/mayapuri/media/media_files/2026/02/07/cvv-2026-02-07-16-31-36.jpeg)
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O'Romeo) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दोनों ही एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं. शुक्रवार को भी दोनों कलाकार मुंबई में ‘ओ रोमियो’ फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ (Paan Ki Dukaan) के लॉन्च इवेंट पर पहुंचे. इस दौरान गाने की थीम के मुताबिक वेन्यू पर कई पान की दुकानें लगाई गई थीं, जिसने न सिर्फ मौजूद लोगों बल्कि फिल्म के कलाकारों के लिए भी माहौल को और मज़ेदार बना दिया. इस दौरान शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने ‘पान की दुकान’ पर डांस भी किया.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BOTg3MWI0MjEtM2U0My00ZWI4LWJmMjktOWRlZjRlNGI2MjUyXkEyXkFqcGc@._V1_-774266.jpg)
इवेंट में मीडिया के साथ-साथ बड़ी संख्या में फैंस भी मौजूद थे, जिन्हें शाहिद और तृप्ति से सवाल पूछने का मौका मिला. एक फैन ने सवाल पूछा कि क्या आपको किसी ने शेंडी लगाई है?” इस सवाल पर पूरा ऑडियंस हंस पड़ा. शाहिद ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “जब प्रमोशन्स चल रहे होते हैं ना ब्रदर, तो रोज़ शेंडी लगती है! रोज़ प्लान बदलता है और रोज़ डर लगता है. समझ में नहीं आता कि तुम लोग आने वाले हो या नहीं आने वाले हो. आजकल कुछ समझ ही नहीं आता!” इसके बाद उन्होंने आगे कहा, “मैंने ज़िंदगी में शेंडी लगाई भी है और लगी भी है. ‘शेंडी’ मेरा फेवरेट शब्दों में से एक है. मैं इसके साथ एक और शब्द जोड़ता हूं, जो मैं यहां नहीं बोल सकता!
एक अन्य सवाल के जवाब में शाहिद कपूर ने बताया कि गाने की कोरियोग्राफी पूरी तरह स्पॉन्टेनियस थी. “मैंने इस गाने की कोई रिहर्सल नहीं की थी. ‘आशिकों की कॉलोनी’ खत्म किया और अगले दिन सीधे ‘पान की दुकान’ शूट किया. जो भी स्टेप्स हैं, वो सेट पर ही बने.” उन्होंने कहा कि गाना ऐसा है जिसे “स्टेज पर, पार्टी में, सड़क पर—कहीं भी किया जा सकता है.”
/mayapuri/media/post_attachments/movies/2026/feb/07shahid-tripti1-464570.jpg)
शेयर की पान की यादें
इस दौरान उन्होंने पान से जुड़ी यादें भी शेयर कीं. शाहिद कपूर ने बताया, “मुझे मीठा पान पसंद है. थोड़ा गुलकंद होना चाहिए. पान खाने के बाद जो शुगर किक मिलती है, उससे स्टेप और अच्छे निकलते हैं.” वहीं तृप्ति डिमरी ने कहा, “मैं पहले पान खाती थी, लेकिन आज काफी समय बाद पान खाया. बचपन में एक शादी में बहुत ज़्यादा पान खा लिया था, उसके बाद मन भर गया था.”
/mayapuri/media/post_attachments/onecms/images/uploaded-images/2026/02/07/594c7903d760eede86aeeb943757bb6817704494392291090_original-912936.png?impolicy=abp_cdn&imwidth=320)
इसके अलावा जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि फिल्म ओ रोमियो’ में रोमांस ज़्यादा है या गुस्सा, तो उन्होंने कहा कि हर फिल्म की अपनी एक अलग दुनिया होती है. शाहिद के मुताबिक, इस फिल्म में उस्तरा और अफ्शा का रिश्ता बेहद खास और अलग है. उन्होंने बताया कि यह एक अनरिक्वाइटेड लव स्टोरी है, जिसमें एक मासूम-सी लड़की और एक खतरनाक डॉन के बीच का रिश्ता दिखाया गया है.
इस मौके पर ‘फर्जी 2’ (Farzi 2) को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया. एक फैन के सवाल पर शाहिद कपूर ने बताया कि उन्होंने ‘फर्जी 2’ के लिए अपने बाल कटवा लिए हैं और इस सीरीज़ की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है.
/mayapuri/media/post_attachments/v/VKYHe1ep8NVmDnTIz/x360-337678.jpeg)
तृप्ति डिमरी ने की तारीफ़
तृप्ति डिमरी ने निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि विशाल भारद्वाज के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. तृप्ति के अनुसार, वह हमेशा से विशाल सर के साथ काम करना चाहती थीं और उनके निर्देशन में एक एक्टर के तौर पर खुद को पूरी तरह खोलने का मौका मिलता है.
वहीं तृप्ति ने अपने को-स्टार शाहिद कपूर की भी दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि शाहिद एक बेहद सपोर्टिव को-एक्टर हैं और सेट पर काम करना उनके साथ काफी सहज और आरामदायक रहता है.
इवेंट के दौरान जब एक फैन ने तृप्ति डिमरी की आंखों की तारीफ की, तो शाहिद कपूर भी खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा कि तृप्ति की आंखें बेहद खूबसूरत हैं और फिल्म में कई ऐसे साइलेंट मोमेंट्स हैं, जहां उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी है. शाहिद के मुताबिक, यह तृप्ति के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस हो सकती है.
Also Read: Rajasaab: प्रभास की ‘द राजा साब’ का ओटीटी धमाका, एक्सटेंडेड कट के साथ होगी डिजिटल रिलीज़
‘पान की दुकान’ के बारे में
आपको बता दें कि गाने ‘पान की दुकान’ को सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और रेखा भारद्वाज (Rekha Bhardwaj) ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स गुलजार साहब ने लिखे हैं और विशाल भारद्वाज ने इसका संगीत तैयार किया है. इसे जानी मास्टर (Jani Master) ने कोरियोग्राफ किया है. 'पान की दुकान' शीर्षक वाला यह गाना आपको अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' के मशहूर गाने 'खाईके पान बनारस वाला' और गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' के 'नीचे फूलों की दुकान' गाने की याद दिला सकता है.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/ORomeo-song-launch-Shahid-Kapoor-862717.jpg)
कब रिलीज होगी 'ओ रोमियो'?
'ओ रोमियो' एक्शन थ्रिलर फिल्म है, यह 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है. फिल्म में शाहिद ने एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है. वहीं, सपना उर्फ सपना दीदी के रोल में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं.
/mayapuri/media/post_attachments/resize/newbucket/400_-/2026/01/o-romeo-1768031208-947869.webp)
Also Read:क्या ‘Mardaani 3’ के बाद दिल्ली में लापता बच्चों की अफवाहें तेजी से फैली है?
actor shahid kapoor | O Romeo | Paan Ki Dukaan Song | Mumbai Event | Film Promotion | Bollywood Song Launch not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)