/mayapuri/media/media_files/2025/07/12/filmfare-marathi-awards-2025-2025-07-12-15-50-32.jpg)
बीते गुरुवार, 10 जुलाई को मुंबई में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 के 10वें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य मराठी सिनेमा की उत्कृष्टता को सम्मानित करना था. इस खास मौके पर न केवल मराठी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, बल्कि बॉलीवुड से भी कई चर्चित चेहरे इस शाम की शोभा बढ़ाते नज़र आएं. राजकुमार राव, तब्बू, रेबुका सहाणे, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और जयदीप अहलावत जैसे सितारे इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहे. यह शाम मनोरंजन, सिनेमा और संगीत का जश्न भर थी, जिसमें तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. समारोह ने मराठी सिनेमा के निरंतर विकास और उसकी समृद्ध परंपरा को बड़े ही शानदार अंदाज़ में सलामी दी.
राजकुमार राव (Rajkummar Rao)
मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 के 10वें संस्करण में राजकुमार राव क्लासी सूट लुक, घनी दाढ़ी और चश्मे में बेहद स्टाइलिश दिखे.
साईं ताम्ह्नकर (Sai Tamhankar)
हाल ही में ‘ग्राउंड जीरो’ फिल्म में नज़र आती एक्ट्रेस साईं ताम्ह्नकर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 में ब्लैक डिज़ाइनर ड्रेस में नज़र आई. इस ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत लग रही थी.
तब्बू (Tabu)
फिल्म एक्ट्रेस तब्बू फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 में साड़ी पहने कहर ढाती दिखी.
मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) पहुंची बेटे-बहु के साथ
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 के 10वें संस्करण में फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा अपने बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा और बहू नीलम उपाध्याय के साथ पहुंची.
ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar)
इस दौरान फिल्म एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर को गोल्डन कलर की साड़ी में देखा गया. वे बेहद सुन्दर दिख रही थी.
अदिति पोहनकर और छाया कदम (Aditi Pohankar and Chhaya Kadam)
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 के 10वें संस्करण में अदिति पोहनकर और छाया कदम ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इस दौरान जहां अदिति पीच कलर की सिल्वर कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं तो, वहीं छाया भी रॉयल ब्लू कलर की साड़ी में कहर ढाती दिखी.
यामिनी मन्होत्रा (Yamini Malhotra)
बिग बॉस फेम यामिनी मन्होत्रा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 में पर्पल कलर की मराठी अवतार में शामिल हुई. अपने लुक को उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी से कम्प्लीट किया.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui)
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 में कैजुअल लुक में देखा गया.
जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat)
अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाने वाले जयदीप अहलावत फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 में कोट- पैंट पहनकर पहुंचे.
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli)
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 के 10वें संस्करण में निक्की तंबोली को ब्लू कलर के डिज़ाइनर आउटफिट में देखा गया.
महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar)
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 में हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर वाइट टी-शर्ट के साथ जींस पहने नजर आए.
मुम्बई में हुए ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025’ के 10वें संस्करण में इन फ़िल्मी सितारों के अलावा सचिन पिलगांवकर, अरिजीत सावंत, शिव ठाकरे, अमृता खानविलकर, नीना कुलकर्णी, मराठी सिंगर संजू राठौड़, अमृता सुभाष, रेणुका शहाणे और आदिनाथ कोठारे सहित कई हस्तियाँ शामिल हुई.
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 के मुख्य विजेताओं की सूची इस प्रकार हैं:
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- पानी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- अदिनाथ एम. कोठारे (पानी) सर्वश्रेष्ठ फिल्म (आलोचकों की)- अमलताश (सुहास देसाले), घाट (छत्रपाल आनंद निनावे) सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता (पुरुष)- महेश मांजरेकर (जूना फर्नीचर) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचकों का)- जितेंद्र जोशी (घाठ) सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता (महिला)- प्राजक्ता माली (फुलवंती), वैदेही परशुरामि (एक डॉन तीन चार) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचकों द्वारा)- राजश्री देशपांडे (सत्यशोधक) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष)- क्षितिज तिथि (धर्मवीर 2) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला)- नम्रता संभेराव (नाच गा घुमा) सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम- अविनाश- विश्वजीत (फुलवंती) सर्वश्रेष्ठ गीत- देर। शांता शेलके (सारे सारे-अमलताश) सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष)- राहुल देशपांडे (सारे सारे-अमलताश) सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला)- वैशाली मेड (मदनमंजरी-फुलवंती) सर्वश्रेष्ठ कहानी- छत्रपाल आनंद निनावे (घाट) सर्वश्रेष्ठ पटकथा- नितिन दीक्षित (पानी) सर्वश्रेष्ठ संवाद- महेश मांजरेकर (जूना फर्नीचर) सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि स्कोर- गुलराज सिंह (पानी) सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन- अनमोल भावे (पानी) सर्वश्रेष्ठ छायांकन- महेश लिमये (फुलवंती) सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन- एकनाथ कदम (फुलवंती) सर्वश्रेष्ठ संपादन- मयूर हरदास और आदिनाथ एम. कोठारे (पानी), नवनीता सेन (घाट) सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन- मानसी अत्तारदे (फुलवंती) सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक- नवज्योत बांदीवाडेकर (घराट गणपति), राहुल रामचंद्र पवार (खड़मोद) सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी-उमेश जाधव (फुलवंती टाइटल ट्रैक- फुलवंती) सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरुष- धैर्य घोलप (येक नंबर) सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला-जुई भागवत (लाइक आनी सब्सक्राइब), लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- उषा मंगेशकर |
Read More
Ronit Roy:"बेबो का फोन आया..." Saif Ali Khan की सुरक्षा में उतरे रोनित रॉय का बड़ा खुलासा
Patralekha Pregnant:पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, Rajkumar Rao की तारीफ में कही ये बात
Tags : FILMFARE MARATHI AWARDS 2025 | Many Celebs Attend FILMFARE MARATHI AWARDS 2025 | STAR STUDDED RED CARPET OF FILMFARE MARATHI AWARDS 2025 | Filmfare Awards