Advertisment

Zee Samvaad Real Heroes 2026 में Kareena Kapoor, Rakul Preet  और Ahan Shetty ने बढ़ाई शोभा

ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन ने मुंबई के फेयरमॉन्ट होटल में ‘ZEE संवाद विद रियल हीरोज़’ का चौथा संस्करण आयोजित किया, जहां समाज सेवा में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

New Update
ज़ी संवाद रियल हीरोज़ 2026 में करीना कपूर, रकुल प्रीत और अहान शेट्टी ने बढ़ाई शोभा.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन, जो भारत का पहला और सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क है, ने 6 फरवरी को मुंबई के द फेयरमॉन्ट होटल में ‘ZEE संवाद विद रियल हीरोज़’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया.  यह एक खास कार्यक्रम था, जहां समाज के लिए बेहतरीन काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. इस इवेंट में मनोरंजन जगत के कई  सितारे नजर आए.  आइये इस इवेंट के बारे में जानते हैं.... 

Advertisment

करीना का सिंपल लेकिन शानदार लुक

इस इवेंट में करीना कपूर (Kareena Kapoor) उर्फ बेबो  ने Seeaash ब्रांड का बेज रंग का चंदेरी कुर्ता सेट पहना था. यह आउटफिट देखने में बेहद हल्का, साफ-सुथरा और आरामदायक लग रहा था. चंदेरी फैब्रिक की वजह से कपड़ों में एक अलग ही शालीनता और ग्रेस दिख रही थी. जहां बाकी सेलेब्रिटीज़ स्टाइलिश और भारी आउटफिट्स में नजर आ रहे थे, वहीं करीना ने सिंपल लुक अपनाकर भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

करीना कपूर और मधुर भंडारकर की मुलाकात

इवेंट के दौरान करीना कपूर की मुलाकात फिल्ममेकर मधुर भंडारकर से हुई. दोनों की यह मुलाकात कई सालों बाद हुई. करीना और मधुर ने आखिरी बार करीब 13 साल पहले फिल्म ‘हीरोइन’ में साथ काम किया था. भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन करीना और मधुर—दोनों को उनके काम के लिए क्रिटिकल सराहना जरूर मिली थी.

रकुल प्रीत सिंह 

बॉलीवुड अदाकारा रकुल प्रीत सिंह(Rakul Preet Singh) इस इवेंट में ब्लैक डिज़ाइनर ऑउटफिट में दिखाई दी. इस ड्रेस में वे बेहद सुंदर दिख रही थी. अपने लुक को उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी से कम्लीट किया. उन्हें  फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए रियल हीरो अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया.

हिना खान का डिज़ाइनर अंदाज़

इस खास इवेंट में टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) डिज़ाइनर आउटफिट में नज़र आईं. उनका लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी था. खास बात यह रही कि हिना खान को इस मौके पर उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित भी किया गया, जिससे उनका अंदाज़ और मौजूदगी दोनों ही खास बन गए.

पलक मुच्छल और मिथुन का ग्रेसफुल लुक

सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) अपने पति मिथुन शर्मा (Mithun) के साथ इवेंट में पहुंचीं. दोनों ही बेहद सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आए. कपल ने साथ में खूब लाइमलाइट बटोरी.

अहान शेट्टी और निधि दत्ता का ब्लैक स्टाइल

एक्टर अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और बॉर्डर 2 की निर्माता निधि दत्ता (Nidhi Dutta) इस इवेंट में ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए. दोनों का लुक सिंपल होने के साथ-साथ काफी पावरफुल और ग्रेसफुल दिखाई दिया.

अदा शर्मा और सोनू सूद का ट्रेडिशनल टच

एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) इस मौके पर साड़ी में नजर आईं और उनका ट्रेडिशनल लुक सभी को खूब पसंद आया. वहीं अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) भी इवेंट में मौजूद रहे और उन्हें भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

Also Read:O'Romeo  का ‘Paan Ki Dukaan’  सॉन्ग लॉन्च, Shahid Kapoor और Tripti Dimri ने लूटी महफिल

मोना सिंह का एलिगेंट ब्लैक लुक

एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनका लुक सॉफ्ट, क्लासी और इवेंट की थीम के साथ पूरी तरह मेल खाता नजर आया.

अन्य सेलेब्रिटीज़ 

इन सितारों के अलावा इवेंट में मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir), अन्नू मलिक (Anu Malik),  गुल पनाग (Gul Panag), ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) बाबा रामदेव, रूही सिंह (Ruhii Singh) और कई अन्य भी शामिल हुए. सभी का स्टाइलिश लुक देखने लायक था और उन्होंने अपने फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचा. वहीं सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) भी इवेंट में नजर आईं और अपने ग्लैमरस अंदाज़ से चर्चा में रहीं.

‘ZEE संवाद विद रियल हीरोज़’ के चौथे संस्करण में उन लोगों को मंच पर बुलाया गया, जिन्होंने अपने साहस, मेहनत और नए विचारों से देश और समाज पर अच्छा असर डाला है. स्पेस रिसर्च, हेल्थकेयर, बिज़नेस, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, खेल, एविएशन, पर्वतारोहण, संगीत, फिल्म, समाजसेवा, फिनटेक और क्रिकेट जैसे कई अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े चेंजमेकर्स को सम्मान दिया गया.

Also Read:Rajasaab: प्रभास की ‘द राजा साब’ का ओटीटी धमाका, एक्सटेंडेड कट के साथ होगी डिजिटल रिलीज़

ZEE Media Corporation | Many Celebs Attend Zee Samvaad Real Hero 2026 | Mumbai Event | Entertainment Stars not present in content

Advertisment
Latest Stories