/mayapuri/media/media_files/2026/01/24/cv-2026-01-24-17-21-56.jpeg)
विश्व स्तर की ऑपेरा क्वीन मानी जाने वाली गायिका जियोकोंडा वेसीचेली , दुनिया की सबसे अनुभवी और नामी बिंदास यात्रियों में भी गिनी जाती हैं। उन्होने अपनी यात्राओं की लंबी सूची में एक और यादगार अध्याय जोड़ लिया है।
हाल ही में जियोकोंडा ने नॉर्वे के आर्कटिक पोलर सर्कल में स्थित लोफोटेन द्वीपसमूह की यात्रा की, जहां वह प्रकृति के सबसे रहस्यमय और खूबसूरत नज़ारों में से एक, नॉर्दर्न लाइट्स को देखने पहुंचीं। अब तक 160 देशों की यात्रा कर चुकी जियोकोंडा वेसीचेली एक बार फिर यह साबित करती हैं कि दुनिया को जानने और महसूस करने का उनका जुनून आज भी उतना ही गहरा है। (Gioconda Vessichelli northern lights experience)
/bollyy/media/media_files/uploads/2022/02/giocondavessichelli_official_265304221_894122327957825_3519129279089838667_n.jpg)
आर्कटिक सर्कल के ऊपर बसे लोफोटेन द्वीप अपने अनोखे और चौंकाने वाले नज़ारों के लिए जाने जाते हैं। यहां बर्फीले फियोर्ड्स से सीधे उठते नुकीले पहाड़, रिमोट जगहों पर बसे लाल और पीले रंग के छोटे-छोटे मछुआरा गांव, और ठिठुरते सर्द रातों में रहस्यमयी रोशनी से भर जाता आसमान, एक अलग ही दुनिया का एहसास कराते हैं। इसी कच्चे बीहड़ शांत और बेहद खूबसूरत जगह पर जियोकोंडा वेसीचेली पहुंचीं। सिर्फ वही एक मकसद के साथ — प्रकृति के उस जादू को देखना, जिसे नॉर्दर्न लाइट्स या ऑरोरा बोरेलिस कहा जाता है। (Northern Lights Aurora Borealis Norway)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/24/gettyimages-2158005294-612x612-2026-01-24-16-58-21.jpg)
Also Read: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के एक्टर्स ने ली कितनी फीस?
यहां एक बात बता दूं कि नॉर्दर्न लाइट्स को देख पाना कभी भी तय नहीं होता, चाहे यात्री कितना ही अनुभवी क्यों न हो। आसमान पूरी तरह से साफ होना, घुप्प अंधेरा होना और किस्मत का साथ होना, सब जरूरी होता है। इसके लिए सब्र की जरूरत होती है और इंतज़ार करना तो जियोकोंडा वेसीचेली की आदत में शामिल है। उन्होंने सालों की यात्राओं में सब्र और इंतज़ार ही सीखा है। शहर की जगमग रोशनी से दूर, जंगली, बीहड़, ठंडी आर्कटिक रातों में, आखिरकार आसमान ने उन्हें वह नज़ारा दिखाया, जिसका सपना वह लेकर आई थीं। हरे और बैंगनी रंग की रोशन लकीरें आसमान में लहराने लगीं, जो देखने वाले को भीतर तक अवाक् कर जाती हैं। दुनिया के लगभग हर कोने को देख चुकी जियोकोंडा के लिए भी यह पल बहुत खास था और यह याद दिलाने वाला था कि धरती के अद्भुत, अकाल्पनिय, अतुलनीय रहस्य, आज भी इंसान को हैरान कर सकती है। (World famous opera singer travel story)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/24/img-20260102-wa0000-2026-01-24-16-58-39.jpg)
नॉर्दर्न लाइट्स के अलावा लोफोटेन ने उन्हें एक पूरा आर्कटिक अनुभव दिया। बर्फ से ढकी सड़कों पर सफर करना, शून्य से नीचे गिरते तापमान को महसूस करना, और छोटे-छोटे समुद्री गांवों की शांत ज़िंदगी को करीब से देखना — यह सब उनकी उस सोच को दिखाता है, जिसमें वह सिर्फ जगहें नहीं देखतीं, बल्कि उन्हें जीना चाहती हैं। नॉर्वे की सर्दियों की सख्त खूबसूरती और वहां के लोगों की गर्मजोशी ने उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ी। (Norway Arctic travel northern lights)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/24/gettyimages-1395095495-612x612-2026-01-24-17-00-29.jpg)
160 देशों की यात्रा करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन यही तो जियोकोंडा को दुनिया की हर सेलिब्रिटी से अलग बनाता है। सिर्फ कितनी जगह घूमी, इसका आंकड़ा नहीं, बल्कि हर जगह को समझने की उनकी जिज्ञासा, उनकी यात्राएं भीड़-भाड़ वाले बड़े शहरों से लेकर आर्कटिक की खामोश रातों तक फैली हुई हैं। अलग-अलग संस्कृतियां, मौसम और महाद्वीप, अलग रहन सहन, अलग रिमोट जगहों के जंगल मानव, सब कुछ उनकी यात्राओं का हिस्सा रहा है, और हर सफर में दुनिया को करीब से जानने की उनकी चाह साफ झलकती है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/24/img-20260102-wa0001-2026-01-24-17-00-46.jpg)
जहां कई लोग यात्रा को सिर्फ जगहों की लिस्ट पूरी करने तक सीमित रखते हैं, वहीं जियोकोंडा वेसीचेली ऐसे पल खोजती हैं, जो सफर खत्म होने के बाद भी दिल में रचे बसे रहते हैं। लोफोटेन की जमी हुई धरती पर, नॉर्दर्न लाइट्स की रोशनी के नीचे खड़ा होना उनके लिए ऐसा ही एक पल था। यह उस बात का सबूत है कि 160 देशों की यात्रा के बाद भी दुनिया में जादू अब भी बाकी है, बस उसे देखने वाली नजर चाहिए और जियोकोंडा वेसीचेली वही नज़र, वही जुनून और वही तड़प लेकर पैदा हुई है।
Also Read:Sumbul Touqeer ने लॉन्च किया अपना नया म्यूजिक वीडियो'Aaj Sach Bolungi'
Also Read: बॉलीवुड का देशभक्ति प्रेम : सिनेमा के पर्दे पर तिरंगा और राष्ट्रभाव की गूंज
FAQ
Q1. जियोकोंडा वेसीचेली कौन हैं?
जियोकोंडा वेसीचेली विश्व-स्तर की मशहूर ऑपेरा गायिका हैं और एक अनुभवी ग्लोब-ट्रॉटर भी मानी जाती हैं।
Q2. जियोकोंडा वेसीचेली हाल ही में कहां यात्रा पर गई थीं?
वह हाल ही में नॉर्वे के आर्कटिक पोलर सर्कल में स्थित लोफोटेन द्वीपसमूह की यात्रा पर गई थीं।
Q3. लोफोटेन द्वीपसमूह जाने का उनका मुख्य उद्देश्य क्या था?
उनका मुख्य उद्देश्य नॉर्दर्न लाइट्स (Aurora Borealis) का दीदार करना था।
Q4. जियोकोंडा वेसीचेली अब तक कितने देशों की यात्रा कर चुकी हैं?
जियोकोंडा वेसीचेली अब तक 160 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी हैं।
Q5. लोफोटेन द्वीपसमूह किसके लिए प्रसिद्ध है?
यह क्षेत्र बर्फीले फियोर्ड्स, नुकीले पहाड़ों, रंगीन मछुआरा गांवों और नॉर्दर्न लाइट्स के Lofoten Islandsलिए जाना जाता है।
gioconda vessichelli mika singh | Gioconda Vessichelli new song | Opera Queen | Celebrity Travel not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/23/cover-2677-2026-01-23-18-02-16.png)