Advertisment

कालीचरण से खलनायक तक: Mukta Arts और Green Gold Animation मिलकर बनाएंगे प्रतिष्ठित फिल्मों पर एनिमेटेड दुनिया

प्रख्यात फिल्म निर्माता सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स ने ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के साथ एनिमेटेड शो और फीचर फिल्मों के विकास के लिए मोयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

New Update
कालीचरण से खलनायक तक.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

प्रख्यात फिल्ममेकर सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने मुक्ता आर्ट्स की प्रतिष्ठित बौद्धिक संपदा (आईपी) पर आधारित एनिमेटेड शो और फीचर फिल्मों के विकास व निर्माण के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।

Advertisment

Imgae

एनिमेशन क्षेत्र में अपनी रणनीतिक विस्तार योजना के तहत मुक्ता आर्ट्स ने 2025 में एसजीएम एनीमेशन स्टूडियो लॉन्च किया, जो कंपनी का समर्पित एनिमेशन और गेम्स डिवीजन है। यह स्टूडियो एनिमेटेड फिल्में, सीरीज, कॉमिक बुक्स और गेम्स के विकास, निर्माण और सह-निर्माण पर केंद्रित है। साथ ही यह चार दशकों में बने मुक्ता आर्ट्स के समृद्ध आईपी लाइब्रेरी का उपयोग करते हुए नई ओरिजिनल प्रॉपर्टीज भी तैयार करेगा, जो कंपनी की कहानी कहने की विरासत से प्रेरित होंगी।

इस एमओयू के तहत मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन मिलकर मुक्ता आर्ट्स की प्रतिष्ठित फिल्मों से प्रेरित कई एनिमेटेड आईपी विकसित करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से कालीचरण, क़र्ज़, हीरो, कर्मा, राम लखन, खलनायक, सौदागर, इक़बाल सहित कई अन्य फिल्मों के साथ इनके किरदारों पर आधारित स्पिन-ऑफ भी शामिल होंगे।

Imgae 2

Also Read: Entrepreneur India Influencer Awards 2026 में Urvashi Rautela और  Sanya Malhotra का ग्लैमरस लुक दिखा

इस सहयोग पर बात करते हुए ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलाका ने कहा, "एसजीएम स्टूडियो के साथ यह साझेदारी हमें लंबे समय तक चलने वाले एनिमेशन आईपी बनाने के अपने अनुभव को एक प्रतिष्ठित फिल्म कैटलॉग पर लागू करने का अवसर देती है। साथ मिलकर हम ऐसी एनिमेटेड दुनिया बनाना चाहते हैं जो इन महान कहानियों से जुड़ी हो और आज के युवा वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ सके।"

Subhash Ghai's Mukta Arts partners with Green Gold Animation to reimagine  iconic films as animated franchises

मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के संस्थापक और फिल्ममेकर सुभाष घई ने कहा, "मुक्ता आर्ट्स हमेशा से भावनात्मक रूप से जुड़ी कहानियां बनाने में विश्वास रखता है। एनिमेशन के माध्यम से हम अपनी आईपी को अगली पीढ़ी के लिए एक नए माध्यम में विस्तार दे रहे हैं।"

Also Read:रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में Rajneesh Duggal और Divya Agarwal की फिल्म 'The Wardrobe' का पहला पोस्टर आया सामने

यह साझेदारी भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित विरासत को नई तकनीक और नए फॉर्मेट के जरिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Also Read: Sheena Chauhan: पैन-इंडियन सिनेमा की रूप बदलने वाली कलाकार, जो हर किरदार में पूरी तरह खो जाती हैं

Mukta Arts animated projects | Green Gold Animation collaboration | Subhash Ghai production company expansion | SGM Animation Studio not present in content

Advertisment
Latest Stories