/mayapuri/media/media_files/2026/02/23/as-2026-02-23-10-20-20.jpeg)
हाल ही में मुंबई में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'दो दीवाने सहर में’ (Do Deewane Seher Mein) की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट और कई सेलेब्स शामिल हुए. इस मौके पर सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर संदीपा धर और उर्वशी रौतेला समेत अन्य मेहमानों ने शिरकत की. आइए जानते हैं स्क्रीनिंग इवेंट में किसका कैसा रहा लुक.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNzQ2MmEyNGMtYTMyYS00YTUwLTg5YjYtYWUwN2I5M2JiMzhiXkEyXkFqcGc@._V1_-461690.jpg)
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)
अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) बॉसी लुक में नजर आईं. उन्होंने अपने स्टाइल को खुले बालों के साथ कंप्लीट किया. उनका कॉन्फिडेंट अंदाज और सटल मेकअप लुक को और भी आकर्षक बना रहा था.
सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi)
फिल्म के लीड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी स्क्रीनिंग में कैजुअल लुक में दिखाई दिए. उनका स्टाइल सिंपल लेकिन स्मार्ट था. जल्द ही वह एक बायोपिक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जिसमें वे वी. शांताराम का किरदार निभाएंगे.
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)
उर्वशी रौतेला भी ‘दो दीवाने सहर में’ देखने के लिए पहुंचीं. उन्होंने ऑल-ब्लैक लुक अपनाया था, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा था.
संदीपा धर (Sandeepa Dhar)
संदीपा धर ब्लैक आउटफिट में स्क्रीनिंग इवेंट में पहुंचीं. इस ग्लैमरस लुक में वह बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आईं.
यह स्क्रीनिंग इवेंट स्टार्स के स्टाइल और फिल्म को लेकर उत्साह का शानदार मेल साबित हुआ.
क्या और कैसी है कहानी?
कहानी शशांक (सिद्धांत चतुर्वेदी) के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एक अंडरकॉन्फिडेंट लड़का है जिसे 'श' और 'स' बोलने में दिक्कत होती है. इसी वजह से वह पब्लिक स्पीकिंग से दूर भागता है. उसका यह स्पीच इश्यू उसकी पर्सनैलिटी का बड़ा हिस्सा है. रोशनी (मृणाल ठाकुर) दूसरी तरफ है, जो अपने लुक्स को लेकर असुरक्षित रहती है. उसकी यह सोच उसकी भावनात्मक स्थिरता को प्रभावित करती है. दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझते हैं और उनके बीच बॉन्ड बनता है. लेकिन कहानी बहुत धीमी चलती है. कई सीन बार-बार वही बातें दोहराते हैं. भावनात्मक गहराई भी जितनी हो सकती थी, उतनी नहीं बन पाती. स्टोरी आगे बढ़ती है, पर अनुमान लगाना आसान रहता है. किरदारों की ग्रोथ भी अधूरी लगती है. कहानी का विषय असल में अच्छा है. आज के 'फिल्टर वाले जमाने' में, जहां लोग अपनी कमियां छुपाते हैं, वहां इन्सेक्युरिटी और पर्सनल स्ट्रगल को सीधा दिखाना एक सही निर्णय था. लेकिन इसकी प्रस्तुति उतनी मजबूत नहीं बन पाई.
/mayapuri/media/post_attachments/uploads/2026/02/dodd-1-2026-02-4bd80c29be28e940457f5103f4bc15ee-332717.jpg?im=FitAndFill=(596,336))
कितना रहा का कलेक्शन
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर’ के कलेक्शन की बात करें तो ‘अस्सी’ के मुकाबले पहले दिन फिल्म ने भारत में 1.25 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया है. वहीं इंडिया ग्रॉस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1.45 करोड़ रहा है. फिल्म के बजट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन स्टारकास्ट को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म लगभग 30 से 50 करोड़ के बजट में बनी होगी.
/mayapuri/media/post_attachments/etvbharat/prod-images/20-02-2026/1200-675-26087924-729-26087924-1771600673526-263491.jpg)
फिल्म का म्यूजिक
फिल्म का साउंडट्रैक हेशम अब्दुल वहाब , व्हाइट नॉइज़ कलेक्टिव्स , श्रेयस पुराणिक , जयदेव और जैकी वंजारी द्वारा तैयार किया गया था , जबकि गीत अभिरुचि चंद, प्रिया सरैया , कुमार और गुलज़ार द्वारा लिखे गए थे . संगीत को "लो-फाई बीट्स और समकालीन भारतीय लोक संगीत" का मिश्रण बताया गया था, जिसे जेनरेशन जेड के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था.
![]()
‘दो दीवाने सहर’ के बारे में
‘दो दीवाने सहर’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा इला अरुण (Ila Arun), जॉय सेनगुप्ता (Joy Sengupta), आयशा रजा (Ayesha Raza), संदीपा धर (Sandeepa Dhar), दीपराज राणा (Deepraj Rana), मोना अम्बेगांवकर (Mona Ambegaonkar), अचिंत कौर (Achint Kaur) और नवीन कौशिक (Naveen Kaushik) जैसे कलाकार हैं. इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार (Ravi Udyawar) ने किया है और इसकी कहानी अभिरुचि चांद (Abhiruchi Chand) ने लिखी है. वहीं फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) हैं, जिनके साथ Zee Studios जी स्टूडियोज (Zee Studios) भी शामिल है.
Also Read: NBT UTSAV 2026 में Sunny Deol, Mrunal, Shilpa Shetty, Rakul Preet और Taapsee ने बिखेरा जलवा
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)