/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/movie-13-2026-02-18-15-04-04.jpg)
ऋचा चड्ढा ने मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की, बोलीं "मैं इस बात से बहुत प्रभावित हुई कि उन्होंने हम फिल्म निर्माताओं की बातों को कितने ध्यान से सुना"
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की है। यह एक ऑफिशियल कार्यक्रम था। इस प्रोग्राम का मकसद भारत के सिनेमा जगत और दुनिया के नेताओं के बीच बातचीत को बढ़ावा देना था।

इस मेल मुलाकात में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं जिनमें अनिल कपूर, निर्देशक नीरज घेवन, जोया अख्तर और शबाना आजमी के नाम शामिल हैं। खुद इमैनुएल मैक्रों ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं जिसे लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। (Richa Chadha meeting with Emmanuel Macron in Mumbai)
फ्रांस की सरकार के साथ ऋचा चड्ढा का रिश्ता काफी पुराना और गहरा है। कला के क्षेत्र में ऋचा का योगदान को देखते हुए फ्रांस सरकार उन्हें पहले ही अपने सर्वोच्च सम्मानों में से एक से नवाज चुकी है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/img-20260217-wa0020-2026-02-18-14-57-12.jpg)
अक्टूबर 2023 में ऋचा को 'शेवेलियर डैन्स ल'ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस' यानी नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स की उपाधि दी गई थी। यह सम्मान उन कलाकारों को मिलता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्कृति और कला को जोड़ने का काम किया है। (Mumbai official event)
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो से इस खास मुलाकात के बाद ऋचा चड्ढा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से मिलकर कैसा लगा? ऋचा ने कहा "मैं फिल्म बिरादरी के कलात्मक कम्यूनिटी के हिस्से के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति श्री मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से मिलकर बहुत रोमांचित थी। हमने साथ मिलकर इस पर बहुत अच्छी विस्तारित चर्चा की कि दोनों देशों में स्वतंत्र सिनेमा यानी इंडिपेंडेंट फिल्मों को और अधिक व्यवहार्य बनाने के लिए क्या किया जा सकता है।"
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/img-20260217-wa0019-2026-02-18-14-57-26.jpg)
ऋचा मानती हैं कि उनकी सफलता में फ्रांस का बहुत बड़ा हाथ रहा है।
ऋचा ने आगे कहा "मैं व्यक्तिगत रूप से एक अभिनेता और एक निर्माता के रूप में अपने करियर में फ्रांसीसी सीएनसी के योगदान के लिए बहुत आभारी हूं। क्योंकि 'मसान' और 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स', दोनों ही आधिकारिक रूप से भारत-फ्रांस को-प्रोडक्शन फिल्में थीं।" उन्होंने पायल कपाड़िया की फिल्म का भी जिक्र किया जिसने कान फिल्म फेस्टिवल में खूब सम्मान जीता था। ऋचा ने कहा "पायल कपाड़िया की फिल्म, जिसने कान में सर्वोच्च सम्मान जीता, वह भी भारत-फ्रांस को-प्रोडक्शन है। इसलिए यह एकदम सच है कि फ्रांस हमारे क्षेत्रों में सिनेमा की गुणवत्ता बढ़ाने में एक प्रमुख योगदानकर्ता रहा है।" (Chevalier de l'Ordre des Arts et des Lettres)
राष्ट्रपति मैक्रों के व्यवहार से ऋचा काफी प्रभावित दिखीं। उन्होंने बताया कि कैसे राष्ट्रपति ने उनकी समस्याओं को सुना। ऋचा ने कहा "मैं इस बात से बहुत प्रभावित हुई कि उन्होंने हम फिल्म निर्माताओं की बातों को कितने ध्यान से सुना और सिनेमा वितरण यानी डिस्ट्रीब्यूशन के मामले में दोनों देशों के बीच तालमेल को बेहतर बनाने के समाधान भी बताए।"
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/img-20260217-wa0021-2026-02-18-14-58-59.jpg)
Also Read: Shanaya Kapoor ने अपनी दूसरी ही फिल्म 'Tu Ya Main' के साथ बिल्कुल उल्टा रास्ता का जोखिम क्यों लिया?
ऋचा के लिए यह मुलाकात सिर्फ एक फॉर्मेलिटी नहीं थी बल्कि इससे भविष्य में भारतीय फिल्मों के ग्लोबल मार्केट में पहुंचने की राह और भी ज्यादा आसान होने की उम्मीद जगी है।
ताजा खबरों की बात करें तो ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी बेटी और काम के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' की बड़ी जीत का जश्न भी मनाया है।
ऋचा हमेशा से ही इंडिपेंडेंट सिनेमा की वकालत करती रही हैं और इस मुलाकात के बाद उन्हें उम्मीद है कि भारत और फ्रांस मिलकर फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कुछ नया और बड़ा करेंगे। फिल्म जगत के लोग इसे एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं जिससे आने वाले समय में छोटे बजट की अच्छी कहानियों को दुनिया भर के सिनेमाघरों तक पहुंचाया जा सकेगा। (Cinema and global leadership dialogue)
Also Read: ‘Art and Global Culture Exchange’ में Queen Rania Al Abdullah की मौजूदगी में ग्लोबल कल्चर का जश्न
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)