Advertisment

Shanaya Kapoor ने अपनी दूसरी ही फिल्म 'Tu Ya Main' के साथ बिल्कुल उल्टा रास्ता का जोखिम क्यों लिया?

शनाया कपूर ने तू या मैं में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी शाह का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया, जहाँ रोमांस की जगह डर और सर्वाइवल की कहानी दिखती है।

New Update
movie (11)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शनाया कपूर ने अपनी पिछली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में एक बहुत ही शांत और संजीदा लड़की का किरदार निभाया। लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया। लेकिन अपनी दूसरी ही फिल्म 'तू या मैं' के साथ उन्होंने एक बिल्कुल उल्टा रास्ता चुन लिया है।

Advertisment

Tu Yaa Main Trailer: शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' का ट्रेलर रिलीज,  सुहाना खान और अनन्या पांडे बनी एक्ट्रेस की सपोर्ट सिस्टम | Moneycontrol  Hindi

 यह फिल्म उन्हें एक ऐसे माहौल में लेकर चलती है जो काफी तनाव भरा और चुनौतीपूर्ण है। शनाया ने इस फिल्म के लिए कोई आसान रास्ता चुनने का विकल्प नहीं लिया, बल्कि उन्होंने खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मुश्किल में डाला है।  शनाया बतौर कलाकार नई चीजें आजमाना चाहती हैं और किसी एक इमेज में बंधना नहीं चाहतीं। (Shanaya Kapoor Tu Ya Main movie role as Avni Shah)

निर्देशन बिजॉय नांबियार की इस फिल्म 'तू या मैं'  में रोमांस और समान्य जिंदगी की जगह डर और जिंदा रहने की जद्दोजहद दिखाई गई है। 
शनाया कपूर ने इसमें अवनी शाह का किरदार निभाया जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का रोल कर रही हैं। अवनी की जिंदगी बाहर से तो बहुत परफेक्ट दिखती है पर जैसे ही वह मौत के करीब पहुंचती है उसकी पूरी दुनिया बिखरने लगती है। इस रोल की सबसे अच्छी बात यह है कि शनाया ने इसे बहुत ज्यादा लाउड परफॉर्मेंस वाला नहीं बनाया है। उन्होंने खामोश अदाकारी और अपने रिएक्शंस के जरिए किरदार की घबराहट को पर्दे पर उतारा है।

Shanaya Kapoor flaunts cheek pimple in cozy selfie - Telangana Today

ज्यादातर फिल्मों में एक इन्फ्लुएंसर के किरदार को बहुत ही बनावटी दिखाया जाता है पर शनाया ने इस जाल से खुद को बचा लिया। अवनी का किरदार  ऊपर से तो बहुत कॉन्फिडेंट है पर अंदर से काफी डरी हुई है।

 एक रिव्यू में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि "शनाया अवनी के रूप में खुद को बखूबी संभालती हैं और एक ऐसी युवा महिला का आत्मविश्वास तथा अंदर छिपी असुरक्षा की भावना, दोनों को पकड़ लेती हैं जो लगातार लोगों की नजरों में जीती जा रही है।" यही बारीकी उनके काम को और भी बेहतर बनाती है। (Tu Ya Main survival thriller directed by Bejoy Nambiar)

IMG-20260214-WA0003

Also Read:ब्रिटिश एकेडमी ने साल 2026 के 79th बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड्स के प्रेजेंटर्स लिस्ट में Alia Bhatt का नाम शामिल किया

लेकिन पूरी कहानी के अंत तक पहुंचते- पहुंचते, शनाया के किरदार में जो बदलाव आता है वह देखने लायक है। 
शुरुआत में वह एक ग्लैमरस और अपनी इमेज को लेकर बहुत सतर्क रहने वाली लड़की लगती हैं। लेकिन फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वह एक ऐसी सर्वाइवर बन जाती हैं जो पूरी तरह बिखरी हुई और डरी हुई है। उनका यह बदलाव दर्शकों को काफी विश्वसनीय लगता है। फिल्म में उनके साथ आदर्श गौरव भी लीड रोल में हैं।  जब वह शनाया के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं तो दोनों के बीच का कंट्रास्ट कहानी में एक अलग ही लेवल का तनाव पैदा करता है।

यह फिल्म उनकी पहली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से बिल्कुल उलट है।  शनाया ने अपने इस किरदार को जानबूझकर बहुत ज्यादा सुंदर या पॉलिश नहीं दिखाया है। अवनी के अंदर कमियां हैं वह उलझी हुई है और कभी-कभी बहुत ज्यादा परेशान भी दिखती है। (Tu Ya Main Hindi thriller story and cast details)

Shanaya Kapoor Shares Heartfelt Message About Rebuilding Confidence Through Tu  Yaa Main, Receiving Support from Ananya, Vikrant, and Navya | Zoom TV

   शायद यह सिर्फ एक थ्रिलर फिल्म लगे लेकिन शनाया के लिए यह उनके करियर का एक बड़ा जोखिम है। 
शनाया ने यह साबित करने की कोशिश की है कि वह सिर्फ आसान रोल नहीं करना चाहतीं बल्कि मुश्किल किरदार निभाने के लिए भी तैयार हैं।  (Avni Shah character analysis Tu Ya Main)

सोशल मीडिया पर भी शनाया की इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है और लोग उनके इस नए अवतार को देखकर हैरान हैं। शनाया भविष्य में और भी ज्यादा एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकती हैं। (Tu Ya Main fear and survival drama storyline)

Also Read: ‘Art and Global Culture Exchange’ में Queen Rania Al Abdullah की मौजूदगी में ग्लोबल कल्चर का जश्न

FAQ

Q1: शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ किस तरह की कहानी है?

A1: Tu Ya Main एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें डर, तनाव और जिंदा रहने की जद्दोजहद को दिखाया गया है।

Q2: फिल्म का निर्देशन किसने किया है?

A2: इस फिल्म का निर्देशन Bejoy Nambiar ने किया है।

Q3: शनाया कपूर ने फिल्म में कौन सा किरदार निभाया है?

A3: Shanaya Kapoor ने अवनी शाह नाम की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का किरदार निभाया है।

Q4: इस फिल्म में शनाया का रोल उनकी पिछली फिल्म से कैसे अलग है?

A4: उनकी पिछली फिल्म में उन्होंने शांत और संजीदा किरदार निभाया था, जबकि इस फिल्म में उनका किरदार मानसिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझता नजर आता है।

Q5: फिल्म में उनके अभिनय की खास बात क्या है?

A5: उन्होंने ओवरड्रामैटिक अंदाज की जगह खामोश अदाकारी और सूक्ष्म रिएक्शंस के जरिए किरदार की घबराहट और डर को प्रभावी ढंग से पेश किया है।

Also Read: Salim Khan: वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान, जल्द होगी सर्जरी

Social Media | bollywood upcoming movie | Survival Thriller Film | about Social media | Bollywood upcoming movie 2025 not present in content

Advertisment
Latest Stories