Advertisment

Gurmeet Choudhary ने  पत्नी Debina Bonnerjee और बेटी संग  मनाया 42वां जन्मदिन

गुरुमीत चौधरी ने 42वां जन्मदिन पत्नी देबिना बनर्जी और बेटी के साथ सादगी भरे अंदाज में मनाया, जिसकी प्यारी फैमिली तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।

New Update
Gurmeet Choudhary ने  पत्नी Debina Bonnerjee और बेटी संग  मनाया 42वां जन्मदिन.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मशहूर अभिनेता गुरुमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने बीते दिनों, 22 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उनकी पत्नी देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और उनकी बेटी भी मौजूद रहीं. पूरा परिवार इस जश्न के दौरान बेहद खुश नजर आया. जन्मदिन के इस खास अवसर पर गुरुमीत ने पैपराजी के सामने केक काटा और अपनी फैमिली के साथ मुस्कुराते हुए पोज दिए. सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियोज़ में उनकी फैमिली बॉन्डिंग साफ नजर आई. सादगी भरे लेकिन प्यार से भरे इस जश्न ने फैंस का दिल जीत लिया.

Advertisment

Gurmeet Choudhary gets selected for national sprinting competition, Rohit  Roy reacts - India Today

स्टाइलिश लुक में नजर आया कपल

बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान गुरुमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) डेनिम आउटफिट में काफी हैंडसम और कैजुअल लुक में नजर आए. वहीं देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने स्टाइलिश लुक अपनाया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनकी नन्ही बेटी की मौजूदगी ने इस मौके को और भी खास बना दिया.

बिहार से मुंबई तक का सफर

गुरुमीत चौधरी का जन्म 22 फरवरी, 1984 को बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था. बचपन से ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक था. महज 10 साल की उम्र में उन्होंने तय कर लिया था कि वे अभिनेता बनेंगे. बड़े होने के साथ उन्होंने अपनी स्किल्स पर काम किया. उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली और आज वह प्रोफेशनल मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट हैं. उनके नाम ‘मिस्टर जबलपुर’ का टाइटल भी दर्ज है.

Gurmeet Choudhary Reveals Father's Reaction To 'Ramayan' Poster, Recalls  Struggling Days In Industry

Also Read: Allu Arjun ने Pushpa 2 के लिए जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

 चौकीदार की नौकरी

सपनों को पूरा करने के लिए गुरुमीत मुंबई आए, जहां उनका संघर्ष भरा दौर शुरू हुआ. खर्च चलाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की. एक्टिंग इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग लेने के दौरान वहां के चौकीदार ने उन्हें रहने की जगह दी. बाद में पैसे कमाने के लिए उन्होंने एक स्टोर में वॉचमैन की नौकरी भी की.

Gurmeet Choudhary: My watchman days story will inspire others

‘रामायण’ से बदली किस्मत

साल 2008 में आए धारावाहिक ‘रामायण’ (Ramayan)  ने गुरुमीत की किस्मत बदल दी. इस शो में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. वहीं माता सीता की भूमिका देबिना बनर्जी ने निभाई थी. राम-सीता की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

Gurmeet Choudhary: Our 'Ramayan' was technically more advanced than Arun  Govil starrer 'Ramayan' in the 80s - Times of India

Also Read: ‘Do Deewane Seher Mein’ की Screening में Mrunal Thakur, Siddhant और Urvashi Rautela का दिखा स्टाइलिश अंदाज़

टीवी, फिल्म और वेब की दुनिया

‘रामायण’ के अलावा गुरुमीत चौधरी ने गीत – हुई सबसे पराई (Geet - Hui Sabse Parayi), पुनर्विवाह (Punar Vivaah) और खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) जैसे पॉपुलर शोज में काम किया. फिल्मों की बात करें तो वे खामोशियां (Khamoshiyan), वजह तुम हो (Wajah Tum Ho) और पलटन (Paltan) में नजर आ चुके हैं. वहीं वेब सीरीज ये काली काली आंखें (Yeh Kaali Kaali Ankhein) के दूसरे सीजन में भी उनकी दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली.

टीवी इंडस्ट्री का प्यारा कपल

गुरुमीत चौधरी  और देबिना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. दोनों ने साल 2011 में शादी की थी. हालांकि, वे 2006 में गुपचुप तरीके से शादी कर चुके थे और फिर 2021 में बंगाली रीति-रिवाज से दोबारा शादी की. यह कपल हर साल 15 फरवरी को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाता है. हाल ही में दोनों ‘लाफ्टर शेफ’  (Laughter Chefs) सीजन 3 में भी साथ नजर आए, जहां उनकी बॉन्डिंग ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया.

Debina Bonnerjee And Gurmeet's Secret 'Shiv Mandir' Wedding: Latter Says,  'Usko Laga Majak Hoga..'

Pure Madness': Gurmeet Choudhary Gets Emotional After Laughter Chefs 3  Finale | Television News - News18

Also Read:Kennedy Screening : Rahul Bhat,  Kriti Kulhari,  Renee Sen और  Manya Singh की दमदार मौजूदगी

Gurmeet Choudhary birthday celebration | Celebrity Birthday | TV actor family bonding not present in content

Advertisment
Latest Stories