debbfce4859156-249990.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=380)
जाह्नवी कपूर — ग्लैमरस लेकिन कंट्रोल में
जाह्नवी कपूर ने क्रिस्मस पर ग्लैमर का तड़का ज़रूर लगाने का मन बना लिया। लेकिन सीमित दायरे में। उनका आउटफिट फेस्टिव है , कैमरे के लिए परफेक्ट है , लेकिन फिर भी ओवर नहीं लगा।
यह साफ़ दिखा कि अब स्टार्स भी समझने लगे हैं कि क्रिस्मस कोई रेड कार्पेट इवेंट नहीं, बल्कि खुशियों का दिन है।
/mayapuri/media/post_attachments/photos/676a597178fed0038022cca8/1:1/w_827,h_827,c_limit/Janhvi%20Kapoor-299766.jpg)
Also Read:Dhurandhar की सरप्राइज़ एंट्री बने Gaurav Gera , गंभीर किरदार से जीता दर्शकों का दिल, जाने कौन है
श्रद्धा कपूर का दहकता अंदाज
क्रिसमस के मौके पर तैयारी करते हुए श्रद्धा कपूर ने रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज़ में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सिंपल रखते हुए भी वो सिंपल नहीं बल्कि क्लासी दिख रही है और एलिगेंस से भरी इस रेड ड्रेस में तो aका उनका लुक एकदम फेस्टिव वाइब दे रहा था। हल्का मेकअप, खुले बाल और उनकी मुस्कान ने पूरे लुक को और भी खास बना दिया। श्रद्धा ने अपनी तस्वीरों के ज़रिये ये साबित कर दिया कि कम में भी कैसे ग्रेस और स्टाइल का परफेक्ट मेल दिखाया जा सकता है।
/mayapuri/media/post_attachments/content/2024/Dec/1---2024-12-11T145838985_67595b8d471ef-648579.jpg?w=720&h=1280&cc=1)
एक साफ़ ट्रेंड जो सामने आया
2025 के क्रिस्मस लुक्स को देखकर एक बात साफ़ समझ में आती है —
इस साल फैशन का मतलब था रेड इज़ इन ट्रेंड कंफर्ट, सादगी और पर्सनल स्टाइल।
ज़्यादातर स्टार्स ने वही पहना जो उनके स्वभाव से मेल खाता है। किसी ने ज़बरदस्ती ग्लैम नहीं ओढ़ा, न ही किसी ने खुद को अलग दिखाने की होड़ में डाला।
क्रिस्मस अब बॉलीवुड में ऐसा त्योहार बनता जा रहा है जहां लोग खुद को सजाते हैं, लेकिन दूसरों को दिखाने के लिए नहीं, बल्कि खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए।
Christmas Fashion | Celebrity Fashion | shradha kapoor | actress janhvi kapoor photos | actress rakul preet singh | about Deepika Padukone not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/12/19/cover-2672-2025-12-19-19-56-51.png)