Advertisment

Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' की 'आदिपुरुष' से तुलना पर बोले अरुण गोविल

ताजा खबर: Ramayan: अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की तुलना अन्य फिल्मों से किए जाने पर अपनी राय शेयर की और इन चर्चाओं पर खुलकर बात की है.

New Update
Ramayana
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में गिना जा रहा है. नितेश तिवारी(Nitesh Tiwari) की  फिल्म में रामानंद सागर की ऐतिहासिक ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल (Arun Govil) अब महाराज दशरथ की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. हाल ही में अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की इस फिल्म की तुलना अन्य फिल्मों से किए जाने पर अपनी राय शेयर की और इन चर्चाओं पर खुलकर बात की है.

Advertisment

Ramayana: भगवान राम की भूमिका पर Ranbir Kapoor के समर्थन में उतरे सद्गुरु

रणबीर कपूर की रामायण की तुलना पर बोले अरुण गोविल 

दरअसल,अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू में कहा, "जब कोई स्टैंडर्ड तय होता है तो तुलना हमेशा की जाती है और किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए कि मेरी तुलना की जा रही है. मेरा मानना ​​है कि भगवान का रोल करने के लिए आपको वैसा दिखना चाहिए. लुक बहुत जरूरी है. जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आपमें भगवान दिखना चाहिए और सोचना चाहिए, 'भगवान ऐसे भी हो सकते हैं'."

 "रामायण और आदिपुरुष में बहुत फर्क है"- अरुण गोविल 

गौरतलब है कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’, प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के लगभग तीन साल बाद बड़े पर्दे पर आ रही है. ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष में प्रभास ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, लेकिन फिल्म में कहानी और प्रस्तुति को लेकर की गई बदलावों को दर्शकों ने पसंद नहीं किया. इसे लेकर काफी आलोचना हुई, जिसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी पड़ा. फिल्म में प्रभास के साथ सैफ अली खान ने रावण और कृति सैनन ने माता सीता का किरदार निभाया था. अरुण गोविल ने कहा कि नई रामायण की तुलना आदिपुरुष से नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, "रामायण और आदिपुरुष में बहुत फर्क है". 

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार

1987 को हुई थी रामायण की शुरुआत

ramayan

रामानंद सागर की रामायण भारतीय इतिहास में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला टीवी शो बना हुआ है. 78-कड़ियों (एपिसोड) के इस धारावाहिक का मूल प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक रविवार के दिन सुबह 9:30 बजे किया गया. यह एक प्राचीन भारतीय धर्मग्रन्थ रामायण का टीवी रूपान्तरण है और मुख्यतः वाल्मीकि रामायण और तुलसीदासजी के रामचरितमानस पर आधारित है. इसका कुछ भाग कम्बन की कम्बरामायण और अन्य कार्यों से लिया गया है.  रामानंद सागर की रामायण भारतीय इतिहास में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला टीवी शो बना हुआ है. इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम,  दीपिका चिखलिया ने सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान का रोल किया था.

Chand Mera Dil: Lakshya Lalwani और Ananya Panday की 'चांद मेरा दिल' इस दिन होगी रिलीज

कब रिलीज होगा 'रामायण' का पहला पार्ट? (When Ramayana First Part Release)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर के अलावा साईं पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश ने पुष्टि की है कि वह शक्तिशाली रावण का किरदार निभाएंगे. फिल्म में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, हनुमान के रूप में सनी देओल, मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल और कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा, अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन भी हैं. नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित, रामायण की पहली किस्त दिवाली 2026 में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है, जिसका सीक्वल दिवाली 2027 में रिलीज (Ramayana Release) होगा.

Mardaani 3: Rani Mukerji की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की एंडिंग ने बढ़ाया सस्पेंस

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. ‘रामायण’ क्या है? (What is ‘Ramayana’?)

‘रामायण’ एक अपकमिंग पौराणिक फिल्म है, जो भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है.

Q2. ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार कौन निभा रहे हैं? (Who is playing Lord Ram in ‘Ramayana’?)

फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं.

Q3. फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन कौन कर रहा है? (Who is directing ‘Ramayana’?)

इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं.

Q4. अरुण गोविल फिल्म ‘रामायण’ में किस भूमिका में नजर आएंगे? (What role does Arun Govil play in ‘Ramayana’?)

अरुण गोविल फिल्म में महाराज दशरथ का किरदार निभा रहे हैं.

Q5. क्या ‘रामायणम्’ की तुलना ‘आदिपुरुष’ से की जा रही है? (Is ‘Ramayana’ being compared to ‘Adipurush’?)

हाँ, फिल्म की तुलना प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से की जा रही है, जो पहले रिलीज़ हो चुकी है.

Tags : Adipurush cast | Adipurush Controversy | arun govil ramayana | Arun Govil Ram | arun govil movies | Old Ramayana | Old Ramayana cast

Advertisment
Latest Stories