Advertisment

Main Hoon Na 2: क्या Shah Rukh Khan अपनी सुपरहिट फ़िल्म ‘Main Hoon Na’ के सीक्वल ‘मैं हूँ ना 2’ पर विचार कर रहे हैं?

शाहरुख़ ख़ान और फ़राह ख़ान की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे एंटरटेनिंग निर्देशक, - ऐक्टर की जोड़ियों में गिना जाता है. जब भी इन दोनों ने एक साथ काम किया है, तो दर्शकों को कॉमेडी, इमोशन, म्यूज़िक और मसालेदार मनोरंजन का पूरा पैकेज मिला है...

New Update
Main Hoon Na 2
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Shah Rukh Khan Farah Khan films: शाहरुख़ ख़ान और फ़राह ख़ान की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे एंटरटेनिंग निर्देशक, - ऐक्टर की जोड़ियों में गिना जाता है. जब भी इन दोनों ने एक साथ काम किया है, तो दर्शकों को कॉमेडी, इमोशन, म्यूज़िक और मसालेदार मनोरंजन का पूरा पैकेज मिला है. अब एक बार फिर इस जोड़ी के साथ जुड़ी एक नई और दिलचस्प ख़बर सामने आई है, जिसने फ़िल्म प्रेमियों की उत्सुकता को बढ़ा दी है.

Advertisment

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ़राह ख़ान और शाहरुख़ ख़ान अपनी सुपरहिट फ़िल्म ‘मैं हूँ ना’ के सीक्वल ‘मैं हूँ ना 2’ (Main Hoon Na 2 latest update) पर विचार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि शाहरुख़ इस फिल्म में डबल रोल निभा सकते हैं. वैसे बता दूँ कि इस खबर पर अभी तक न तो शाहरुख़ ख़ान और न ही फ़राह ख़ान की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है (Main Hoon Na sequel).

Shah-Rukh-Khan-and-Farah-Khan-1

शाहरुख़ फिल्म 'मैं हूँ ना 2' में निभेगे  डबल रोल

रिपोर्ट में बताया गया है कि फ़राह ख़ान ने शाहरुख़ के लिए एक ऐसा डबल रोल का आइडिया तैयार किया है, जिसमें वे दो बिल्कुल अलग तरह के किरदार निभाते नजर आएंगे (SRK Farah Khan reunion). सूत्र के अनुसार, यह कॉन्सेप्ट शाहरुख़ को काफी पसंद आया है और माना जा रहा है कि इससे फिल्म का इमोशनल और एंटरटेनमेंट पक्ष और मजबूत हो सकता है. बताया यह भी जा रहा है कि इस कहानी का मूल विचार खुद शाहरुख़ ख़ान का है, जिसे फ़राह ने अपने अंदाज में आगे बढ़ाया है.

ख़बरों के अनुसार, ‘मैं हूँ ना 2’ का टोन देशभक्ति से जुड़ा होगा. कहानी में भारत के सामने खड़े एक नए खतरे को दिखाया जाएगा. बताया जाता है कि इस फिल्म में जहां एक तरफ़ एक्शन होगा, तो दूसरी तरफ़ कॉमेडी और हल्का फुल्का अंदाज भी बना रहेगा. पाठकों को याद होगा कि यही संतुलन ‘मैं हूँ ना’ की पहचान थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

Main-Hoon-Na-Farah-Shah-Rukh-Khan-Review

यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में मूल कलाकारों की वापसी हो सकती है. ‘मैं हूँ ना’ में सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, ज़ायद ख़ान और अमृता राव जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. अगर यह सीक्वल बनता है और अगर पुराने कलाकार लौटते हैं, तो यह दर्शकों के लिए एक नॉस्टैल्जिया से भरा अनुभव हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख़ ख़ान फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में व्यस्त हैं. बताया गया है कि ‘किंग’ (Shah Rukh Khan next film after King) की शूटिंग और रिलीज़ से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद, यानी मई महीने के आसपास, शाहरुख़ ‘मैं हूँ ना २’ की पूरी कहानी सुनेंगे. इसके बाद ही वे इस प्रोजेक्ट पर अंतिम फैसला लेंगे.

KING

किंग के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म

सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. कई फैंस का कहना है कि अगर शाहरुख़ एक हल्की फुल्की और मनोरंजक फिल्म में लौटते हैं, तो यह उनके लिए बेहद खुशी की बात होगी. एक यूज़र ने लिखा, “अगर यह सच हुआ तो शाहरुख़ को फिर से मस्ती भरे रोल में देखना मजेदार होगा.” वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अगर सीक्वल बने, तो उसे सिर्फ नाम के सहारे नहीं बेचा जाना चाहिए, बल्कि कहानी में नयापन होना जरूरी है (Main Hoon Na cast return).

फ़राह ख़ान की बात करें तो वे पिछले कुछ समय से निर्देशन से दूर रही हैं, लेकिन बतौर कोरियोग्राफर और अब व्लॉगर के रूप में वे लगातार दर्शकों से जुड़ी हुई हैं. ख़बरों के अनुसार हाल ही में जब लोगों ने उनसे सोशल मीडिया पर पूछा कि वे निर्देशन में वापसी कब करेंगी, तो फ़राह ने संकेत दिया था कि वह एक खास फिल्म के साथ वापसी करेंगी और उसमें शाहरुख़ ख़ान भी होंगे.

film Main Hoon Na 2

फिलहाल इतना साफ है कि ‘मैं हूँ ना 2’ (Shah Rukh Khan upcoming movies) को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह शुरुआती स्तर की है. इस पर काम चल रहा है या नहीं, यह पूरी तरह शाहरुख़ के फैसले पर निर्भर करेगा. जब तक आधिकारिक ऐलान नहीं होता, तब तक इसे एक रिपोर्ट माना जा सकता है, लेकिन पक्की खबर नहीं.

फिर भी, शाहरुख़ ख़ान और फ़राह ख़ान की जोड़ी को लेकर दर्शकों का उत्साह यह इशारा करता है कि अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो सिनेमा प्रेमियों को एक बार फिर एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म देखने को मिल सकती है.

READ MORE:

फिल्म सेट से लीक हुईं मृणाल ठाकुर की प्रेग्नेंट लुक वाली तस्वीरें, वरुण धवन भी आए नजर

फिल्म सेट से लीक हुईं मृणाल ठाकुर की प्रेग्नेंट लुक वाली तस्वीरें, वरुण धवन भी आए नजर

Tags : Main Hoon Na | Main Hoon Na shoot | Satish Shah Main Hoon Na Shoot | zayed khan main hoon na film | shah rukh khan | actor shah rukh khan | shah rukh khan family | Shah Rukh Khan Fans | shah rukh khan fan video | Shahrukh Khan | actor shahrukh khan news | about shahrukh khan | actor shahrukh khan | Farah khan | bollywood update farah khan | Choreographer Farah Khan

Advertisment
Latest Stories