Advertisment

क्या Sunny Deol के इस संवाद (आवाज़ कहाँ तक जानी चाहिए?”) की असली कहानी यह है??

23 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दर्शकों के दिलों में जबरदस्त हलचल मचा दी है। 1971 के भारत-पाक युद्ध से प्रेरित यह फिल्म सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ

New Update
क्या Sunny Deol के इस संवाद (आवाज़ कहाँ तक जानी चाहिए.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

यह खबर इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' ने  दर्शकों के दिलों में हलचल मचा दी है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध से प्रेरित है और देशभक्ति की उसी भावना को आगे बढ़ाती है, जो 1997 की बॉर्डर को खास बनाती थी।
लेकिन इस बार जिस एक चीज़ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह है सनी देओल की गूंजती हुई दहाड़ – “आवाज़  कहाँ तक जानी चाहिए?” और जवाब आता है – ‘लाहौर तक’।

Advertisment

Border 2 Shows Cancelled: रिलीज होते ही 'बॉर्डर 2' को बड़ा झटका, सुबह-सुबह  ही सनी देओल की फिल्म के शोज कैंसिल - India TV Hindi

फिल्म की प्रथम झलकी में सनी की दहाड़ से दर्शकों के रोंगटे खड़े हो थे । सबको फिर एक बार जे पी दत्ता की 'बॉर्डर' याद आ गई थी जहाँ सनी देओल का गुस्सा और जज़्बा सिनेमाघरों में हंगामा मचा देता था, सीटियाँ बजवा देता था। 'बॉर्डर 2' में वही तेवर, वही आग और वही देश के लिए मर मिटने का जज़्बा फिर से देखने को मिला। लेकिन लोगों के मन में सवाल उठा कि क्या यह संवाद सिर्फ़ फिल्मी है या इसके पीछे कोई असली कहानी भी है।

IMG_20260123_025920

फिल्म से जुड़े लोगों ने प्रचार के दौरान जो बात बताई, उसने इस सीन को और खास बना दिया। बताया गया कि यह डायलॉग किसी स्क्रिप्ट मीटिंग में नहीं, बल्कि शूटिंग के दौरान एक असली माहौल से निकला। शूटिंग के वक्त फिल्म की टीम एक सैन्य प्रशिक्षण स्थल पर मौजूद थी। वहाँ एक इंस्ट्रक्टर कैडेट्स को ट्रेनिंग दे रहा था। जब इंस्ट्रक्टर को लगा कि कैडेट्स में जोश की कमी है, तो उसने ऊँची आवाज़ में पूछा, “तुम्हारी आवाज़ कहाँ तक जानी चाहिए?” तभी सारे कैडेट्स एक साथ चिल्लाए, ‘लाहौर तक’। यह पल इतना दमदार था कि फिल्म की टीम वहीं ठिठक गई।

cu8luo6k_sunny-deol_625x300_15_August_25

यहीं से इस लाइन ने फिल्म की पब्लिसिटी में जगह बनाने की शुरुआत की। बताया जाता है कि वरुण धवन इस जोशीले पल से बेहद प्रभावित हुए। कहते हैं कि उन्होंने  निर्देशक अनुराग सिंह से कहा कि यह कोई बनावटी संवाद नहीं है, बल्कि सामने घटा एक सच्चा पल है और इसे फिल्म में होना ही चाहिए। शुरुआत में निर्देशक थोड़ा हिचकिचाते रहे , बात सनी तक पहुंची, बताया जाता है कि उन्हें भी यह हुंकार पसंद आई और आखिरकार उन्होंने इसे टीज़र में शामिल करने का फैसला किया। फिर जब सनी देओल ने इस संवाद को अपने अंदाज़ में बोला, तो सेट पर मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए सन्न रह गए।

border2thuuuu1768474588

वरुण धवन ने भी इस अनुभव को याद करते हुए कहा कि जब सनी देओल ने यह डायलॉग बोला, तो खुद उनके रोंगटे खड़े हो गए। वहाँ मौजूद ट्रेनर ने भी मुस्कुराते हुए कहा था कि “लगता है आवाज़ सच में लाहौर तक पहुँच गई होगी।” यही वह पल था, जिसने इस संवाद को सिर्फ़ एक लाइन नहीं, बल्कि भावना बना दिया। (Border 2 movie Sunny Deol dialogue Lahore tak)

border_2_1693399453882_1718257304861

Also Read:Sumbul Touqeer  ने लॉन्च किया अपना नया म्यूजिक वीडियो'Aaj Sach Bolungi'

'बॉर्डर 2' की खास बात यह है कि यह सिर्फ़ युद्ध नहीं दिखाती, बल्कि जवानों के भीतर के जज़्बे, डर, हिम्मत और देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह को सामने लाती है। दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के किरदार नई पीढ़ी के सैनिकों की सोच और संघर्ष को दिखाते हैं, वहीं सनी देओल एक ज्वलन्त अनुभव और जोश का प्रतीक बनकर उभरते हैं। (Border 2 audience reaction 23 January 2026)

IMG_20260123_025944

सोशल मीडिया पर ‘लाहौर तक’ डायलॉग खूब ट्रेंड करने लगा। लोग इसे देशभक्ति की भावना से जोड़कर देख रहे हैं। ट्रेड जानकारों का भी मानना है कि यह संवाद फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। (Border 2 patriotic movie Bollywood)

बॉर्डर 2 सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक  इतिहास है। और सनी देओल की वह दहाड़, जो ‘लाहौर तक’ जाती है, आज सिर्फ़ परदे पर नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी गूंज रही है।'

Also Read: ग्लोबल म्यूज़िक रहेगा सेंटर स्टेज पर: वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फेस्टिवल 2026 के लिए आर्टिस्ट लाइन-अप की घोषणा

FAQ

Q1. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ कब रिलीज़ हुई है?

‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है।

Q2. ‘बॉर्डर 2’ किन ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है?

यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध से प्रेरित है और उसी देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाती है।

Q3. ‘बॉर्डर 2’ के मुख्य कलाकार कौन हैं?

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आते हैं।

Q4. ‘बॉर्डर 2’ का सबसे चर्चित डायलॉग कौन-सा है?

फिल्म का सबसे चर्चित डायलॉग सनी देओल की दहाड़ है –
“आवाज़ कहाँ तक जानी चाहिए?”
जिसका जवाब आता है – “लाहौर तक।”

Q5. क्या ‘बॉर्डर 2’ का 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ से कोई संबंध है?

हां, ‘बॉर्डर 2’ 1997 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की भावना और देशभक्ति की विरासत को आगे बढ़ाती है।

 border 2 ae jaate hue lamhon | Border 2 Announcement video | border 2 film | border 2 movie news | varun dhawan | Diljit Dosanjh | Ahan Shetty | Bollywood War Film not present in content

#sunny deol #Ahan Shetty #Diljit Dosanjh #border 2 movie news #border 2 #border 2 film #Border 2 Announcement video #varun dhawan #Bollywood War Film #border 2 ae jaate hue lamhon
Advertisment
Latest Stories