/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/movie-14-2026-02-18-15-23-55.jpg)
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में एक नन्हा कलाकार अद्विक जायसवाल भी है जिसने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। छोटे से बच्चे का इस तरह की गहरी और गम्भीर फिल्म में होना एक अलग ही प्रभाव डालता है।
/mayapuri/media/post_attachments/en/resize/newbucket/715_-/2026/02/assi-movie-review-1771132323-849352.webp)
अद्विक ने फिल्म में जो भूमिका निभाई है वह समाज की हकीकत को बच्चों की नजर से दिखाने की कोशिश करती है। उसकी मासूमियत और परफॉर्मेंस ने फिल्म की कहानी को और भी इमोशनल बना दिया है।
फिल्म की रिलीज से पहले जो स्पेशल स्क्रीनिंग हुई है उसमें अद्विक के काम की काफी तारीफ हुई है। लोग कह रहे हैं कि बिना किसी बनावटीपन के, स्वाभाविक रूप से इस बच्चे ने अपनी उपस्थिति से फिल्म में जान डाल दी है।
जब कहानी बहुत गंभीर और इंटेंस होती है तो एक बच्चे का नजरिया उसे और भी ज्यादा असरदार बना देता है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/img-20260217-wa0017-2026-02-18-15-17-52.jpg)
फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से काफी पहले ही प्रेस और चुनिंदा लोगों को फिल्म दिखा दी थी जिससे पता चलता है कि उन्हें अपनी कहानी पर कितना भरोसा है। ऐसी गंभीर कहानी में छोटे बच्चे से काम करवाना कोई आसान काम नहीं होता है ।
इस बारे में खुद डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने बच्चे को पूरी कहानी विस्तार से नहीं बताई थी ताकि उसके मन पर कोई बुरा असर न पड़े। उन्होंने ने कहा, "जाहिर है हमने उसे पूरी कहानी विस्तार से नहीं बताई थी। उसे बस इतना पता था कि किसी के साथ लूटपाट हुई है और उसे चोट लगी है। शुक्र है कि वह एक बहुत ही समझदार बच्चा है और उसे जो समझाया जाता था वह उसे बखूबी समझ लेता था।"
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/img-20260217-wa0012-2026-02-18-15-18-05.jpg)
बच्चों के साथ काम करने के अपने तरीके पर बात करते हुए उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने अद्विक को जो भी निर्देश दिए वह सब काल्पनिक कहानियों की तरह थे। अनुभव सिन्हा ने कहा "उसे जो भी ब्रीफ दिया जाता था वह घुमा-फिराकर एक काल्पनिक कहानी जैसा होता था ताकि वह उस पल में वही करे जिसकी जरूरत है। वैसे भी बच्चे फिल्म के सेट पर बहुत मजे करते हैं। वे अपना शॉट खत्म करना चाहते हैं और उसके बाद वापस वही करने लग जाते हैं जो वे शॉट्स के बीच में कर रहे होते हैं। अच्छी बात यह है कि वे उस किरदार को असल जिंदगी में जी नहीं रहे होते हैं।"
/mayapuri/media/post_attachments/upload/news/1766470652Anubhav_Sinha-480151.webp)
डायरेक्टर की इन बातों से साफ है कि उन्होंने फिल्म की जरूरत को भी पूरा किया और बच्चे की मासूमियत का भी पूरा ख्याल रखा। 'अस्सी' फिल्म में बेहतरीन स्टार्स की पूरी फौज है जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे दिग्गज एक्टर्स की स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म टी-सीरीज और बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले बनी है जिसे भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Also Read: Shanaya Kapoor ने अपनी दूसरी ही फिल्म 'Tu Ya Main' के साथ बिल्कुल उल्टा रास्ता का जोखिम क्यों लिया?
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)