/mayapuri/media/media_files/2026/02/02/xc-2026-02-02-15-14-49.jpeg)
ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) इंटरनेशनल म्यूज़िक इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित इवेंट माना जाता है. 68वें एनुअल ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार, 1 फरवरी को लॉस एंजिल्स में किया गया, जहाँ संगीत जगत के कई बड़े सितारों ने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई. इस भव्य आयोजन को मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट ट्रेवर नोआ (Trevor Noah) ने होस्ट किया, जो लगातार छठे साल ग्रैमी अवॉर्ड्स की मेज़बानी करते नजर आए. हर साल की तरह इस बार भी ग्रैमी का रेड कारपेट आकर्षण का केंद्र रहा. लेडी गागा, जस्टिन बीबर अपनी पत्नी हैली बीबर के साथ, और सबरीना कारपेंटर के ग्लैमरस लुक्स ने रेड कारपेट पर चार चांद लगा दिए. आइये सभी के लुक्स के बारे में जानते हैं...
/mayapuri/media/post_attachments/assets/releases/docimages/57b183fb/CBSGrammyNominations2026Release-1_html_fc583e7da61b3a23-313975.jpg)
सिल्वर गाउन में कहर ढाती दिखी सबरीना
ग्रैमी 2026 में सिंगर सबरीना कारपेंटर (Sabrina Carpenter) ने सिल्वर कलर के गाउन में अवार्ड फंक्शन में जलवा बिखेरा. सबरीना ने नेट और सिल्वर वर्क वाले इस गाउन को सिंपल मेकअप और डॉर्क लिप्स के साथ कंप्लीट किया. अपनी नीली आंखों और ब्लांड हेयर में सिंगर सबरीना कारपेट देखने वालों को किसी परी से कम नजर नहीं आ रही थी.
/mayapuri/media/post_attachments/photos/697fe11bcf540b11de8ff967/master/w_2560,c_limit/2258905010-107030.jpeg)
लेडी गागा का रेविन लुक रहा चर्चा में
हर अवार्ड इवेंट में लेडी गागा (Lady Gaga) का लुक फैंस को काफी पसंद आता है. इस बार ग्रैमी 2026 अवॉर्ड्स में सिंगर लेडी गागा ने रेड कारपेट के लिए ब्लैक रेविन लुक को चुना. सिंगर ने ब्लैक फैदर से बने गाउन को ग्रैमी इवेंट पर पहना है. ब्लांड हेयर और ड्रेस से मैच करते काले रंग के नेलपेंट के साथ लेडी गागा ने इस बार भी फैंस का दिल जीत लिया है.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/Lady-Gaga-3-244469.jpg?w=1000&h=563&crop=1)
जस्टिन बीबर-हैली बीबर का जलवा
सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और उनकी पत्नी हैली बीबर (Hailey Bieber) ने मैचिंग कलर्स की ड्रेस को चुना. जस्टिन जहां काले रंग के ब्लेजर में नजर आए, वहीं हैली ने ऑफ शोल्डर ब्लैक कलर का गाउन रेड कारपेट के लिए पहना है. हैली ने बोल्ड लिप्स, डॉर्क रेड नेलपेंट के साथ सिल्वर ज्वेलरी से अपने ग्रैमी लुक को सजाया है.
लेटेक्स ड्रेस में दिखी हेइडी क्लम
हेइडी क्लम (Heidi Klum) एक डिजाइनर पारदर्शी लेटेक्स ड्रेस मे नजर आई. टाइट रबर का लुक दे रही इस ड्रेस में बेल्ट फिटिंग साफ दिखाई दे रही थी. हेइडी का ये आउटफिट रेड कारपेट पर अजीब लग रही थी जिस वजह से इसकी तुलना चीज स्लाइस से की जा रही थी. कल्म ने ड्रेस के साथ कोई ज्वेलरी कैरी नहीं की. साथ ही मेकअप भी साधारण रखा.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/02/b4dbfd65ff5c6800777b22bfecd1da08-2026-02-02-14-47-59.webp)
बिली एलिश का ब्लैक एंड वाइट लुक
सिंगर बिली एलिश (Billie Eilish) ने ग्रैमी 2026 में ब्लैक एंड वाइट कलर की ड्रेस को रेड कारपेट के लिए चुना. सिंगर वाइट शर्ट ब्लैक टाई और ब्लैक कोट में नजर आई हैं. रेड कार्पेट पर उन्होंने कई कलाकारों के साथ पोज दिए हैं. उनके गाने 'वाइल्डफ्लॉवर' को सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया है. यह बिली का 10वां ग्रैमी अवॉर्ड है.
टायला लगी जलपरी
साउथ अफ्रीका की 24 साल की सिंगर और सॉन्ग राइटर टायला लौरा सीथल ने DSquared2 के स्लिप ड्रेस से इंस्पायर्ड गाउन में अपनी खूबसूरती बिखेरी. इस लॉन्ग ट्रेल वाले आउटफिट में वह किसी जलपरी जैसी लग रही थीं. उनके इस एलिगेंट और स्लीक लुक ने रेड कार्पेट पर जमकर सुर्खियां बटोरीं.
चैपल रोन ने पहना पारदर्शी गाउन
सिंगर चैपल रोन (Chappell Roan) भी ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत करने पहुचीं. वह इवेंट में लगभग पारदर्शी गाउन पहने दिखाई दीं. उन्होंने पहले एक शीयर बरंगडी हुडेड गाउन पहना था. फिर उन्होंने अपनी ड्रेस को ओपन किया, हुड हटा दिया. ऐसे में उनकी ड्रेस सिर्फ दो रिंग्स के सहारे टिकी हुई थी. इस ड्रेस में वह लगभग सेमी न्यूड नजर आईं. उनकी पीठ पर बने टैटू साफ नजर आए. साथ ही उनकी ड्रेस का फैब्रिक भी पारदर्शी था.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/02/0dd808cd142e87ffdb092bab9497e81a-2026-02-02-14-57-44.webp)
आई मेकअप में छाए यंगब्लड
ग्रैमी 2026 में सिंगर यंगब्लड (YUNGBLUD) रेड कारपेट पर अपने मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए. सिंगर ने ब्लैक जैकेट के साथ चीता फर वाली कॉलर के साथ अपने ड्रेस को स्टाइल किया. साथ ही अपने लुक को आई मेकअप के साथ कंप्लीट किया. इसके साथ ही सिल्वर ज्वेलरी पहने सिंगर काफी डैशिंग नजर आये हैं
/mayapuri/media/post_attachments/content/2026/feb/grammyyungbludthuuuu1769997470-990040.jpg)
Also Read:₹51 लाख का ब्लैक पावर: उर्वशी रौतेला ने फिर रचा फैशन इतिहास
ओलिविया डीन और रोज़ीन पार्क
26 साल की ब्रिटिश सिंगर और सॉन्ग राइटर ओलिविया डीन (Olivia Dean) ने ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट में शानदार एंट्री ली तो वहीं न्यूजीलैंड और साउथ कोरिया की 28 साल की सिंगर और सॉन्ग राइटर रोजेन पाक उर्फ़ रोज़ का बिंदास अंदाज़ भी छा गया.
/mayapuri/media/post_attachments/1s/2026/02/02/01/106022827-0-image-a-6_1769997071591-886654.jpg)
मैडिसन एले बीयर और केहलानी एशले पैरिश
26 साल की अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर मैडिसन एले (Madison Elle) बीयर की खूबसूरती ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर सबका दिल जीता तो वहीं अमेरिका की 30 साल की सिंगर, सॉन्ग राइटर और डांसर केहलानी एशले पैरिश (Kehlani Ashley Parrish) ने बोल्ड अंदाज़ में अवॉर्ड्स सेरेमनी में शामिल हुईं.
![]()
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/kehlani-grammys-2026-scaled-294286.jpg)
K-पॉप स्टार रोजे
K-पॉप स्टार रोजे (ROSE) ने ग्रैमी की शाम को अपने ग्लैमर से जगमगा दिया. Giambattista Valli की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में उनका अंदाज काफी क्लासी और मॉडर्न था. उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है.
कैट्सआई
जिक बैंड 'कैट्सआई' की लड़कियां जब एक साथ रेड कार्पेट पर उतरीं, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं. मैचिंग लेस और शिमरी आउटफिट्स में यह ग्रुप बेहद शानदार लग रहा था. उनके स्टाइल और तालमेल ने महफिल में चार चांद लगा दिए.
/mayapuri/media/post_attachments/hmg-prod/images/0d3389f9-bbd3-4290-b0bf-ab0b71a93534-467954.jpeg?crop=1xw:0.843581283743xh;center,top&resize=1200:*)
माइली साइरस (Miley Cyrus)
माइली साइरस ने अपने लुक के साथ 'रॉक चिक' वाइब्स को बखूबी पेश किया. Celine की ब्लैक बाइकर जैकेट और ट्राउजर में वह काफी कूल और बिंदास नजर आईं. माइली का यह रफ-एंड-टफ अंदाज उनकी बिंदास पर्सनैलिटी पर पूरी तरह जंच रहा था
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/miley-cyrus-celine-outfit-gold-brooch-2026-grammys-356624.jpg?w=1000&h=563&crop=1)
ज़ारा लार्सन (Zara Larsson)
स्वीडिश सिंगर और सॉन्ग राइटर ज़ारा लार्सन ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर नज़र आईं. 28 साल की जारा बेहद खूबसूरत नज़र आई.
/mayapuri/media/post_attachments/hmg-prod/images/gettyimages-2259460226-697fd706e7a88-691357.jpg?resize=980:*)
Also Read:Vijay-Rashmika: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस दिन लेंगे सात फेरे
एडिसन रे (Addison Rae)
25 साल की अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस एडिसन रे ने जबरदस्त अंदाज़ में शिरकत की.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/addison-rae-alaia-dress-2026-grammys-844319.jpg?w=1000&h=563&crop=1)
इन सितारों के अलावा भी ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में कई अन्य सेलेब्स के लुक्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं. रेड कारपेट पर ग्लैमर, एक्सपेरिमेंटल फैशन और स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिला। हर सेलेब ने अपने यूनिक आउटफिट और स्टाइल स्टेटमेंट से फैशन लवर्स का ध्यान खींचा, जिससे ग्रैमी का रेड कारपेट एक बार फिर यादगार बन गया.
Also Read:Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' की 'आदिपुरुष' से तुलना पर बोले अरुण गोविल
Grammy Awards 2026 | 68th Annual Grammy Awards | Maryanne J George walks Grammy red carpet | Trevor Noah Host | lady gaga dog walker | Justin Bieber Hailey Bieber not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)